Prakash Raj CJP Protest: अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने आरोप लगाया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं। प्रकाश राज बृहस्पतिवार को बेंगलुरु में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और सिविल सोसाइटी के संगठनों के द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

इस कार्यक्रम में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल हुए हैं।

प्रकाश राज ने आरोप लगाया है कि यह मामला सिर्फ वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाने का नहीं है बल्कि लोगों की गरिमा और उनके अधिकारों पर सीधा हमला है। प्रकाश राज ने वोटर लिस्ट के एसआईआर की प्रक्रिया को रद्द करने की भी मांग की। 

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कामकाज में पारदर्शिता जीरो है और उसने अपनी किसी भी जिम्मेदारी को नहीं निभाया है।

इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन- दीपके

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, यह आंदोलन जारी रहेगा। सीजेपी ने 10 अक्टूबर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

बेंगलुरु में जुटे लोगों का कहना है कि एसआईआर की प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं।

नई दिल्ली में भी हो रहा प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली में भी बीते कई दिनों से लगातार जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता, सांसद नई दिल्ली में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

काला दिवस मना रही कांग्रेस

दूसरी ओर, कांग्रेस पूरे देश में काला दिवस मना रही है। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत बृहस्पतिवार को पूरे देश में राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्वो वारंटो (Quo Warranto) की रिट याचिका दाखिल की गई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।