लंदन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में सोमवार शाम आयोजित इंडिया एट 75 कार्यक्रम में राहुल गांधी वायलेंस और नॉन वायलेंस के एक सवाल पर ऐसा उलझे कि उनसे बोलते ही नहीं बना। वो बोले तो बहुत झिझकर। वहां बैठे छात्रों ने ताली बजाई तो बोले कि वो सोच रहे हैं। उधर, बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने सारे मसले पर तंज कसते हुए कहा कि असली मजा तो ताली बजाने वाले रहे हैं।
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि भारत में बोलने की इजाजत देने वाली संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। विश्वविद्यालय में भारतीय मूल की शिक्षाविद डॉ. श्रुति कपिला के साथ बातचीत में राहुल ने उन सभी बिंदुओं को दोहराया, जिनका जिक्र उन्होंने पिछले सप्ताह एक सम्मेलन के दौरान किया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हमारे लिए भारत तब जीवंत होता है, जब भारत बोलता है और जब भारत चुप हो जाता है, तब यह बेजान हो जाता है।
उधर सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल की जमकर खिंचाई की। अर्जुन खत्री ने लिखा कि और ये देश चलाएंगे श्रीमान जी। बहुत बढ़िया। वैसे भी हमको कुछ समझे में नहीं आया फिर भी समझ लिए। अब का कीजिएगा अंग्रेजी और हमारा थोड़ा बनता नहीं है। पवन भट्ट ने लिखा कि इसको प्रधानमंत्री बनाना चाहते है कांग्रसी। हद है कुछ भी, कैसा भी। देश की तो चिंता करो। विचारधारा कुछ भी हो सकती है, देश सर्वोपरि होना चाहिए।
असली मज़ा तो ताली बजाने वाले ले रहे है। pic.twitter.com/lr2bIfRwi3
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) May 25, 2022
लवकुश सिंह ने लिखा कि लगता है पप्पू ने होमवर्क नहीं किया था। एक ने लिखा कि ज्यादा नशा करोगे तो क्या होगा। जितनी मां चाबी भरती है उनका चलता है ये खिलौना। जितनी चाभी भरी जनपथ से उतना बोलें पप्पू। एक ने लिखा कि जल्दी बोलिये सुबह पनवेल निकलना है। एक ने लिखा कि दरबारी मजे ले रहे हैं। इनके पास और कोई काम नहीं है।
हालांकि बिहार के एक शख्स ने गिरिराज सिंह को आईना दिखाकर कहा कि सर् बेगूसराय में पत्रकार सुभाष कुमार को दिनदहाड़े गोली मारी गई थी। आज 6 दिन गुजरने के बाद भी अपराधी गिरफ्त से बाहर हैं। सुभाष मेरी बुआ का लड़का था। मैं एक बीजेपी वर्कर्स आपसे न्याय की उम्मीद करता हूं।