वोट बचाओ – देश बचाओ के नारे से सजे रामलीला मैदान के मंच से एकजुटता का संदेश गया। साथ ही, इस मंच से विभिन्न राज्यों के मुद्दे भी उठाए गए। एक तरफ अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए पोस्टर के साथ उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता पोस्टर के साथ नारेबाजी कर रहे थे, तो दूसरी तरफ आने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के बहिष्कार की गूंज भी इस मैदान में सुनाई दी। ये गूंज आने वाले वाले उत्तर प्रदेश चुनाव की धमक का इशारा कर रही थी।
रामलीला मैदान में उत्तराखंड से आए विपक्षी दलों के कार्यकर्ता अपने साथ अंकिता भंडारी का पोस्टर लेकर मैदान के अंदर पहुंचे थे। इस पोस्टर पर लिखा था कि ‘हमारी बहन अंकिता भंडारी को न्याय दो, वीआईपी का खुलासा करो।’ इसके अतिरिक्त सरकार क्यों मौन और बोलो वीआईपी कौन? का सवाल भी इस पोस्टर से पूछा जा रहा था। ये लोग मंच के ठीक सामने लगातार अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए नारे लगा रहे थे। ज्ञात हो कि अंकिता भंडारी केस उत्तराखंड के पौड़ी का चर्चित केस है और अंकिता की सितंबर 2022 में हत्या हो गई थी।
विनोद साहनी का एक पोस्टर बनाकर लेकर आए कार्यकर्ता
मामले में अदालत कई स्तर पर अपने निर्णय दे चुकी है लेकिन मौके पर नारेबाजी कर रहे लोगों का इशारा इस मामले में लिप्त वीआईपी की ओर था। वहीं दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में पहले ही विपक्ष राम मंदिर के चंदा चोरी के मुद्दे पर घेर रहा है लेकिन मैदान में विनोद साहनी हत्याकांड के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। ये कार्यकर्ता विनोद साहनी का एक पोस्टर बनाकर लेकर आए थे। इस पर हत्यारों को फांसी देने और परिवार को न्याय देने की मांग की गई थी।
इस पोस्टर के जरिये विपक्षी गठबंधन के सहयोगी दल जातिवाद की राजनीति बंद करने की ओर इशारा करते नजर आए। इसके अतिरिक्त यह पोस्टर आम लोगों के बीच जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का समर्थन करते नजर आए। इसके जरिये विपक्ष ने सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किया।
दरअसल, साहनी उत्तर प्रदेश में गौंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के एक बर्तन व्यापारी थे। जब देर रात साहनी अपनी दुकान बंद करके वापस लौट रहे थे, कुछ बाइक सवारों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया था और उनकी निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले के पीछे उनकी सोशल मीडिया की सक्रियता और तीखे तंज बताया गया था।
एसआईआर का मुद्दा भी गूंजा
बिहार के एसआईआर में कटे वोटों से ही पूरे हंगामे की शुरुआत हुई थी। लेकिन आज बिहार का एक और बड़ा मुद्दा मैदान में देखने को मिला। बिहार से कार्यकर्ता इस मामले में बिहार सरकार को घेरते नजर आए। इनका आरोप था कि बिहार की सरकार में आम जनता को नौकरी देने के लिए पैसा लिया जा रहा है और मामले की जांच का आश्वासन के बाद भी इस की जांच नहीं हुई है। मामले में बिहार के कार्यकर्ता 70 वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (70 बीपीएससी) की जांच किए जाने की मांग कर रह थे।
इस परीक्षा को लेकर प्रारंभिक परीक्षा आयोजन, पेपर लीक, आन स्क्रीन मूल्यांकन और टापर्स की कापियों को लेकर विवाद रहा है। यह परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को 36 जिलों के 912 केंद्र पर आयोजित हुई थी। पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर भारी हंगामा हुआ था और परीक्षा भी बाधित हुई थी। जिसके बाद इस परीक्षा को रद्द किया गया था।
देश के दूसरे राज्यों के आए कार्यकर्ताओं ने कई मुद्दे उठाए। अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर विनोद साहनी मामला भी नजर आया। बिहार के कार्यकर्ता 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की जांच की मांग करते नजर आए।
यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी के लिए न्याय की लड़ाई फिर तेज, जानिए हत्या से लेकर VIP विवाद तक की पूरी कहानी
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बावजूद मामला एक बार फिर चर्चा में है। सितंबर 2022 में ऋषिकेश के पास वनंतरा रिजॉर्ट (Vanantara resort) में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को अदालत दोषी ठहरा चुकी है। इसके बावजूद अंकिता के परिवार की मांग है कि मामले में कथित ‘वीआईपी एंगल’ की भी पूरी जांच हो। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
