दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार नहीं अहंकार है, जो श्रद्धांजलि देने में भेदभाव करती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन बच्चों की जान चली गई, सरकार ने उनके प्रति श्रद्धांजलि का एक शब्द नहीं बोला। इससे बड़ा अहंकार क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब छात्र और नौजवान यहां आए हैं  तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। सरकार में इतना अंहकार है कि वो छात्रों को सुनना ही नहीं चाहती।

सपा प्रमुख अखिलेश ने आरोप लगाया कि यूपी में जितने भी पेपर लीक हुए हैं, उनमें कोई भी दोषी नहीं पकड़ा गया क्योंकि बीजेपी के लोग उसमें शामिल हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकारी नौकरी नहीं देना चाहती क्योंकि उसमें आरक्षण देना पड़ेगा, ये भ्रष्टाचार नहीं कर पाएंगे। जब सरकारी नौकरी मिलेगी तो बजट से पैसा जाएगा।

केसी वेणुगोपाल बोले- यह सरकार लोगों के मुद्दों के लिए संवेदनशील नहीं

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह सरकार लोगों के मुद्दों को लेकर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है। आप देश में NEET और CBSE परीक्षा लीक से परिवारों का दर्द देख सकते हैं। माता-पिता छात्रों, अपने बेटे-बेटियों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग ये है कि कम से कम शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें और NEET, CBSE परीक्षाओं पर चर्चा हो। इस बात पर चर्चा हो कि परीक्षा प्रणाली को कैसे बेहतर बनाया जाए, पेपर लीक को कैसे रोका जाए और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता कैसे बनाए रखी जाए।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पेपर लीक के लिए धर्मेंद्र प्रधान इसके लिए जिम्मेदार हैं और सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील है। सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है। स्पीकर हमें इस मुद्दे पर बोलने नहीं दे रहे हैं। सरकार NEET और CBSE से जुड़े विषयों पर चर्चा करने में बहुत असहज महसूस कर रही है। वे पूरी तरह से बैकफुट पर है।

यह भी पढ़ें: डिंपल यादव समेत कई अन्य सपा सांसद हिरासत में

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों के समर्थन में संसद से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।