अमूल ने पूरे भारत में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। गुरुवार से देशभर में अमूल का दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने बढ़ती लागत की वजह से अपने अमूल ब्रांड के दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले अमूल ने 1 मई 2025 को दूध के दाम बढ़ाए थे।

GCMMF ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने 14 मई से पूरे देश में अमूल दूध के कई पैकेटों के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, दूध की कीमत में करीब 2.5- 3.5% तक की बढ़ोतरी हुई है। यह खाने-पीने की चीजों की महंगाई के मुकाबले कम है।

अमूल ने बताया कि उसने पशुओं के चारे, दूध की पैकिंग और ईंधन की लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया है। अमूल ने यह भी कहा कि दूध देने वाले किसानों को भी ज्यादा पैसा दिया जा रहा है। कंपनी ने किसानों के लिए खरीद कीमत में 30 रुपये प्रति किलो फैट की बढ़ोतरी की है, ताकि उन्हें बेहतर भुगतान मिल सके।

यह भी पढ़ें: कौन हैं त्रिभुवनदास पटेल जिन्हें माना जाता है सहकारिता आंदोलन का जनक, अमूल से क्या है कनेक्शन?

त्रिभुवनदास किशीभाई पटेल 1903 में किसान किशीभाई पटेल और लखीबा के घर जन्मे पटेल आणंद में पले-बढ़े थे। उन्होंने अपनी औपचारिक स्कूली शिक्षा चारोतार एजुकेशन सोसाइटी के वर्तमान डीएन हाई स्कूल से पूरी की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।