Punjab Elections 2027, AAP Candidate List: साल 2027 की शुरुआत में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने 40 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी है, जो कि धुरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे।

पंजाब चुनाव को लेकर जारी आप की लिस्ट के मुताबिक, लुधियाना और अमृतसर सहित कई अहम सीटों पर भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बता दें कि शुक्रवार को ही आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी बैठक में थे।

नहीं बदली गई मुख्यमंत्री भगवंत मान की सीट

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सीट धूरी के बदले जाने की खबरें चल रही थीं लेकिन पार्टी ने तय किया कि सीट नहीं बदली जाएगी। इसी धूरी सीट से भगवंत मान ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने 2022 में दलबीर सिंह गोल्डी 58,206 वोटों से हरा दिया था। इसीलिए आलाकमान द्वारा उन्हें धूरी से ही चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है।

लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, अजनाला से धालीवाल

AAP की पहली लिस्ट में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वह इसी सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और एसएएस नगर से कुलवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

क्रम संख्याविधानसभा सीटविधानसभा संख्याप्रत्याशी
1बटाला7अमनशेर सिंह (शेरी कलसी)
2अजनाला11कुलदीप सिंह धालीवाल
3अमृतसर दक्षिण19डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर
4तरनतारन21हरमीत सिंह संधू
5खेमकरण22सरवन सिंह धुन
6नकोदर31इंदरजीत कौर मान
7करतारपुर33बलकार सिंह
8दसूया40करमबीर सिंह घुम्मन
9उर्मर41जसवीर सिंह राजा गिल
10होशियारपुर43ब्रह्म शंकर शर्मा जिम्पा
11चब्बेवाल44इशांक कुमार चब्बेवाल
12गढ़शंकर45जय कृष्ण सिंह रौड़ी
13बलाचौर48संतोष कटारिया
14रूपनगर50दिनेश चड्ढा
15एस.ए.एस. नगर53कुलवंत सिंह
16फतेहगढ़ साहिब55लखबीर सिंह राय
17अमलोह56गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग
18समराला58जगतार सिंह दियालपुरा
19लुधियाना पूर्व60दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला
20आत्म नगर62कुलवंत सिंह सिद्धू
21लुधियाना सेंट्रल63अशोक प्रशार पप्पी
22लुधियाना पश्चिम64संजीव अरोड़ा
23लुधियाना उत्तर65चौधरी मदन लाल बग्गा
24पायल67मनविंदर सिंह ग्यासपुरा
25निहाल सिंह वाला71मनजीत सिंह बिलासपुर
26बाघा पुराना72अमृतपाल सिंह सुखानंद
27मोगा73डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
28धर्मकोट74देविंदर जीत सिंह लड्डी ढोस
29जलालाबाद79जगदीप कंबोज गोल्डी
30फाजिल्का80नरिंदरपाल सिंह सवना
31मुक्तसर86जगदीप सिंह काका बराड़
32कोटकपूरा88कुलतार सिंह संधवां
33जैतू89अमोलक सिंह
34तलवंडी साबो94बलजिंदर कौर
35सरदूलगढ़97गुरप्रीत सिंह बनावाली
36भदौर102लाभ सिंह उगोके
37मेहल कलां104कुलवंत सिंह पंडोरी
38अमरगढ़106जसवंत सिंह गज्जन माजरा
39धूरी107भगवंत मान
40पटियाला115अजीतपाल सिंह कोहली

आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में करीब 37 मौजूदा विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया है। कुल 40 नामों वाली इस सूची में पार्टी ने अपने कई मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है।

AAP ने जीतने वालों पर किया फोकस

इस बैठक में ही पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। पार्टी ने खास तौर पर उन नेताओं पर विचार किया जिन्होंने लगातार दो चुनाव जीते हैं और जिन्हें तीसरी बार मौका दिया जा सकता है। इसके बाद शनिवार को पहली लिस्ट जारी कर दी गई।

यह भी पढ़ें: ‘सिखों की आस्था का मामला…’, करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग; भगवंत मान सरकार ने पास किया प्रस्ताव

पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पास किया जिसमें केंद्र से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग की गई। प्रस्ताव में पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब तक श्रद्धालुओं की बिना रुकावट पहुंच पक्का करने की अपील की गई। इस रास्ते को सिख समुदाय की आस्था और साझी धार्मिक विरासत का प्रतीक बताया गया। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने यह प्रस्ताव पेश किया, जिसमें केंद्र सरकार से पाकिस्तान सरकार से बात करने की अपील की गई ताकि गुरुद्वारा दरबार साहिब तक ‘संगत’ की सुरक्षित, बिना परेशानी और बिना रुकावट आवाजाही पक्की हो सके। पढ़िए पूरी खबर…