अमेरिका-इजरायल और ईरान में इस समय भयंकर युद्ध चल रहा है। इस बीच न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ईरान के मरहूम सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि अमेरिका का निशाना सिर्फ ईरान नहीं है। अमेरिका ईरान के बाद अन्य देशों के पीछे लग जाएगा।
उन्होंने कहा कि कई विश्लेषणों के अनुसार आने वाले टाइम में दुनिया में ताकत का संतुलन बदल सकता है। कुछ नए देश ज्यादा प्रभावशाली बन सकते हैं। डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि निकट भविष्य में अमेरिका के साथ-साथ भारत, चीन, रूस भी दुनिया के ताकतवर मुल्कों में शुमार होंगे। इसी भविष्य को रोकने के लिए उन्होंने कई युद्ध खड़े कर दिए हैं।
‘हम युद्ध रोकने को तैयार’
अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि हम युद्ध रोकने के लिए तैयार है। हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बातचीत इज्जत के साथ होनी चाहिए। ईरान के खिलाफ कुछ हुक्म देने के लिए नहीं। हम अपना बचाव कर रहे हैं। हम अपना हक ढूंढ रहे हैं और कुछ नहीं।
‘खामेनेई हमारे पिता थे, हमारे आध्यात्मिक मार्गदर्शक थे’
अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने मरहूम अयातुल्ला खामेनेई को ईरान का “पिता” और एक महान आध्यात्मिक हस्ती बताया। उन्होंने कहा कि खामेनेई के निधन से न सिर्फ ईरान बल्कि दुनिया भर में उनके लाखों फॉलोअर्स को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
मजीद हकीम इलाकी ने कहा, “वह हमारे स्पिरिचुअल लीडर थे। वह हमारे धर्म में हमारे मरजा थे। मरजा का मतलब है असली, जिस पर हम उन पर भरोसा करते हैं। वह सिर्फ ईरानियों के लिए नहीं हैं। लाखों मुसलमान हैं जो उन्हें पसंद करते हैं और प्यार करते हैं। लाखों मुसलमान उनका सपोर्ट करते हैं, और उन्हें फॉलो करते हैं। वह हमारे सब कुछ थे, और उनकी शहादत सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।”
यह भी पढ़ें: ‘ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी है’- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान उनसे बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान का एयर डिफेंस, एयरफोर्स, नेवी और लीडरशिप खत्म हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
