एनसीपी प्रमुख अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। उनकी आक्समिक मौत ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस हादसे के बाद से ही जांच की मांग भी तेज हो गई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कैसे अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हुआ, आखिर किसकी इसमें लापरवाही रही। अभी के लिए अधिाकारियों की तरफ से किसी एक कारण पर फोकस नहीं किया जा रहा है, ऐसे में हादसे के बाद पांच सवाल जरूर उठ रहे हैं जिनके जवाब खोजना जरूरी है।
सवाल नंबर 1- अचानक से कैसे फेल हुई लैंडिंग?
केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू का कहना है कि लैंडिंग के वक्त विमान में कोई दिक्कत आने की वजह से प्लेन क्रैश हो गया। लेकिन अभी तक यही सामने नहीं आ पाया है कि आखिर कैसे लैंडिंग अचानक से फेल हो गई, ऐसे कौन से कारण रहे जिसने लैंडिंग को फेल कर दिया।
सवाल नंबर 2- दो बार में भी नहीं हो पाई लैंडिंग?
ऐसी खबर है कि अजित पवार के विमान को एक नहीं दो बार लैंड करवाने की कोशिश की गई थी। यानी कि पहली बार में जब स्थितियां अनुकूल नहीं रहीं तो दोबारा कोशिश की गई। लेकिन दूसरी कोशिश में ही विमान क्रैश कर गया।
सवाल नंबर 3- सच में विजिबिलिटी थी कम?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस समय लैंडिंग होनी थी, लो विजिबिलिटी ने चुनौती बढ़ा दी थी। लेकिन इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सबकुछ एकदम स्पष्ट दिखाई दे रहा है, ऐसे में लो विजिबिलिटी वाली बात कहां तक सही है?
सवाल नंबर 4- अगर विजिबिलिटी कम, लैंडिंग क्यों?
वैसे अगर कम विजिबिलिटी वाली बात को मान भी लिया जाए तब तो एक और बड़ा सवाल खड़ा होता है। आखिर कम विजिबिलिटी में लैंडिंग का जोखिम ही क्यों उठाया गया। कहीं और लैंडिंग की तैयारी क्यों नहीं की गई।
सवाल नंबर 5- कितना सुरक्षित लियरजेट-45 प्लेन?
असल में जिस विमान से अजित पवार ट्रैवल कर रहे थे, 2023 में उसी का एक दूसरा विमान हादसे का शिकार हो चुका था। उस हादसे में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन सुरक्षा पर तब भी सवाल उठ गए थे। ऐसे में अजित पवार को कैसे परमीशन दी गई?
ये भी पढ़ें- अजित पवार के प्लेन क्रैश का VIDEO
