नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आज हो रही है, जिसमें पार्टी देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा करेगी। बैठक में छात्रों के मुद्दे, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों के साथ अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठने की संभावना है। इसी बीच ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कांग्रेस परंपरागत रूप से गाए जाने वाले इसके पहले दो अंतरों का ही गायन जारी रखेगी। दूसरी ओर झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने 2014 से अब तक की अनियमितताओं से जुड़ी 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की है। सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल समेत कई परीक्षाओं को रद्द किया है और कुछ परीक्षाओं की जांच का फैसला लिया है। परीक्षा रद्द होने से पहले चयनित अभ्यर्थियों का विरोध भी शुरू हो गया है।
तेजस्वी यादव निकाल रहे हैं ‘राजभवन मार्च’
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल आज पटना में राजभवन मार्च निकाल रहा है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रस्तावित मार्च का कार्यक्रम बदलकर सुबह 10 बजे जेपी गोलंबर से शुरू किया गया है। राजद यह प्रदर्शन परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और सीवान में प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर कथित तौर पर एके-47 से गोली चलाए जाने की घटना के विरोध में कर रहा है। मार्च से पहले तेजस्वी यादव ने पुलिस पर अत्यधिक बल प्रयोग की आशंका जताई और आरोप लगाया कि छात्र नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है तथा युवाओं को पटना आने से रोकने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने सीवान की घटना की विस्तृत जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। बिहार भाजपा ने पलटवार करते हुए मार्च को तेजस्वी यादव के राजनीतिक करियर को बचाने की कोशिश बताया है।
पीपलकोटी सुरंग हादसे के एक घायल ने दम तोड़ा
चमोली जिले के पीपलकोटी में पिछले सप्ताह सुरंग हादसे में घायल एक श्रमिक ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज के रहने वाले रोहित पाण्डे (20) ने ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दम तोड़ा । इसके साथ ही, 13 अगस्त की शाम को सुरंग में भूस्खलन के बाद मलबा और पानी भरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गयी है ।
सत्येंद्र जैन को अदालत में पेश किया गया
एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और पांच अन्य लोगों को अदालत में पेश किया गया।
सही समय पर पिछली DMK सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइलें सामने लाऊंगा : CM विजय
तमिलनाडु विधानसभा में सड़कें बनाने में कथित गड़बड़ियों को लेकर TVK और DMK विधायकों के बीच हुए हंगामे के दौरान दखल देते हुए तमिलनाडु के CM विजय ने कहा, "मैं सही समय पर पिछली DMK सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइलें सामने लाऊंगा। मेरे पास दो फाइलें मौजूद हैं। मुझे अभी ऐसा करने के लिए मजबूर न करें।"
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा डिस्चार्ज
दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी के बाद आज डिस्चार्ज हो गये।
युवाओं को खोखले वादे नहीं, बल्कि समाधान चाहिए
बिहार की राजधानी पटना में पैदल मार्च के दौरान RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "...देश भर में, खासकर बिहार में, छात्र और युवा नाराज़ हैं। पेपर लीक होना एक आम बात हो गई है। युवा अब बेरोज़गारी का बोझ नहीं सह सकते। उन्हें खोखले वादे नहीं, बल्कि समाधान चाहिए..."
बिहार की राजधानी पटना में पैदल मार्च के दौरान RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "...देश भर में, खासकर बिहार में, छात्र और युवा नाराज हैं। पेपर लीक होना एक आम बात हो गई है। युवा अब बेरोजगारी का बोझ नहीं सह सकते। उन्हें खोखले वादे नहीं, बल्कि समाधान चाहिए..."
छात्रों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने का निर्देश
तमिलनाडु कॉलेजिएट एजुकेशन डायरेक्टरेट (डीसीई) ने स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट, पुलिस डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे आपस में तालमेल बिठाएं और मिलकर ऐसे कदम उठाएं जिनसे छात्रों और युवाओं को वामपंथी पार्टियों और 'तमिलनाडु कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शनों और आंदोलनों में शामिल होने से रोका जा सके। डायरेक्टरेट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से रोकने और हतोत्साहित करने के लिए उचित और समन्वित कार्रवाई करें, और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपें।
आजम खान के 10 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने मारा छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आजम खान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित धनशोधन मामले में बुधवार को कार्रवाई की। ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय ने पीएमएलए के तहत रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर तलाशी ली। जांच सरकारी ठेकों से मिले धन के कथित डायवर्जन और ट्रस्ट व विश्वविद्यालय के लिए उसके इस्तेमाल से जुड़ी है। ईडी के मुताबिक, कुछ निजी ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच संदिग्ध वित्तीय लेनदेन भी सामने आए हैं।
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने कोर्ट में पेश किया
दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, जिन्हें एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने गिरफ्तार किया है, उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया जा रहा है। उन्हें दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को बेहतर बनाने या अपग्रेड करने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, टेंडर की शर्तों में हेर-फेर और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
रियासी जिले में सलाल बांध के कई स्पिलवे गेट खोले
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सलाल बांध के कई स्पिलवे गेट खोल दिए गए हैं। ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण जलाशय में पानी का बहाव बढ़ गया था।
https://twitter.com/AHindinews/status/2089937716284887082?s=20
कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत
मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट में स्थित एक जर्जर पांच मंजिला इमारत में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से चार वर्षीय बच्चे समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आग रात करीब एक बज कर 45 मिनट पर लगी।
भाजपा ने तेजस्वी यादव के मार्च को राजनीतिक करियर बचाओ मार्च बताया
आज तेजस्वी यादव के होने वाले मार्च पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "यह तेजस्वी यादव का राजनीतिक करियर बचाओ मार्च है। आम जनता ने इनको नकार दिया है। राजद का बिहार से लगभग सूपड़ा साफ हो गया है। इनको बिहार से कोई मतलब नहीं है। ये महीनों-महीनों दिन बिहार से गायब रहते हैं। ये नेता प्रतिपक्ष हैं तो इनको सदन में दिखना चाहिए मगर सदन के सत्र से गायब रहते हैं। ये अपना राजनीतिक करियर बचाओ मार्च कर रहे हैं। जहां तक मुद्दा है, सिवान में जवान भीड़ में फंस गया था तो उसने आत्मरक्षा के लिए हवाई फायरिंग की थी मगर उसे निलंबित कर दिया गया है और कार्रवाई चल रही है।"
https://twitter.com/AHindinews/status/2089928541492097309?s=20
उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन में पहुंचे योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में जापान के बिजनेस डेलिगेशन के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
https://twitter.com/AHindinews/status/2089931192028332057?s=20

