संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के देखने को मिला। गृहमंत्री अमित शाह के सदन में आकर बयान देने की मांग पर विपक्ष लगातार सदन के बाहर और विरोध प्रदर्शन कर रहा है। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही थी। इसके चलते स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है।
वहीं पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मुद्दे पर झारखंड में अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन का आज 14वां दिन है। आइसा ने विधानसभा मार्च का ऐलान किया है, जबकि प्रदर्शनकारियों ने किसी भी राजनीतिक संगठन के विरोध प्रदर्शन से पूरी तरह दूरी बनाई है। भूख हड़ताल पर बैठे 6 छात्रों में से एक छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं शुक्रवार को दिल्ली में सर्जिकल कंज्यूमेबल्स घोटाले से जुड़े आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग आज रिपोर्ट देगा। दिल्ली विधानसभा का सत्र है, जिसमें CAG की 2023 तक की ऑडिट रिपोर्ट टेबल होगी। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे साधुओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। आज और कल का मौसम कैसा रहेगा? लाइव अपडेट्स जानने के लिए क्लिक करें।
बयानों में आया यह बदलाव छात्रों और युवाओं की ताकत का सबूत- RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस सांसद
युवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयानों पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, "यहाँ एक हिंदी कहावत याद आती है-'लौट के बुद्धू घर को आए' बयानों में आया यह बदलाव छात्रों और युवाओं की ताकत का सबूत है। यह उस लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती को दिखाता है जिसके ज़रिए उन्होंने विरोध किया, यह सच्चाई की ताकत को दिखाता है, और ठीक इसी वजह से मोहन भागवत जी को अपनी राय बदलनी पड़ी।"
आरक्षण पर RSS के रुख के बारे में वे आगे कहते हैं, "मेरा मानना है कि मोहन भागवत जी अभी भी संविधान में दिए गए आरक्षण के असली मकसद को नहीं समझ पाए हैं; वे इसे सिर्फ़ गरीबी दूर करने का एक प्रोग्राम मानते हैं। आरक्षण का मकसद प्रतिनिधित्व है, गरीबी मिटाना नहीं; ये दोनों अलग-अलग बातें हैं।"
झारखंड सरकार से बात करने पहुंचा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल
छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, "SDO ने हमें संदेश दिया है कि सरकार हमसे बातचीत करने को तैयार है। हमारा प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए स्टेट गेस्ट हाउस जा रहा है। हम जल्द से जल्द वहां पहुंचेंगे। मैं झारखंड के सभी छात्रों और युवाओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारा प्रतिनिधिमंडल आपके प्रतिनिधि के तौर पर वहां जा रहा है। हमारी सभी मांगें ज़रूरी हैं; अगर उनमें से एक भी मांग नहीं मानी गई तो हम बातचीत को सफल नहीं मानेंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे। हमने 10 सदस्यों का एक नया प्रतिनिधिमंडल बनाया है। मुझे उम्मीद है कि CM और उनकी टीम के साथ बातचीत सफल रहेगी। हमारी मुख्य मांगों को 3 कैटेगरी में बांटा गया है - कैंसिलेशन (रद्द करना), जांच और सुधार। कैंसिलेशन के तहत, हम मुख्य रूप से JSSC और TDPL एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। हम उन सभी परीक्षाओं को भी रद्द करने की मांग कर रहे हैं जिनमें अभय तिवारी शामिल थे। जहां तक जांच की बात है, हम CBI और ED दोनों से जांच की मांग कर रहे हैं। JPSC और JSSC में सुधार किए जाने की ज़रूरत है।"
कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में दोनों पक्षों ने की सुलह समझौते की बात, अब 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते की बातचीत हुई। हिंदू और मुस्लिम, दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने सुलह की कार्यवाही में हिस्सा लिया। कोर्ट ने इस मामले में सुलह की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/2085688530907656659?s=20
सफदरजंग अस्पताल के अंदर घुसा पानी
दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है जिस कारण सफदरजंग अस्पताल के बाहर जलभराव हो गया है और बारिश का पानी अस्पताल के अंदर भी घुस गया है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा पर रांची में एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फेंकी गई. प्रदर्शनकारी छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “20 जुलाई को हम पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया; जब हम तब नहीं डरे, तो यह मामूली स्याही हमारा क्या बिगाड़ लेगी?”
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: 30 दिनों तक नहीं दी EMI तो लॉक होगा फोन - RBI के नए नियम
RBI के नए नियम के तहत अब EMI नहीं चुकाने पर मोबाइल फोन लॉक हो जाएगा। हालांकि, यह नियम सिर्फ EMI पर खरीदे गए फोन पर ही लागू होगा। डिफॉल्ट होने के 30 दिनों तक फोन लॉक नहीं होंगे। 1 जनवरी 2027 से यह नियम लागू होगा।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: ओम बिरला से मिलने पहुंचे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे हैं। विपक्ष अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग कर रहा है, ऐसे में यह बैठक अहम मानी जा रही है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: आप अंडो से डर रही हो- सुप्रीम कोर्ट
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर अंडे फेंके जाने से संबंधित मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आजादी की लड़ाई में लोगों ने सीने पर गोलियां खाई, आप अंडों से डर रही हैं? साथ ही कोर्ट ने फेसबुक पोस्ट से जुड़े मामले में दर्ज एफआईआर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के बाद मोइत्रा को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने जांच अधिकारी के सामने वर्चुअली पेश होने की उनकी मांग पर सुनवाई से भी इनकार कर दिया।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग पर हंगामा
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कथित 650 करोड़ के घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा मचाया। दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने AAP विधायक संजीव झा, सोम दत्त, जरनैल सिंह और विशेष रवि को सदन से मार्शल आउट कराया। सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पप्पू यादव ने दी छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया
झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से शांतिपूर्वक घर लौटने का आग्रह किया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी बेंगलुरु गए और प्रदर्शनकारी छात्रों से बात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि उन्हें उनके आवास के पास आने का पूरा अधिकार है। उन्होंने उनका स्वागत किया और कहा कि कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राहुल गांधी अपनी ही सरकार की आलोचना करने से कभी नहीं रुकते।"
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम जिला बार एसोसिएशन विवाद मामले पर जल्द सुनवाई इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पहले पंजाब और हरियाणा HC से राहत मांगने को कहा है। CJI सूर्यकांत ने कहा, "देखो, आप बार की बात करो ना, ऐसे मामलों में अगर हम दखल देने लग गए तो कैसे बात चलेगी?"
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: देवेंद्र नाथ महतो बोले- मेरी जान को खतरा
झारखंड में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ छात्रों का विरोध प्रदर्शन के तहत भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अस्पताल जाने से पहले उसने कहा था, "डॉक्टरों ने मुझे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मेरी हालत और बिगड़ी, तो मेरी जान को खतरा हो सकता है।"
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: NTA एक्सपर्ट्स ने ही लीक किया नीट यूजी पेपर लीक
CBI चार्जशीट में ये भी खुलासा हुआ कि NTA के विषय विशेषज्ञों ने ही NEET-UG 2026 का पेपर लीक किया। CBI चार्जशीट के मुताबिक, पेपर प्रिंटिंग प्रेस से नहीं बल्कि NTA के गोपनीय काम में लगे एक्सपर्ट्स के जरिए लीक हुआ।
देश-विदेश की अन्य सभी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
