दासियों’ पर क्या कहता है इस्लाम? जवाब देते मौलाना का VIDEO शेयर कर बोले सुधीर चौधरी- अगर किसी ने कुछ कहने की हिम्मत की, तो सिर कलम कर दिया जाएगा
आपको बता दें कि इस्लाम में दासियों की स्थिति को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं। कई बार इसपर विवाद भी छिड़ चुका है।

जाने-माने एंकर सुधीर चौधऱी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एंकर ने लिखा है कि ‘आपको धमकाया जाता है कि आप कुछ मत बोलिए वरना आपका सिर कलम कर दिया जाएगा।’ दरअसल जो वीडियो एंकर ने शेयर किया है उसमें एक लड़की मौलाना से इस्लाम में दासियों की स्थिति को लेकर चर्चा कर रही है। वीडियो में यह लड़की मौलाना से पूछती है कि कई पत्नियों पर इस्लाम क्या कहता है?
इसपर सामने बैठे मौलाना कहते हैं कि एक मुस्लिम व्यक्ति एक बार में चार से ज्यादा पत्नियां रख सकता है। इन चार पत्नियों के अलावा वो अनगिनत दासियों को रख सकता है। यह महिलाओं की पहचान गुलाम के तौर पर होती है। गुलाम महिला को खुद को पूर्ण रुप से अपने मालिक को सौंपना होता है। गुलाम महिला के मालिक को हक है कि इस महिला से शारीरीक संबंध बना सकते हैं। इसके बाद यह लड़की मौलाना से पूछती है कि इसमें सहमति कितनी मायने रखती है? इसपर मौलाना जवाब देते हैं कि महिला को कोई अधिकार नहीं है कि वो अपने मालिक से असहमति जताए। मालिक का पूरा अधिकार इस महिला पर होता है। रिश्ते में महिला की सहमति की कोई भूमिका नहीं होती है।’
आपको बता दें कि इस्लाम में दासियों की स्थिति को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं। कई बार इसपर विवाद भी छिड़ चुका है। इस्लाम धर्म में पुरुष के निकाह करने का मसला हमेशा से ही विवादित रहा है। इस धर्म से जुड़े कई पुरुषों का यही मानना है कि वो जितनी भी शादियां करना चाहें कर सकते हैं, और इस बात की उन्हें उनका मजहब इजाजत देता है। हालांकि कई लोग इसे गलत भी मानते हैं। कई बार यह भी कहा जाता है कि इस्लाम में 4 शादियों को मान्यता दी गई है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।