तेलंगाना में डॉक्टर के बाद एक और महिला का जला हुआ शव बरामद
हैदराबाद में जली हालत में जिस महिला पशु चिकित्सक का शव मिला था, हत्या से पहले उनके साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

तेलंगाना में एक 26 साल की महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था। इस मामले के 24 घंटे के भीतर ही एक और महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स में महिला की उम्र 35 साल बताई जा रही है। जिस जगह महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था, उसी से कुछ दूरी पर ही महिला का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पुलिस आयुक्त ने कहा है कि शव को परीक्षण के लिए एक सरकारी अस्पताल में ले जाया जा गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।’
आपको बता दें कि हैदराबाद में जली हालत में जिस महिला पशु चिकित्सक का शव मिला था उनके साथ हत्या से पहले सामूहिक बलात्कार किया गया था। पुलिस ने गैंगरेप और हत्या के इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से देशभर में रोष है।
बता दें कि, हैदराबाद की महिला डॉक्टर का बीते बुधवार रात रेप-मर्डर के बाद शव बरामद हुआ था। इस मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस का दावा था कि, हिरासत में लिए गए आरोपियों की साजिश से महिला की स्कूटी का टायर पंक्चर हुआ। इसके बाद आरोपी महिला की मदद के लिए पहुंचे। इस बीच उनके 2 साथियों ने महिला को अपहरण कर ले गए। इसके बाद उन सभी ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, इस मामले में तेलंगाना के एक मंत्री ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया कि महिला को अपनी बहन की जगह पुलिस को फोन करना चाहिए था।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।