उद्धव ठाकरे की पार्टी लंबे समय से नेताओं के इस्तीफे और दलबदल के संकट से जूझ रही है। एक के बाद एक कई दिग्गज नेता उनका साथ छोड़ गए, अब फिर उनके पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है।
आनंद दुबे ने शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद आनंद दुबे ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि बड़े ही भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं। पिछले कई वर्षों में मैंने पार्टी के लिए अपना तन-मन-धन लगा दिया। मैंने पार्टी की ओर दी गई हर एक जिम्मेदारी निभाई, लेकिन कई महीनों से मैं पार्टी की लाइन नहीं भूल पा रहा हूं।
कीड़े-मकोड़े जैसे कॉकरोच, छिपकली, मक्खी और मच्छर घुस आए हैं- आनंद दुबे
आनंद दुबे ने आगे कहा, “पार्टी में जो कीड़े-मकोड़े जैसे कॉकरोच, छिपकली, मक्खी और मच्छर घुस आए हैं, वे मेरे नेता नहीं हो सकते। मेरे नेता शरजील इमाम, उमर खालिद, ध्रुव राठी या उनके जैसे लोग कभी नहीं हो सकते। मेरे नेता भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव हैं। मैं पार्टी का एक ऐसा कार्यकर्ता हूँ जो छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज को अपना आदर्श और भगवान मानता है। मैं अब पार्टी की विचारधारा के साथ नहीं चल सकता।
‘बल्कि कुछ लोगों की सोच चोरी हो गई’
उन्होंने आगे कहा, वीर सावरकर उनके हीरो हैं, फिर भी गठबंधन के लोग उनको गालियां देते हैं। कोई सनातन धर्म को ‘डेंगू’ कहते हैं। कोई भगवान शंकर और भगवान राम के बीच फर्क करते हैं। वे ऐसी अराजकता फैलाने पर आमादा लगते हैं। वे दावा करते हैं कि वोट चोरी हुए। यूपी में 40 साल से कांग्रेस नहीं कौन सा वोट चोरी हो गया। बिहार में 40 से नहीं हैं, गुजरात में भी 30-32 साल से नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में भी 50 साल से सत्ता में नहीं हैं, राजस्थान में हर पांच साल पर सरकार बदल जाती है, ये कौन सा वोट चोरी होता है। वोट चोरी नहीं हो रहे हैं, बल्कि कुछ लोगों की सोच चोरी हो गई है। अब इसका कोई इलाज नहीं है, कोई अच्छा डॉक्टर ही कर पाएगा।
आनंद दुबे ने कहा, “हमने (विपक्ष ने) कैप्टन स्मित मच्छर के समर्थन में एक भी ट्वीट नहीं किया तो मेरा मन नहीं जलेगा? मुझे दुख नहीं होगा। जहां मन न मिले वहां से निकल जाए। एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी विचारधारा बाला साहेब ठाकरे जी वाली ही है, और मरते दम तक वही रहेगी। मरना पसंद करूंगा लेकिन देश के खिलाफ नहीं जा पाऊंगा। मैं अपने देश, सनातन धर्म या हिंदुत्व के खिलाफ़ नहीं जा पाऊंगा।”
पार्टी से क्यों हुए नाराज?
बीच में आई निष्कासन के खबरों पर पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि किसी ने एआई से बनाई खबर से भ्रम फैलाने की कोशिश की, पार्टी ने उस पर कुछ नहीं कहा, मुझे ही खबर का खंडन करना पड़ा, मुझे बहुत पीड़ा हुई, मैं हूं जज हूं और मैं ही अपराधी.. ऐसा कभी कहीं होता है क्या। एकतरफा प्यार ज्यादा दिन नहीं चलता, इससे अच्छा बेवफा हो जाओ। तो अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए मैं खुद निकल गया।
यह भी पढ़ें: शिवसेना UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार; महाराष्ट्र पुलिस कर रही जांच
महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार रात शिवसेना (UBT) के स्थानीय नेता प्रदीप पूर्णेकर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल पूर्णेकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
