CJP Abhijeet Dipke Ends Hunger Strike: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया है। शनिवार को जब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया था तो इसके बाद अभिजीत दीपके अनशन पर बैठ गए थे।
अभिजीत दीपके का अनशन दो दिन ही चला और सोमवार को उन्होंने इसे तोड़ने का ऐलान कर दिया। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अभिजीत दीपके से अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया था। इसके बाद अभिजीत दीपके ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया।
सीजेपी के संसद मार्च से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स यहां पढ़ें
मुझे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाए- वांगचुक
दूसरी ओर, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अस्पताल को पत्र लिखकर कहा है कि वह बिल्कुल ठीक महसूस कर रहे हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाए जिससे वह कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा निकाले जा रहे संसद मार्च में हिस्सा ले सकें। वांगचुक ने कहा है कि अगर ऐसा किया जाता है तो वह इसके लिए अस्पताल प्रशासन के आभारी रहेंगे।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस बीच, जब कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों ने मार्च शुरू किया तो पुलिस ने संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया और कुछ को हिरासत में ले लिया। शुरुआत में डीएमआरसी की ओर से पांच मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया था। डीएमआरसी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है। इस वजह से सैकड़ों यात्री फंस गए और कई लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने वाली महिला कौन है?
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान बरखा त्रेहन के तौर पर हुई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
