एक पत्रकार, एक इंजीनियर, एक वकील, दो चार्टर्ड अकाउंटेंट, एक उद्यमी और एक होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएट आमतौर पर युवा-केंद्रित राजनीतिक अभियान के लिए ऐसे लोगों की सूची नहीं बनाई जाती। लेकिन ये सभी उन 12 लोगों में शामिल हैं, जो अब कॉकरोच जनता पार्टी का नेतृत्व करेंगे। पार्टी अब अपने अभियान को सिर्फ सड़कों तक सीमित न रखकर पूरे देश में अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है।
नई टीम में पत्रकारिता, टेक्नोलॉजी, कानून, पब्लिक पॉलिसी, वित्त और कारोबार जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। संगठन का कहना है कि इससे ऐसी युवा और अलग-अलग पेशों से जुड़ी नेतृत्व टीम तैयार करने की उनकी कोशिश दिखती है।
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 36 दिनों के विरोध-प्रदर्शन को खत्म करने के कुछ दिनों बाद यह घोषणा की है। महाराष्ट्र के संभाजी नगर में दो दिवसीय बैठक में समूह ने अगले छह महीनों के लिए अपनी संगठनात्मक संरचना के बारे में बताया और दोहराया कि उसकी कोई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना नहीं है।
12 सदस्यों के नाम और उनकी योग्यताएं एवं जिम्मेदारियां:
अभिजीत दिपके (30): महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले दिपके ने पुणे से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री और अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की है।
भूमिका: संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक
आशुतोष रांका (30): राजस्थान के जयपुर के रहने वाले रांका ने आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।
भूमिका: सह-संयोजक
सौरव दास (27): दिल्ली के रहने वाले दास के पास जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है।
भूमिका: सह-संयोजक
अजिंक्य शिंदे (35): महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले शिंदे ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, लोनेरे, रायगढ़, महाराष्ट्र से बीटेक की डिग्री हासिल की है।
भूमिका: राष्ट्रीय संगठन प्रभारी
दीपक बालियान (26): राजस्थान के अलवर के रहने वाले बालियान ने भरतपुर से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है। वे किसान परिवार से हैं और खेती-किसानी से जुड़े आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं।
भूमिका: संगठन के सह-प्रभारी और नॉर्थ जोन के प्रमुख
आफरीन नवाज (34): कर्नाटक के बेंगलुरु की रहने वाली नवाज ने एमबीए किया है और अभी एक एंटरप्रेन्योर हैं।
भूमिका: राष्ट्रीय सचिव
विजय रेड्डी मल्लंगी (30): तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले मल्लंगी ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग की डिग्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से एप्लाइड साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की है।
भूमिका: मीडिया लीड और साउथ जोन के प्रमुख
रत्ना सिंह (31): उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की है।
भूमिका: कानूनी मामलों की प्रमुख
वैष्णवी गौर (29): उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली गौर ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की है।
भूमिका: रिसर्च और पॉलिसी लीड
रोहन देशपांडे (31): मुंबई के रहने वाले देशपांडे ने आईएचएम मुंबई से होटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है।
भूमिका: टेक्नोलॉजी लीड
योगेश इंगले (33): महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले इंगले चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं।
भूमिका: फाइनेंस लीड और वेस्ट जोन के प्रमुख
अंकित भारद्वाज (35): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले भारद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
भूमिका: प्रभारी और ईस्ट व नॉर्थ-ईस्ट जोन के प्रमुख
यह भी पढ़ें: ‘Gen Z को गुमराह किया’, CJP आंदोलन के बाद इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी; बोले- पद मेरे लिए अहम नहीं था
पूर्व शिक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि नीट पेपर लीक मामले पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कुछ लोगों ने जेन-जी क गुमराह करने की कोशिश की। इसकी वजह से इस्तीफा देना पड़ा। इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रधान ने कहा कि मंत्री पद उनके लिए कभी महत्वपूर्ण नहीं था और उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
