आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक – कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कुंवर विजय प्रताप ने सोमवार सुबह ही विधायकी छोड़ी थी जबकि चेतन सिंह और हरमीत सिंह ने रविवार को आम आदमी पार्टी छोड़ी थी।

बीजेपी में शामिल होने के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा, “पंजाब को हर तरह से लूटा गया है। यहां की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और गुंडागर्दी का बोलबाला है। पंजाब के पुलिस थानों के हालात देखिए। हमारे मुख्यमंत्री, जिनके पास गृह विभाग है… आए दिन जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) की घटनाएं हो रही हैं। आम लोग, खासकर व्यापारी, डॉक्टर और जाने-माने लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।”

उन्होंने कहा, “मैं पहले आम आदमी पार्टी के साथ था। मैंने एक दूसरे मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया था। अरविंद केजरीवाल ने मुझसे झूठे वादे किए और मुझे यकीन दिला दिया। खैर, मैं ही जानता हूं कि मैंने ये पांच साल कैसे काटे हैं। मैं अरविंद केजरीवाल के लिए नहीं जी रहा हूं। उन्होंने हमें बर्बाद कर दिया है।”

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा दाखिल की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में इसी हफ्ते सुनवाई होगी। आजम खान की याचिका सीजेआई के सामने मेंशन की गई थी। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में कोर्ट ने उनके वकील को आश्वासन दिया कि याचिका इसी हफ्ते किसी दिन सुनवाई के लिए लिस्ट की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

कुशीनगर में वैन और ट्रक की टक्कर, छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार देर रात एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। हाटा के थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हाटा-पिपराइच मार्ग पर हुआ। वैन में सवार लोग तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Live Updates
17:49 (IST) 2 Nov 2026

यौन उत्पीड़न के आरोपों में JNU ने किया था बर्खास्त, अब दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई रोक, कांग्रेस सांसद को राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को बर्खास्त कर दिया गया था। हाई कोर्ट के इस फैसले से फिलहाल उनकी बर्खास्तगी पर रोक लग गई है। यह मामला JNU प्रशासन की ओर से की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई से जुड़ा है।

बता दें कि JNU ने 9 अक्टूबर को आंतरिक समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 छात्राओं ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराई थीं। वहीं, अकोइजम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए विश्वविद्यालय की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे और इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया था। दिल्ली हाई कोर्ट का यह फैसला फिलहाल अंतरिम राहत है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

17:22 (IST) 2 Nov 2026

‘तेलंगाना को कांग्रेस नेताओं का ATM बना दिया’, अमित शाह का CM रेवंत रेड्डी पर तीखा हमला

तेलंगाना के हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में बैठे कांग्रेस नेताओं के लिए पूरे तेलंगाना को ATM बना दिया है और राज्य की जनता उन्हें इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी।

अमित शाह ने राहुल गांधी के छह गारंटी वाले वादों का जिक्र करते हुए कहा कि उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाई का बचाव करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया।

साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि 31 दिसंबर 2029 से पहले देश से नशे को खत्म कर भारत को ड्रग्स मुक्त बनाया जाएगा। अमित शाह ने कांग्रेस पर तेलंगाना में भ्रष्टाचार और राज्य को बेचने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे कांग्रेस, ओवैसी या BRS नहीं रोक सकते, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिर्फ बीजेपी ही इस पर लगाम लगा सकती है।

https://twitter.com/ANI/status/2117222400152768936?a=mM6m902KayfSyfjqaVE&s=20

16:42 (IST) 2 Nov 2026

कोलकाता की सड़कों पर उतरे नितिन नवीन, शुभेंदु अधिकारी के साथ निकाला ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार दोपहर कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च का नेतृत्व किया। यह मार्च कॉलेज स्ट्रीट से शुरू होकर धर्मतला तक निकाला गया, जिसकी दूरी करीब 2 किलोमीटर थी। इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य भी उनके साथ मौजूद रहे।

यह मार्च बीजेपी के देशव्यापी अभियान का हिस्सा है। पार्टी ने यह अभियान विपक्षी INDI गठबंधन की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे राजनीतिक नैरेटिव के जवाब में शुरू किया है। इसके जरिए बीजेपी देशभर में लोकतंत्र और राजनीतिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रख रही है।

16:35 (IST) 2 Nov 2026

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ हैदराबाद की सड़कों पर उतरे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च शुरू हो गया है। यह मार्च बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से शुरू हुआ है, जो मोजमजाही चौराहे तक जाएगा।

मार्च में अमित शाह के साथ बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। इस मार्च का उद्देश्य ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का संदेश देना है। शहर में इस मार्च को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

14:39 (IST) 2 Nov 2026

मदुरै में हथियारबंद गिरोह ने कुख्यात अपराधी की हत्या की

तमिलनाडु के मदुरै जिले में समयनल्लूर के पास रविवार देर रात अज्ञात हमलावरों के एक गिरोह ने एक कुख्यात अपराधी की धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी। मृतक की पहचान समयनल्लूर के सदाचियम्मन नगर निवासी सूर्या उर्फ 'कुट्टीसाकू' के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या और मारपीट समेत 10 से अधिक आपराधिक मामले लंबित थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार देर रात करीब दो बजे की है, जब सूर्या मदुरै-दिंडीगुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुराने पंचायत कार्यालय परिसर में बैठकर शराब पी रहा था। पुलिस ने बताया कि इस दौरान हथियारों से लैस कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले में सूर्या का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

