Aaj Ki Taaja Khabar 2 May 2026: खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन अहम है। सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें चुनाव आयोग के खिलाफ ममता बनर्जी की पार्टी ने कहा था कि वोटों की गिनती के लिए काउंटिंग में केंद्रीय और पीएसयू के अधिकारी लगाए जा रहे हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर ममता बनर्जी की पार्टी को राहत नहीं दी और कहा कि काउंटिंग के लिए किस अधिकारी की नियुक्ति करनी है, या किसकी नहीं करनी है, यह पूरी तरह से चुनाव आयोग का अधिकार है। दूसरी ओर आज बंगाल में गलतियों के चलते 15 बूथों पर फिर से वोटिंग हो रही है।
पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। बाद में पत्थर से वार कर उस मासूम की हत्या भी कर दी गई। मध्य प्रदेश के जबलपुर हादसे में भी कई अपडेट सामने आ रहे हैं। पीड़ितों के मुताबिक क्रूज चालकों ने मौसम विभाग की चेतावनियों को नजरअंदाज किया था। सभी के मना करने के बावजूद बीच समुद्र में क्रूज ले जाया गया था।
देश-विदेश की सभी छोटी-बड़ी अहम खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग के साथ...
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 15 बूथों पर हुई 90 प्रतिशत वोटिंग
पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 पोलिंग बूथों पर हुए पुनर्मतदान में वोटिंग 90% तक पहुंच गई।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रसून जोशी बने प्रसार भारती बोर्ड के चेयरमैन
गीतकार प्रसून जोशी को भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जोशी को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें एक "दुर्लभ रचनात्मक व्यक्तित्व" बताया। उन्होंने कहा, "प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में श्री प्रसून जोशी जी की नियुक्ति पर मेरी हार्दिक बधाई। प्रसून जी एक दुर्लभ रचनात्मक व्यक्तित्व हैं, जिन्हें विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा जगत में विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त है, फिर भी उनका हृदय भारत के लिए धड़कता है।"
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: फालता में सुरक्षाकर्मियों से हुई स्थानीय लोगों से बहस
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दक्षिण 24 परगना में फलता इलाके में स्थानीय लोगों की सुरक्षाकर्मियों के साथ तीखी बहस हुई। उनका आरोप है कि TMC नेता उन्हें धमका रहे हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर होगा दिल्ली में मंथन
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शनिवार को दिल्ली में एक अहम बैठक होने वाली है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचेंगे। यहां सम्राट चौधरी बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों में मंत्रिमंडल पर मंथन किया जाएगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: छत्तीसगढ़ में बड़ा IED ब्लास्ट
छत्तीसगढ़ के IG बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि कांकेर में हुए IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।
अधीर रंजन ने क्या कहा?
बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट में कोई भी जा सकता है लेकिन बंगाल में सत्तारुढ़ पार्टी TMC के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं देती। बंगाल में पंचायत चुनाव से लेकर नगर पालिका आदि चुनाव में भी नामांकन भरने नहीं दिया जाता।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने फाल्टा में पुनर्मतदान पर कहा, "...पुनर्मतदान कुछ बूथों पर हो रहा है। आकलन किया गया, जहां पुनर्मतदान की जरूरत लगी वहां पुनर्मतदान हो रहा है। फाल्टा में पुनर्मतदान होगा या नहीं, यह चुनाव आयोग तय करेगा।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने क्या कहा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "जब चुनाव आयोग को लगता है कि कहीं गड़बड़ हुई है तो वहां फिर से मतदान कराया जाता है। बंगाल के मतदाताओं ने इस लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान किया है। बहुत शानदार चुनाव हुआ है।
करोड़ो लोगों के फोन पर अलर्ट
करोड़ों लोगों के मोबाइल में आपदा अलर्ट आया है। सरकार ने टेस्ट किया है।
दोबारा वोटिंग पर बोले बीजेपी प्रत्याशी
मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गौरसुंदर घोष ने दक्षिण 24 परगना में मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान पर कहा, "यहां 11 बूथों में फिर से मतदान हो रहा है...हमें विश्वास है कि हम जीतेंगे...मतदान अच्छे से चल रहा है।
बंगाल में कितनी वोटिंग
सुबह 9 बजे तक, मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 16.68% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 15.83% वोटिंग हुई।
बंगाल चुनाव पर केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम में 11 बूथों और डायमंड हार्बर में 4 बूथों पर फिर से मतदान होने पर कहा, "चुनाव आयोग द्वारा पुनर्मतदान कराया जा रहा है, हम इसका स्वागत करते हैं। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है
गाजियाबाद में पुलिस कार्रवाई
गाजियाबाद के लोनी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
टीएमसी को नकार दिया- रामकृपाल यादव
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "TMC को बंगाल की जनता ने नकार दिया है। चुनाव आयोग की देखरेख में सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं...मतगणना ठीक ढंग से हो जाए इसके लिए चुनाव आयोग ने व्यवस्था करने का काम किया है
भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा को बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा को पब्लिक अंडरटेकिंग्स कमिटी (2026-27) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।
बारिश के आसार
राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट है। तेज आंधी के साथ बरसात के आसार हैं। यूपी के कुछ जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
जबलपुर हादसे में लापरवाही
मध्य प्रदेश के जबलपुर हादसे में भी कई अपडेट सामने आ रहे हैं। पीड़ितों के मुताबिक क्रूज चालकों ने मौसम विभाग की चेतावनियों को नजरअंदाज किया था। सभी के मना करने के बावजूद बीच समुद्र में क्रूज ले जाया गया था।
पुणे में चार साल की बच्ची की हत्या
पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। बाद में पत्थर से वार कर उस मासूम की हत्या भी कर दी गई।
बंगाल में 15 बूथों पर फिर वोटिंग
पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर आज फिर वोटिंग भी हो रही है। सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
टीएमसी की याचिका पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में टीएमसी की याचिका पर सुनवाई होनी है। चुनाव आयोग के खिलाफ ममता बनर्जी की पार्टी ने याचिका दायर की है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: टीएमसी ने सीसीटीवी को लेकर लगाया आरोप
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले घमासान तेज है। TMC नेता शशि पांजा ने कहा कि हम अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिल रहे हैं। कुछ जगहों पर स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। हमारी मांग है कि EC इस पर ध्यान दे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ईयू पर 25 प्रतिशत का लगाएंगे टैरिफ- ट्रंप
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब यूरोपीय देशों पर टैरिफ बम फोड़ा है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है। इसलिए अगले सप्ताह मैं टैरिफ को बढ़ा दूंगा। टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अजय राय की बिगड़ी तबीयत
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय राय की तबीयत बिगड़ी है। इसके चलते उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हैदराबाद में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत
हैदराबाद में शमशाबाद के पास सड़क हादसा हुआ है। यहां आउटर रिंग रोड पर Exit-16 के पास खड़ी एक लॉरी से कार टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भगवंत मान ने पेश किया विश्वास प्रस्ताव
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया है। ये प्रस्ताव कांग्रेस के 16 विधायकों और बीजेपी के 2 विधायकों की गैरमौजूदगी में पेश किया गया। दोनों दलों के विधायकों सदन से वॉक आउट किया था।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पंजाब में श्रमिकों की 15 प्रतिशत आमदनी बढ़ेगी- सीएम भगवंत मान
शुक्रवार एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर पंजाब की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रमिकों की आमदनी को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने पंजाब में मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी में 15% की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
अकुशल श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाए पंजाब सरकार: बाजवा
कांग्रेस नेता एवं पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को मांग की कि राज्य सरकार अकुशल श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने की घोषणा करे। बाजवा ने कहा कि मजदूर दिवस पर एक मई को विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाने वाली मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार यदि श्रमिक वर्ग को लेकर गंभीर है, तो उसे मजदूरी बढ़ाने की घोषणा करनी चाहिए।
खालिस्तानी झंडा फहराने के मामले में दो लोगों को जेल की सजा
एनआईए की एक विशेष अदालत ने आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के उकसावे पर पंजाब के मोगा में सरकारी इमारत पर खालिस्तानी झंडा फहराने के मामले में दो लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
एनआईए ने एक बयान में कहा कि मोहाली के एसएएस नगर में स्थित अदालत ने मोगा के निवासी आरोपियों इंदरजीत सिंह और जसपाल सिंह को पांच साल छह महीने की सजा सुनाई और 16-16 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
एनआईए ने इससे पहले इन दोनों के साथ गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों और अमेरिका में रहने वाले दो फरार आरोपियों पन्नू व उसके सहयोगी राणा सिंह उर्फ हरप्रीत सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
भारत में मई में सामान्य से अधिक दिन तक लू चलने का पूर्वानुमान: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मासिक पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मई में हिमालय के तराई क्षेत्र के कुछ हिस्सों, पूर्वी तटीय राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की संभावना है।
राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को राहत देते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। सिमरन गुप्ता नाम की एक महिला द्वारा दायर इस याचिका पर न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने यह आदेश पारित किया। इससे पहले मामले में न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने याचिकाकर्ता के वकील और राज्य सरकार के वकील की दलीलें सुनने के बाद आठ अप्रैल को आदेश सुरक्षित रख लिया था।

