BSP Akash Anand News: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनन्द ने सोमवार शाम पार्टी का फिर से राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर अपनी बुआ का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय ने उन्हें बहुत कुछ सीखा दिया है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बार अपने अपनी भतीजे आकाश आनन्द को माफ कर दिया है और पार्टी में राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है। हालांकि उन्होंने आकाश को इशारों में हिदायत भी दे दी है कि उन्हें उम्मीद है कि अब पार्टी संगठन में बार-बार बदलाव नहीं करने होंगे, हालांकि काफी कुछ आकाश आनन्द पर निर्भर करेगा।

मुझे क्षमा किया और जिम्मेदारी दी- आकाश आनन्द

इसके कुछ घंटे बाद आकाश आनन्द ने मायावती का आभार जताते हुए सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने मायावती से माफी मांगते हुए लिखा, “आपने मुझे क्षमा किया और बसपा के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दोबारा सौंपी। इस भरोसे के लिए मैं तहे दिल से आपका आभारी हूं।”

‘हल्के में नहीं ले सकता’

आगे उनकी हिदायत को लेकर भी कहा, “मैं इसे कभी हल्के में नहीं सकता हूं। पिछले कुछ समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।”

उन्होंने कहा, “सबसे बड़ी सीख यह है कि यह अभियान किसी भी एक व्यक्ति से कहीं बड़ा है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर और कांशीराम ने जो रास्ता दिखाया है, जिस पर आपने अपना पूरा जीवन लगा दिया, उस पर चलना मेरा सौभाग्य है।”

पार्टी और अभियान सबसे पहले- आकाश

आकाश आनन्द ने मायावती को आश्वस्त किया कि उनके दिशा-निर्देशन में पार्टी और अभियान का हित ही उनके लिए सबसे पहले रहेगा। उन्होंने आगे लिखा, आपके मार्गदर्शन में पार्टी और अभियान का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। मैं अपने सभी व्यक्तिगत हितों को त्यागकर, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ, संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम करूँगा। आपने मुझ पर भरोसा किया है। अब उसे अपने काम से सही साबित करना मेरी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: ‘उम्मीद है अब बदलाव नहीं करना पड़ेगा’, मायावती ने फिर दिया आकाश आनन्द को मौका, बनाया BSP का राष्ट्रीय संयोजक

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर अपने फैसले से यूटर्न ले लिया है, उन्होंने आकाश आनंद को एक और बार पार्टी में मौका दिया है और उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक पद दे दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें