पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में तेजी आने का असर दिखने लगा है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 12 मार्च से हर घरेलू उड़ान के टिकट पर 399 रुपये का ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) लागू करेंगी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी ईंधन अधिभार बढ़ाया जाएगा।
एयर इंडिया समूह की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि नई अधिभार प्रणाली चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। पहले चरण में, 12 मार्च से घरेलू और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के लिए उड़ानों पर 399 रुपये प्रति टिकट का फ्यूल सरचार्ज लागू होगा।
बयान में कहा गया है कि पश्चिम एशिया की उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज 10 अमेरिकी डॉलर होगा, अफ्रीका की उड़ानों के लिए यह 30 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 90 अमेरिकी डॉलर हो जाएगा जबकि दक्षिण पूर्व एशिया की सेवाओं के लिए यह 20 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 60 अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। इसमें सिंगापुर की उड़ानें भी शामिल हैं। वर्तमान में सिंगापुर की हवाई सेवाओं पर कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं लगता है।
एयर इंडिया समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “एयर इंडिया समूह ने आज अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की घोषणा की है, जो खाड़ी क्षेत्र में बनी भू-राजनीतिक स्थिति के कारण जेट ईंधन की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण जरूरी हो गया है।”
यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध की पूरी कहानी
ईरान और इजरायल के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है। हाल के दिनों में यह टकराव और ज्यादा खतरनाक हो गया है और पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध की आशंका बढ़ गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
