Abhijeet Dipke Arrested: राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में होने वाले ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध मार्च से पहले शुक्रवार को नेहा बोरा और अभिजीत दीपके को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया था। अब दिल्ली पुलिस ने बताया है कि AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया, जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दिपके को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत बोरा की हिरासत से संबंधित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे रिहा कर दिया गया। PTI के अनुसार, BNS की धारा 126 और 170 के तहत अभिजीत दीपके के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

रत्ना सिंह ने दी अभिजीत दीपके की जानकारी

एक तरफ नेहा बोरा की रिहाई की खबर आई तो दूसरी ओर अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि दीपके को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें SEM की अदालत में पेश किया जाएगा।

ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग

नेहा बोरा की रिहाई के बाद AISA ने स्पष्ट किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। संगठन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को वापस लेने की मांग भी दोहराई। संगठन ने केंद्र की मोदी सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता को कमजोर करने का आरोप लगाया। AISA का कहना है कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को प्रभावित करने के लिए केंद्र सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले जंतर मंतर के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश के मामले में दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को भी हिरासत में लिया गया था। दूसरे दिन कोर्ट में पेशी हुई थी, तो उन्हें 5 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया था। फिलहाल आशुतोष रांका और सौरव दास तिहाड़ जेल में हैं।

यह भी पढ़ें: 25000 जवानों का चप्पे-चप्पे पर पहरा, दिल्ली में कैसे रुका CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च?

दिल्ली में कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार शाम कनॉट प्लेस में प्रदर्शन करने पहुंचे हजारों लोगों को पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने हटाया। पढ़िए पूरी खबर…