एअर इंडिया ने कहा है कि उसने सोमवार को अपने एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान को उड़ान भरने से रोक दिया। ऐसा इस वजह से किया गया क्योंकि पायलट ने फ्यूल कंट्रोल स्विच में गड़बड़ी होने की बात कही थी।
बीते साल जब अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ था तब इसकी जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि इस हादसे के पीछे वजह यह थी कि विमान के दोनों फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ में बदल गए थे।
इस विमान हादसे में 260 लोग मारे गए थे। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में दो फ्यूल कंट्रोल स्विच होते हैं। विमान के दोनों इंजन के लिए एक-एक स्विच होता है।
AAIB की जांच रिपोर्ट से पता चल गया क्यों हुआ था अहमदाबाद में विमान हादसा?
इस विमान हादसे के बाद डीजीसीए ने एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी बोइंग विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच के लॉकिंग सिस्टम की जांच को अनिवार्य कर दिया था। हालांकि किसी भी विमान के लॉकिंग सिस्टम में कोई खराबी नहीं मिली थी।
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में एक बड़ी बात यह भी पता चली थी कि फ्लाइट के उड़ने से कुछ घंटे पहले ही जब विमान दिल्ली से अहमदाबाद आया था तो इसमें पायलट ने तकनीकी लॉग में ‘Stabilizer Position Transducer Defect’ के बारे में गड़बड़ी की ओर ध्यान दिलाया था।
Stabilizer Position Transducer एक सेंसर होता है जो जो विमान की पिच को कंट्रोल करता है और सभी डाटा को इलेक्ट्रिक सिग्नल के जरिए फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में ट्रांसमिट करता है।
अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश के लिए क्या पायलट जिम्मेदार थे?
