इंडिया गेट के सामने धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के 4 बजे के करीब डिटेन कर लिया था। हालांकि कुछ घंटों के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा भी कर दिया। पुलिस उन्हें तिलक मार्ग थाने लेकर गई थी जहां से कुछ घंटों के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। इस दौरान तिलक मार्ग थाने के अंदर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने प्रोटेस्ट भी किया।

बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के खिलाफ धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता और कांग्रेस के कई बड़े नेता इंडिया गेट के सामने धरने पर बैठे थे। अंकिता के परिजनों की मांग है कि दुष्यंत कुमार की नियुक्ति रद्द की जाए।

तिलक मार्ग थाने से किया रिहा

गुरुवार सुबह 4 बजे के करीब पुलिस अचानक धरना स्थल के पास पहुंची और अंकिता भंडारी के माता-पिता को वहां से उठाकर ले गई। इस दौरान पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, रागिनी नायक, अलका लांबा, जोथिमणि और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे बड़े नेता भी वहां पहुंच गए और पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस इन सभी को तिलक मार्ग थाने ले गई जहां से कुछ घंटों बाद ही सभी को रिहा कर दिया गया।

पुलिस के एक्शन की कांग्रेस ने की आलोचना

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और काजी निजामुद्दीन ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग करने वालों और सिक्किम के गवर्नर के रूप में दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर सवाल उठाने वालों को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक स्वतंत्रता में गिरावट को दिखाती है।

‘दुष्यंत कुमार को नहीं हटाया तो…’

वहीं पुलिस की इस कार्रवाई पर अंकिता भंडारी की मां ने कहा कि जब तक दुष्यंत गौतम की नियुक्ति को रद्द नहीं कर दिया जाता तब तक हमारा प्रदर्शन खत्म नहीं होगा, हम डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमें यहां बैठने की इजाजत नहीं मिलती है तो हम अपने घरों में ही भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

अंकिता के पिता ने कहा है कि हम सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं, अगर सिक्किम के राज्यपाल को नहीं हटाया तो पूरे देश के लोग सड़कों पर उतरेंगे और सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

बुधवार को पहुंचे थे राहुल गांधी

इससे पहले बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा भी इंडिया गेट पहुंचकर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले थे और उनके धरने को अपना समर्थन दिया था। अंकिता के माता-पिता का यह प्रदर्शन BJP नेता दुष्यंत कुमार गौतम को हाल ही में सिक्किम का गवर्नर अपॉइंट किए जाने के खिलाफ है।

दुष्यंत कुमार का इस केस से क्या लेना-देना है?

दुष्यंत कुमार गौतम का नाम 19 वर्षीय अंकिता भंडारी के मर्डर केस में उछला था। अंकिता के परिजनों ने और कांग्रेस ने यह आरोप लगाया है कि दुष्यंत की संलिप्तता भी इस केस में थी, लेकिन उनके नाम को सामने नहीं आने दिया गया। इस केस में जो आरोपी रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें: मेरी बेटियों का ख्याल रखना… नीला ड्रम केस में फांसी की सजा सुनाए जाने पर रोने लगी मुस्कान, साहिल की भी आंखें हुईं नम

मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत की हत्या और ‘नीला ड्रम’ केस मामले में फांसी की सजा सुनाए जाने पर मुस्कान रोने लगी और उसके प्रेमी साहिल की भी आंखें नम हो गईं। फैसला सुनने के बाद मुस्कान मायूस हो गई और रोने लगी। उसने कोर्ट से अपनी दोनों बेटियों का ख्याल रखने की गुहार लगाई। यहां पढ़ें पूरी खबर…