Abhishek Banerjee 43 Properties: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने टीएमसी के लोकसभा सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर दावा किया है कि उनके पास कोलकाता में 43 संपत्तियां हैं। बीजेपी ने अभिषेक की संपत्तियों की एक लिस्ट भी शेयर की है। इनमें से कई संपत्तियां अभिषेक, उनके सहयोगियों और पारिवारिक सदस्यों के संयुक्त स्वामित्व वाली बताई जा रही है।

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सूत्रों ने बताया कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार अभिषेक बनर्जी स्वामित्व संबंधी विवरणों की विस्तृत जांच करेगी। यह घटनाक्रम टीएमसी नियंत्रित कोलकाता नगर निगम (केएमसी) द्वारा ममता बनर्जी के भतीजे से जुड़ी 17 संपत्तियों को नोटिस जारी करने के एक दिन बाद सामने आया है।

KMC ने भेजा है नोटिस

बता दें कि बीजेपी ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ आरोप ऐसे समय में लगाए हैं, जब कोलकाता नगर निगम ने उन्हें 17 संपत्तियों के संदर्भ में नोटिस भेज रखा है। इनमें कथित अवैध निर्माण और भवन स्वीकृति दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई है।

इन संपत्तियों में हरीश मुखर्जी रोड स्थित शांति निकेतन नामक भवन भी शामिल बताया जा रहा है, जिसे अभिषेक बनर्जी का आवास माना जाता है। KMC ने लिफ्ट और अन्य निर्माण संबंधी विवरण भी मांगे हैं और सात दिनों के भीतर कथित अनियमितताओं को हटाने का निर्देश दिया है।

सायोनी घोष का जिक्र

टीएमसी ने बीजेपी द्वारा जारी अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों वाली सूची को पूरी तरह से झूठ और फर्जी करार दिया। एक खास बात यह है कि एजेंसियों की जांच के रडार में एक ऐसी संपत्ति भी आई है, जो कि सायोनी घोष से जुड़ी एक संयुक्त संपत्ति हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाया है कि यह जादवपुर की सांसद सायनी घोष की संपत्ति हो सकती है। दस्तावेज़ में उल्लिखित संपत्ति का पता 19डी, सेवन टैंक्स लेन था।

TMC सांसद ने दी सफाई

सायोनी घोष के संपत्ति में संयुक्त नाम होने की खबरों के बीच लोकसभा सांसद सायोनी घोष ने विवाद खत्म करने की कोशिश की। इससे किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया। सायोनी घोष ने ट्वीट किया, “मैं यह नहीं कह सकती कि यह कौन है लेकिन यह निश्चित रूप से वह सायनी घोष नहीं हैं जिन्होंने एक साधारण पृष्ठभूमि से शुरुआत की थी और राजनीति से आज तक कोई अप्रत्याशित लाभ नहीं कमाया है। जो लोग बिना किसी सबूत के मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं – वे अभी रुक जाएं!”

सायोनी घोष ने आक्रामकता दिखाते हुए कहा, “ये बात जान लीजिए कि मैं किसी भी कीमत पर दबाव में नहीं आऊंगी, और टस से मस नहीं होऊंगी।” उन्होंने कहा, “फर्जी खबर फैलाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह ‘घोष’ दबने वाला नहीं है।”

अभिषेक बनर्जी की 17 संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर? ममता के भतीजे को कोलकाता नगर निगम ने भेजा नोटिस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों में सत्ता परिवर्तन होने और BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनने के बाद राज्य में पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की जांच शुरूआत हो गई है। इस मामले में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी भी निशाने पर हैं। उनकी 17 संपत्तियों की जांच हो रही है, जिसको लेकर नगर निगम ने नोटिस जारी किया है और संकेत दिए हैं कि सांसद की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाया जा सकता है। पढ़िए पूरी खबर…