Anna Hazare on Dharmendra Pradhan Resignation: देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके चलते छात्रों ने जंतर-मंतर के विरोध प्रदर्शन को खत्म कर दिया है। इस मुद्दे पर अब समाजसेवी अन्ना हजारे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हिंसा सही रास्ता नहीं है, और संवाद सबसे महत्वपूर्ण हैं।

दरअसल, मीडिया से बातचीत में समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपने पुराने आंदोलनों का उदाहरण देते हुए शांतिपूर्ण विरोध की अहमियत पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंसा करके कभी भी कोई प्रश्न हल नहीं होता है, बल्कि जनता के सवाल हमेशा आपस में चर्चा और संवाद से ही सुलझते हैं।

याद दिलाया अपना अनशन

अन्ना हजारे ने याद दिलाया कि उन्होंने अपने जीवन में जनहित के लिए 22 बार अनशन किए हैं, लेकिन कभी भी हिंसा का मार्ग नहीं अपनाया। उनके इन्हीं अहिंसक और अनुशासित आंदोलनों के दबाव के कारण ही देश में 10 बड़े कानून बने हैं, इसलिए विरोध का तरीका हमेशा लोकतांत्रिक और अहिंसक होना चाहिए।

सरकार को दी थी सलाह

सरकार और प्रशासन को सलाह देते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को यह देखना चाहिए कि जनता की मूल मांग क्या है और उसका भला किसमें है। उन्होंने कहा कि यदि जनता के हित में और समस्या का सही समाधान निकालने के लिए सरकार को दो कदम आगे भी बढ़ना पड़े, तो इसमें कोई परहेज या संकोच नहीं होना चाहिए।

अन्ना हजारे ने कहा कि किसी भी आदमी या संगठन के लिए हिंसाचार करना बिल्कुल ठीक नहीं है और किसी भी परिस्थिति में हिंसा का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए।

प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

गौरतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

खाली हो गया जंतर-मंतर

बता दें कि नीट पेपर लीक के मामले में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के लगातार विराट होने के चलते धर्मेंद्र प्रधान को मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ा था। जंतर मंतर पर पिछले एक हफ्ते में भारी जनसैलाब देखने को मिला था। ऐसे में अब जब इस्तीफा हो गया है, तो छात्रों का आंदोलन भी खत्म हो गया है। छात्र और विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग जंतर-मंतर खाली कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ‘तुरंत बिहार आएं अभिजीत दीपके…’, तेज प्रताप यादव ने सीजेपी फाउंडर से की अपील

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के कारण मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा शनिवार को दे दिया है। सीजेपी छात्र और युवाओं इसे अपनी जीत मानकर जश्न मना रहे हैं। इसी बीच बिहार की धरती से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अभिजीत दीपके से एक बड़ी अपील की है। पढ़िए पूरी खबर…