Air Indian Express Flight Emergency Landing: सिलिगुड़ी के बागडोगरा से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की सोमवार शाम लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सूत्रों के मुताबिक विमान के एवियोनिक्स बे यानी विमान के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों वाला हिस्से में धुआं दिखाई दिया।

फ्लाइट के कॉकपिट में धुआं देखते ही पायलट ने इसके चलते 36,000 फीट की ऊंचाई से फायलट ने MayDay का कॉल दिया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के फ्लाइट नंबर IX-1523 (एयरबस A320) बागडोगरा से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी।

लखनऊ में हुई सुरक्षित लैंडिंग

फ्लाइट में सफर के दौरान क्रू को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाले हिस्से में धुएं का संकेत मिला, जिसके बाद पायलट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीवन के लिए खतरे की स्थिति में उपयोग होने वाला ‘मेडे’ सिग्नल भेजा।

इसके चलते पायलट ने मेडे का क़ॉल दिया। लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को तुरंत सूचित किया गया और विमान शाम करीब 5:18 बजे सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।

फ्लाइट में सवार थे 148 लोग

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस फ्लाइट में 6 चालक दल के सदस्यों सहित कुल 148 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लैंडिंग के बाद विमान को ‘एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड’ (AOG) घोषित कर दिया गया है।

यह एक तकनीकी शब्द है जिसका अर्थ है कि किसी गंभीर खराबी के कारण विमान को तब तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक उसकी पूरी जांच और मरम्मत न हो जाए। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन ने वैकल्पिक उड़ानों का इंतजाम किया।

इस दौरान कंपनी द्वारा कुछ यात्रियों को पूरा रिफंड दिया गया, जबकि अन्य को होटल में ठहराकर अगली उड़ानों से गंतव्य तक भेजा गया। फिलहाल विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर ही खड़ा है।

यह भी पढ़ें: फ्लाइट टिकट पर बढ़ेगा खर्च, हवाई किराये पर लगी कैपिंग आज से खत्म, जानें यात्रियों पर पड़ेगा क्या असर

 flight news | latest news | aviation news

केंद्र सरकार ने हवाई किराए के लिए लगाई गई सीमा को हटाने का फैसला किया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई लिमिट (cap) हटाने के फैसले से यात्रा लागत बढ़ने को लेकर चिंता बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने चेतावनी दी है कि सरकार के इस फैसले से हवाई यात्रा मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर हो सकती है। यह फैसला सोमवार (23 मार्च 2026) से लागू हो गया है जिससे किरायों में तेजी से इजाफा होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें…