Rahul Gandhi Controversial Remark: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ‘गद्दार’ बताया था। इसको लेकर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया आई है और कहा है कि राहुल गांधी बीजेपी के लिए लूज बॉल फेंक देते हैं। आप प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि लूज बॉल की वजह से बीजेपी को फायदा होता मिलता है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा, “मुझे लगता है कि गंभीर स्थिति में गंभीर सवाल पूछे जाने चाहिए। BJP को बचाने के लिए राहुल गांधी का इस तरह का बेतुका बयान देना शोभा नहीं देता।”
पाकिस्तानी जैसा ही बयान – BJP
राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा है कि राहुल गांधी ने 140 करोड़ देशवासियों को गद्दार कहा है। राहुल का बयान पाकिस्तान जैसी है। राहुल गांधी का रिमोट कंट्रोल देश विरोधी तत्वों के हाथों में है। कांग्रेस नेता हर वक्त देशविरोधी बातें करते हैं. राहुल गांधी की भाषा माओवादी, मुस्लिम लीग और अर्बन नक्सल जैसी है।
बीजेपी अध्यक्ष ने बयान को बताया ‘खेदजनक’
इस मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, “राहुल गांधी का आज का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और एक तरह से उनकी अराजक मानसिकता को दर्शाता है। मेरा मानना है कि भारतीय राजनीति के संदर्भ में, जहां शिष्टाचार और सामाजिक सद्भाव एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान से जुड़े हुए हैं, उनका बयान वास्तव में खेदजनक है।”
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, “मुझे लगता है कि उनकी लगातार चुनावी हार और उससे उपजे हताशा का असर अब उनके स्वभाव और चरित्र पर दिख रहा है; यही हताशा और निराशा उन्हें आज ऐसे बयान देने के लिए मजबूर कर रही है। मैं आपके शब्दों के चयन के तरीके पर सवाल उठाता हूं: क्या नक्सलवाद का उन्मूलन देशद्रोह है? क्या इस देश की सीमा की रक्षा करना देशद्रोह है? क्या भारत के तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह है?”
अभिषेक बनर्जी के पास कोलकाता में हैं 40 से ज्यादा प्रॉपर्टी, BJP ने जारी की लिस्ट तो TMC ने बताया फर्जी
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने टीएमसी के लोकसभा सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर दावा किया है कि उनके पास कोलकाता में 43 संपत्तियां हैं। बीजेपी ने अभिषेक की संपत्तियों की एक लिस्ट भी शेयर की है। इनमें से कई संपत्तियां अभिषेक, उनके सहयोगियों और पारिवारिक सदस्यों के संयुक्त स्वामित्व वाली बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…