13:46 (IST) 2 Nov 2026

कश्मीर पुलिस ने दो सप्ताह में यातायात नियमों के उल्लंघन के 3,000 मामलों में कार्रवाई की

श्मीर जोन पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पिछले दो सप्ताह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के 3,000 से अधिक मामलों में कार्रवाई की है। अधिकारी ने बताया कि कश्मीर जोन के 10 जिलों में लगभग 1,800 वाहन जब्त किए गए, जबकि लापरवाही से वाहन चलाने के 500 से अधिक और दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने के 450 मामले दर्ज किए गए।

13:30 (IST) 2 Nov 2026

हैदराबाद पहुंचे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंच गए हैं। वह यहां विपक्ष के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगे।

13:15 (IST) 2 Nov 2026

अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपपत्र दाखिल

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। 

उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में अयोध्या के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष एसआईटी द्वारा दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लिया

उच्चतम न्यायालय ने रिट याचिकाकर्ताओं को राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले की सुनवाई में अयोध्या की स्थानीय अदालत की सहायता करने की अनुमति दी।

उच्चतम न्यायालय ने याचिकाओं का निपटारा किया और कहा कि उसने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त नहीं की है।

मुख्य अयोध्या विवाद मामले में सुनाए गए फैसले के अनुसार राम मंदिर का निर्माण उसी जमीन पर हुआ है या नहीं, यह तय करने के अनुरोध वाली नयी याचिका पर विचार करने से उच्चतम न्यायालय ने इनकार कर दिया।

12:41 (IST) 2 Nov 2026

राजस्थान के झुंझुनूं में करंट लगने से आठ की मौत

राजस्थान के झुंझुनूं में करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

12:38 (IST) 2 Nov 2026

पंजाब को हर तरह से लूटा गया- कुंवर विजय प्रताप

बीजेपी में शामिल होने के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा, "पंजाब को हर तरह से लूटा गया है। यहां की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और गुंडागर्दी का बोलबाला है। पंजाब के पुलिस थानों के हालात देखिए। हमारे मुख्यमंत्री, जिनके पास गृह विभाग है... आए दिन जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) की घटनाएं हो रही हैं। आम लोग, खासकर व्यापारी, डॉक्टर और जाने-माने लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।"

12:12 (IST) 2 Nov 2026

अजीत डोभाल ने वियतनाम के डिप्टी पीएम से की मुलाकात

नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल ने वियतनाम के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और नेशनल डिफेंस मिनिस्टर जनरल फान वान गियांग से मुलाकात की। उन्होंने चल रहे बाइलेटरल डिफेंस कोऑपरेशन को रिव्यू किया और बातचीत को और गहरा करने पर सहमत हुए।

11:58 (IST) 2 Nov 2026

पंजाब कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर ईडी के छापे

ईडी ने सोमवार को पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता सुंदर शाम अरोड़ा, उनके बेटे औऱ कुछ अन्य लोगों के आवास पर छापे मारे। यह छापे कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़े हैं।

11:49 (IST) 2 Nov 2026

कुशीनगर में वैन और ट्रक की टक्कर, छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रविवार देर रात एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। हाटा के थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हाटा-पिपराइच मार्ग पर हुआ। वैन में सवार लोग तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

11:48 (IST) 2 Nov 2026

पाकिस्तान में पोलियो का इस साल आठवां मामला सामने आया

पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पोलियो के संक्रमण का एक नया मामला सामने आने की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही देश में इस साल पोलियो के मामलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

11:46 (IST) 2 Nov 2026

'तथाकथित PM 3.0' को PM2.5 की चिंता करनी चाहिए: कांग्रेस

राजधानी नई दिल्ली दिल्ली में इस सीजन में पहली बार हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचने के बाद सोमवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि PM2.5 देश की राजधानी का दम घोंट रहा है और "PM 3.0 सरकार" को इस मुद्दे को अब तक की तुलना में कहीं अधिक गंभीरता से लेने की जरूरत है।

11:40 (IST) 2 Nov 2026

बीजेपी में शामिल हुए आप के तीन बागी

आम आदमी पार्टी के तीनों बागी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर बीजेपी पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में झाड़ू बिखर गई है।

11:34 (IST) 2 Nov 2026

बीजेपी में शामिल हो रहे आप के तीन विधायक

आम आदमी पार्टी के तीन विधायक कुवंर विजय प्रताप, चेतन सिंह और हरमीत सिंह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। तीनों बीजेपी कार्यालय में मौजूद हैं।

11:32 (IST) 2 Nov 2026

चार धाम में आज से नई उड़ेंगे हेलीकॉप्टर

हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के 'को-पायलट' नियम के विरोध में सोमवार से चार धाम चार्टर सेवाएं रोकने की धमकी दी है। इससे तीर्थयात्रा के अंतिम चरण में बाधा आ सकती है।

रविवार को UCADA को लिखे एक पत्र में ऑपरेटरों ने कहा कि अगर यह आदेश वापस नहीं लिया गया, तो वे सोमवार से अपनी सेवाएं बंद कर देंगे। शनिवार को UCADA ने घोषणा की कि चार धाम यात्रा मार्ग पर उड़ान भरने वाले सभी हेलीकॉप्टरों में एक 'को-पायलट' का होना अनिवार्य होगा।

11:30 (IST) 2 Nov 2026

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान

आजम खान की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस मामले पर इसी हफ्ते सुनवाई संभव है।