एयर इंडिया टर्बुलेंस हादसे में चल रही जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। दरअसल, जांच के दायरे में वह पायलट था जो विमान उड़ा रहा था। उस पायलट का पहला डोप टेस्ट पॉजिटिव आया था और खबर है कि उसका दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव निकला है। पहले डोप टेस्ट के पॉजिटिव होने की पुष्टि खुद एयर इंडिया ने की थी, लेकिन दूसरे डोप टेस्ट के पॉजिटिव आने की जानकारी सूत्रों के हवाले से है।
हादसे में 17 लोग हुए थे घायल
इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के अनुसार, टर्बुलेंस हादसे में एयर इंडिया के पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव आया है। सूत्रों ने बताया है कि फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के कमांड में एयर इंडिया के पायलट का कन्फर्मेशन ड्रग टेस्ट मारिजुआना निकला है। हालांकि अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए थे। विमान में 145 यात्री सवार थे।
कौन कर रहा है इस हादसे की जांच?
हादसे के बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) इस मामले की जांच कर रही है। उसी जांच के अंतर्गत पायलट का डोप टेस्ट दो बार पॉजिटिव निकला है। 4 अगस्त को हुई इस घटना को लेकर एयरलाइन के CEO कैंपबेल विल्सन के नेतृत्व में एयर इंडिया मैनेजमेंट की एक टीम मंगलवार को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के सीनियर अधिकारियों से मिली।
मिनिस्ट्री की तरफ से कौन था मीटिंग में?
इस मुलाकात में विल्सन के अलावा पूर्व एविएशन सेक्रेटरी प्रदीप सिंह खरोला और एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी हेड दीपक जोशी भी मीटिंग का हिस्सा था। वहीं मिनिस्ट्री की तरफ से सिविल एविएशन सेक्रेटरी समीर कुमार सिन्हा, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) वीर विक्रम यादव, और AAIB के डायरेक्टर जनरल जीवीजी युगंधर मीटिंग में शामिल हुए थे।
इस मीटिंग में हुई बातचीत की डिटेल तो पता नहीं चल सकी हैं, लेकिन मीटिंग के बारे में पूछे जाने पर विल्सन ने मिनिस्ट्री के बाहर मीडिया को अंदर के अपडेट के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन सिविल एविएशन से ही जुड़े सूत्रों ने बताया है कि विमान को उड़ा रहे पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव निकला है।
कैसे हुआ था हादसा?
फुकेट से दिल्ली से लौट रही एअर इंडिया की AI2379 फ्लाइट टर्बुलेंस यानी तेज हवा में फंस गई थी। इससे विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। फ्लाइट में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। सरकार और एयरलाइन ने शुरू में इस घटना के लिए गंभीर टर्बुलेंस को वजह बताया था। हालांकि, अब सूत्रों का कहना है कि घटना से ठीक पहले एयरबस A320 जेट को एयरक्राफ्ट के हाइड्रोलिक और कंट्रोल सिस्टम में कुछ दिक्कतें आई थीं जिसकी जांच भी AAIB करेगा। एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी एयरबस और फ्रेंच एविएशन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी BEA, AAIB जांच में मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘हम पर बड़ी ईंट फेंकी गई, सीने में दर्द हुआ’, काफिले पर हमले को लेकर बोली ममता बनर्जी – दो दिन किसी से बात नहीं कर पाई
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को अपने काफिले पर कथित हमले को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कार पर बड़ा पत्थर फेंका गया, जिससे उनके सीने में दर्द हुआ और वह दो दिनों तक किसी से बात नहीं कर सकीं। ममता बनर्जी ने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और अब किसे गिरफ्तार करना है, यह पुलिस का काम है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
