Ahmedabad Air India Plane Crash Update: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमाम हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने पाया कि यह आपदा किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं हुई थी, बल्कि यह एक “जानबूझकर किए गए काम” का परिणाम थी। इटली के डेली न्यूज पेपर कोरिएरे डेला सेरा ने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच हुई ताजा बातचीत से वाकिफ दो सोर्स के हवाले से यह रिपोर्ट दी।

फ्यूल सप्लाई बंद होने से क्रैश हुआ

हालांकि, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की ऑफिशियल रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी। इटलियन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जांचकर्ताओं ने यह पाया कि जून 2025 में हुआ क्रैश, जिसके संबंध में यह बताया गया था कि इंजन तक फ्यूल सप्लाई बंद होने से क्रैश हुआ था, वो कोई तकनीकी फेलयर की वजह से नहीं, बल्कि जानबूझ कर किए गए काम की वजह से हुआ था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब जांच अधिकारी फाइनल रिपोर्ट की ड्राफ्ट तैयार करने में लगे हैं। अमेरिकी विशेषज्ञ जो जांच में मदद कर रहे हैं उन्होंने जांच के परिणामों को एक बड़ी कामयाबी बताया है।

बता दें कि बीते साल जून में एयर इंडिया द्वारा संचालित बोइंग 787 ड्रीमलाइनर टेक ऑफ के कुछ ही समय बाद क्रैश कर गई थी। दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में विमान सवार लोगों के साथ ही उस मेडिकल स्टूडेंट्स भी थे, जिनके हॉस्टल बिल्डिंग में विमान जा गिरा था।

आखिरी कॉकपिट बातचीत का जिक्र

जुलाई 2025 में भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा जारी किए गए प्राथमिक रिपोर्ट में एक पायलट के फ्यूल कंट्रोल बंद करने के बारे में आखिरी कॉकपिट बातचीत का जिक्र किया गया। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में, एक पायलट को यह पूछते हुए सुना गया, “तुमने (फ्यूल) क्यों बंद कर दिया?” दूसरे ने जवाब दिया, “मैंने ऐसा नहीं किया।”

इटली के अखबार ने इस बात को दोहराते हुए दावा किया कि जांच करने वालों का अब मानना ​​है कि पायलटों में से एक ने इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद कर दिए थे, जिससे एयरक्राफ्ट की पावर चली गई और वह जमीन पर गिर गया। कैप्टन सुमीत सभरवाल पायलट-इन-कमांड थे, जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर को-पायलट थे।

रिपोर्ट में आदे कहा गया है कि जिम्मेदार कौन है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन मुख्य संदिग्ध कैप्टन सुमीत सभरवाल हैं, क्योंकि क्रैश के एक महीने बाद पता चला कि डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

पायलट के पिता ने आरोपों का खंडन किया

AAIB के प्रारंभिक निष्कर्ष जिसके खिलाफ पायलट असोसिएशन ने प्रदर्शन भी किए थे को सुमीत सभरवाल के पिता ने नकार दिया था और नए जांच की मांग की थी। साथ ही उन्होंने बेटे के मेंटल हेल्थ को लेकर उठ रहे कयासों का भी खंडन किया था। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि तलाक की खबरों समेत पर्सनल मामलों की वजह से एंग्जायटी या डिप्रेशन हुआ है।

कोरिएरे डेला सेरा के अनुसार, फाइनल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में पायलटों के लगातार साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन और मेंटल हेल्थ मॉनिटरिंग पर सुझाव भी शामिल होने की उम्मीद है।

क्रैश के बाद के हफ्तों में, टेक्निकल खराबी से लेकर इंसानी गलती तक कई थ्योरी सामने आईं। समय के साथ, इन्वेस्टिगेटर ने अपना फोकस कॉकपिट में फ्यूल कंट्रोल स्विच पर कर दिया।

ब्लैक बॉक्स डेटा के आधार पर शुरुआती टेक्निकल असेसमेंट में मैकेनिकल खराबी की बात को खारिज कर दिया गया और इसके बजाय इंजन इग्निशन और शटडाउन को रेगुलेट करने वाले स्विच के मैनुअल मूवमेंट की ओर इशारा किया गया। क्रैश के समय, दोनों इंजन बंद पाए गए।