तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुलाकात की। नितिन नवीन के अलावा अन्नामलाई बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष से भी मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्नामलाई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।

अन्नामलाई का यह दिल्ली दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके बीजेपी छोड़कर नई पार्टी बनाने के कयास लगाए जा रहे हैं। सोमवार को जब उनसे ऐसी तमाम मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “कृपया इंतजार करें। हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे।”

4 जून को है अन्नामलाई को जन्मदिन

आने वाले गुरुवार (4 जून) को अन्नामलाई का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन से पहले उनके समर्थकों ने सड़कों पर जो पोस्टर लगवाए हैं उनपर लिखा है, “हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व करिए।”

क्यों पार्टी को आंखें दिखा रहे अन्नामलाई?

बीजेपी के वफादार सिपाहियों में गिने जाने वाले अन्नामलाई के रुख में यह बदलाव तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद आया है। इस चुनाव में जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके ने जबरदस्त जीत दर्ज की और तमिलनाडु की सियासी राजनीति में डीएमके और एआईएडीएमके के प्रभुत्व को खत्म कर दिया।

अन्नामलाई का मानना है कि विजय की जीत ने राज्य की सियासत में एक नई स्थिति पैदा कर दी है। इससे नई राजनीतिक ताकतों के उभरने की जगह बनी है।

पिछले 18 महीनों में अन्नामलाई के बीजेपी नेतृत्व से AIADM संग गठबंधन को लेकर मतभेद कई बार सामने आए। सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई चाहते थे कि पार्टी को जमीन से खड़ा किया जाए जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने AIADMK संग गठबंधन को तरजीह दी।

यह भी पढ़ें: बीजेपी में अन्नामलाई के सामने क्या बाधाएं आईं?

हालांकि उन्हें पार्टी के एक शक्तिशाली बाह्मण समूह और आरएसएस से लगातार चुनौती मिलती रही। राजनीति के प्रति उनके आक्रामक रवैये ने भाजपा को फेमस किया, लेकिन साथ ही पार्टी और एआईएडीएमके के कई नेताओं को नाराज कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें