कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वे हमें चुप करा सकते हैं, तो हम कर्नाटक में आरएसएस के अस्तित्व पर सवाल नहीं उठाएंगे, वे गलतफहमी में हैं। संविधान मेरे साथ है तो मुझे किसी बात का डर नहीं है। जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के नए चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और उन्हें दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में शामिल किया गया। लगभग चार दशकों के अपने विशिष्ट सैन्य करियर के दौरान, उन्होंने परिचालन, रणनीतिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है, जिससे भारतीय सेना की युद्ध क्षमता और दीर्घकालिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेना के आधुनिकीकरण में उनके योगदान की व्यापक रूप से सराहना हुई है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, चार की मौत – यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बस के ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर समेत चार लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 यात्री घायल हुए हैं। वहीं यूपी के फिरोजाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ। फिरोजाबाद में एक ई-रिक्शा पर पेड़ गिर गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।
पीएमओ अधिकारियों के साथ प्रधानमंंत्री की मीटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करेंगे। इसमें चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और अन्य चुनाव संबंधी मुद्दों पर विपक्षी दलों द्वारा मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र लिखा गया है। इसको लेकर टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा, “विपक्ष में इस बात पर पूरी सहमति है कि SIR प्रक्रिया का इस्तेमाल BJP के फ़ायदे के लिए और चुनाव नतीजों में हेर-फेर करने के लिए किया जा रहा है। एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए, DMK और आम आदमी पार्टी समेत 23 विपक्षी दलों और 8 जून को बैठक करने वाले 21 INDIA गठबंधन दलों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने न्यायपालिका से अपील की है कि वह उस तरीक़े पर गौर करे जिससे SIR प्रक्रिया का इस्तेमाल BJP को फ़ायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। चुनाव आयोग BJP के ’12वें खिलाड़ी’ की तरह काम कर रहा है।”
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हादसे का शिकार हुई बस, 8 घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित NH-44 पर मांड इलाके में एक बस सड़क पर फिसलकर दो गाड़ियों से टकरा गई। DSP ट्रैफिक उधमपुर पंकज का कहना है कि हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है बस जम्मू की ओर जा रही थी।
सपा पर भड़के अखिलेश
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “समाजवादी पार्टी के लोगों ने हमेशा सनातन संस्कृति का अपमान किया है। जनता इन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। ये अराजकता को बढ़ावा देने वाले लोग हैं। अयोध्या मामले में हर तरह से निष्पक्ष जांच होगी और कानून के तहत कार्रवाई होगी।"
पीएम मोदी की विभागों के सचिवों के साथ बैठक शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय विभाग के सभी सचिवों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक का उद्देश्य रिफॉर्म, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग माना गया है।
सपा चीफ व्हिप पद से कमाल अख्तर का इस्तीफा
मुरादाबाद की कांठ विधानसभा से विधायक और विधानसभा मे सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले अखिलेश यादव ने इस्तीफा मांगा था, आज उन्होंने पद इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि बाकी पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे।
श्री राम जन्मभूमि सेवा समिति के महासचिव का बयान
श्री राम जन्मभूमि सेवा समिति के महासचिव अच्युत शंकर शुक्ला ने कहा, "हमारा रुख बस यही था कि हमने अभी जो प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की योजना बनाई थी, उसे हम अभी नहीं करेंगे, बल्कि कुछ दिनों बाद करेंगे। इसका मकसद अयोध्या की परंपराओं को उजागर करना था। हम इस मामले और इससे जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों से हमने इसे फिलहाल रद्द कर दिया है। भविष्य में अगर कोई योजना बनती है तो हम आपको सूचित करेंगे। इसमें कोई बाहरी दबाव नहीं है। हालांकि, हम पहले स्थानीय प्रशासन को अपना पक्ष रखने के लिए एक ज्ञापन सौंपना चाहते हैं, और उसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित एक पत्र अयोध्या के जिलाधिकारी को सौंपेंगे।"
विझिंजम तट के पास लापता हुए तीन मछुआरों को बचाया गया
केरल के विझिंजम तट से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाने के बाद लापता हुए तीन मछुआरों को बचा लिया गया है। राज्य मत्स्य विभाग के अनुसार, वेट्टुकाड के रहने वाले सानू (37) और रॉबिन्सन (55) तथा वलियावेली निवासी बाबू (40), 28 जून को अपराह्न करीब तीन बजे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। उन्हें 29 जून की सुबह तक लौटना था लेकिन जब वे नहीं लौटे तो उनकी तलाश में अभियान शुरू किया गया।
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि राम भक्तों पर ''गोली और लाठी'' चलाने वाले तथा भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले ही आज आस्था की वकालत करते नजर आ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में 690 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज अयोध्या त्रेता युग की याद दिला रही है। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ''आज राम की भक्ति की वकालत कौन कर रहा है? भगवान राम की भक्ति की दुहाई कौन दे रहा है? 2017 से पहले 'जय श्रीराम' बोलने पर लाठियां बरसाई जाती थीं। जब उत्तर प्रदेश में राम भक्त कहते थे कि 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे', तब उन्हीं राम भक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं। आज वही लोग आस्था की वकालत करते दिखाई दे रहे हैं।''
प्रियांक खड़गे ने आरएसएस पर साधा निशाना
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि वे हमें चुप करा सकते हैं, तो हम कर्नाटक में आरएसएस के अस्तित्व पर सवाल नहीं उठाएंगे, वे गलतफहमी में हैं। संविधान मेरे साथ है तो मुझे किसी बात का डर नहीं है।
इंदौर में मर्चेंट नेवी अफसर बनकर महिला से 27 लाख रुपये की ठगी
इंदौर में पुलिस ने वैवाहिक वेबसाइट पर खुद को मर्चेंट नेवी का अफसर बताकर एक महिला से 27 लाख रुपये की कथित ठगी के बाद रूस भागने की कोशिश कर रहे 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध निरोधक शाखा) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुमार छोनकर उर्फ जीतू (29) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि छोनकर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी 27 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रूस जाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया, "हवाई अड्डे पर आप्रवासन जांच के दौरान छोनकर के खिलाफ दर्ज शिकायत की जानकारी सामने आने पर अधिकारियों ने उसे रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।''
तेलंगाना में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने और भ्रष्ट सरकार का अंत करने की भावना मजबूत हो रही- बीजेपी सांसद
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तेलंगाना दौरे पर भाजपा सांसद ईटाला राजिंदर ने कहा, “बंगाल चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी जनसभा आयोजित की, जिसमें उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि भ्रष्टाचार और कल्याणकारी गतिविधियों को खत्म करने वाली मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। नितिन नवीन के तीन दिवसीय दौरे ने गति प्रदान की है। भाजपा की जीत सुनिश्चित करने, तेलंगाना को आगे बढ़ाने और भ्रष्ट सरकार का अंत करने की भावना मजबूत हो रही है।"
PM SHRI स्कूल सभी राज्यों के लिए आदर्श स्कूल बनेंगे- धर्मेंद्र प्रधान
PM SHRI स्कूलों के बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "PM SHRI स्कूल सभी राज्यों के लिए आदर्श स्कूल बनेंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों में पहले से ही लगभग 15,000 स्कूल चल रहे हैं और संबंधित राज्य सरकारें और भी कई स्कूलों की योजना बना रही हैं। अगर भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनना है, तो स्कूली शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आज समाज, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के बीच इस बात पर आम सहमति है कि हमें स्कूली शिक्षा को मजबूत करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।"
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति सीखने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी को शामिल करने की सलाह देती है, और यह इस बात का एक व्यावहारिक उदाहरण है कि इसे क्लासरूम में प्रभावी ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है।"
पहले सिर्फ सैफई में बिजली आती थी- योगी
रामपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब पिक एंड चूज नहीं होता है कि बिजली सैफई में आएगी लेकिन पीलीभीत में नहीं आएगी। आएगी तो 75 जनपदों में आएगी, एक साथ आएगी, साढ़े तीन सौ तहसीलों में आएगी...
उच्चतम न्यायालय ने बिहार में पुलिस मुठभेड़ के दौरान भरत भूषण तिवारी की मौत के मामले की सीबीआई जांच के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार किया।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: जनरल धीरज सेठ बने सैन्य प्रमुख
जनरल धीरज सेठ ने सेना अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। उन्हें चार दशकों से ज्यादा का अनुभव है। नए सेना प्रमुख के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।
चुनाव आयोग BJP के '12वें खिलाड़ी' की तरह काम कर रहा है- टीएमसी
चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और अन्य चुनाव संबंधी मुद्दों पर विपक्षी दलों द्वारा मुख्य न्यायाधीश को लिखे संयुक्त पत्र पर टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा, "विपक्ष में इस बात पर पूरी सहमति है कि SIR प्रक्रिया का इस्तेमाल BJP के फ़ायदे के लिए और चुनाव नतीजों में हेर-फेर करने के लिए किया जा रहा है। एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए, DMK और आम आदमी पार्टी समेत 23 विपक्षी दलों और 8 जून को बैठक करने वाले 21 INDIA गठबंधन दलों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने न्यायपालिका से अपील की है कि वह उस तरीक़े पर गौर करे जिससे SIR प्रक्रिया का इस्तेमाल BJP को फ़ायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। चुनाव आयोग BJP के '12वें खिलाड़ी' की तरह काम कर रहा है।"
भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में आज भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की सुनवाई होगी। उनकी मां आशा तिवारी ने कहा, "यह मुठभेड़ नहीं बल्कि प्रशासन द्वारा की गई हत्या थी क्योंकि वे समाज सेवा में लगे हुए थे। उन्हें 1400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार की जानकारी थी और इसीलिए उनकी हत्या की गई। हमें न्याय मिलने पर अदालत पर पूरा भरोसा है। हम आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हैं।"
बीजेपी पूरे करती है अपने वादे- कीया घोष
पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर भाजपा नेता कीया घोष ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी चाहे अपने घोषणापत्र में कोई भी वादा करे, उसे पूरा करती है। चाहे यूसीसी हो, महिलाओं की सुरक्षा हो या राज्य में कानून का शासन बहाल करना हो, जो भी वादे किए गए हैं, वे निश्चित रूप से पूरे होंगे। यूसीसी का विरोध करने वालों को यह समझना चाहिए कि यह भाजपा सरकार है, यह कोई कमजोर प्रशासन नहीं है जो अपने वोट बैंक के आगे घुटने टेक दे। इसलिए, हमारी लंबे समय से चली आ रही मांग यूसीसी के तहत जारी रहेगी।"
फिरोजाबाद में ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच की मौत
यूपी के फिरोजाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ। फिरोजाबाद में एक ई-रिक्शा पर पेड़ गिर गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। फरिहा थाना क्षेत्र में गांव चिढ़रई के पास सोमवार शाम आई तेज आंधी के कारण ये हादसा हुआ। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और ट्रक के बीच टक्कर
यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बस के ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर समेत चार लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 यात्री घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब चार बजे राया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 111वें और 112वें किलोमीटर के बीच हुआ। इस हादसे में लखनऊ से आ रही बस एक्सप्रेसवे पर अपने आगे चल रहे एक कंटेनर से टकरा गई।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग
दिल्ली SLDC (स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर) के अनुसार, आज दोपहर 3:17 बजे दिल्ली में बिजली की सबसे ज्यादा मांग 8748 MW दर्ज की गई। यह दिल्ली के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले सबसे ज्यादा मांग 8656 MW थी, जो 19 जून, 2024 को दर्ज की गई थी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: केतन मर्डर केस में आरोपियों को 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड
महाराष्ट्र में केतन अग्रवाल मर्डर केस मामले में आरोपी सिया और चेतन को 3 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
भारतीय सेना की मेडिकल टास्क फोर्स ने सफलतापूर्वक एक पूरी तरह से काम करने वाला फील्ड हॉस्पिटल बनाया है, जो किसी भी तरह की गंभीर मेडिकल सहायता देने के लिए तैयार है। यह हॉस्पिटल अभी 20 बिस्तरों की सुविधा के साथ काम कर रहा है, और बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए इसकी क्षमता को बढ़ाकर 50 बिस्तर तक किया जा सकता है।
मुंबई में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर 'ऑरेंज अलर्ट'
मुंबई में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान मूसलाधार बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के जिलेवार नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक मुंबई में शुक्रवार तक कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी करेंगे सचिवों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दोपहर साढ़े चार बजे सभी विभागों के सचिवों के साथ एक अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक का मुख्य मुद्दा रिफॉर्म बताया गया है। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और लिविंग के विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले 21 मई को पीएम मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में सुधारों पर विस्तृत चर्चा की थी।
कक्षा 10वीं के मौजूदा बैच के विद्यार्थियों को तीन भाषाएं पढ़ने से छूट: सीबीएसई
सीबीएसई ने सोमवार को अपनी त्रि-भाषा नीति के कार्यान्वयन के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए, जिसमें कक्षा 10वीं के मौजूदा बैच के विद्यार्थियों को तीन भाषाएं पढ़ने से छूट दी गई है। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों को एक बार की राहत देते हुए, सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि मौजूदा बैच को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, लेकिन वे दो विदेशी भाषाएं और एक भारतीय भाषा पढ़ सकते हैं। ये घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब एक महीने से अधिक पहले सीबीएसई ने घोषणा की थी कि एक जुलाई से 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कम से कम दो भारतीय भाषाओं सहित तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य होगा।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: क्या भारत -पाकिस्तान के बीच हुई ट्रैक-टू बातचीत?
इस सवाल के जवाब में विक्रम मिस्त्री ने कहा- मैंने रिपोर्ट देखी हैं, मैं उनके बारे में जानता हूं। और मैं यही कहूंगा कि पहली बात तो यह देखिए, इस तरह के दर्जनों कार्यक्रम दुनिया भर में दर्जनों जगहों पर कई तरह के विषयों पर होते रहते हैं। इसलिए, इन कार्यक्रमों में कुछ भी नया या कुछ भी खास नहीं है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की दीवार गिरने की वजह से कई मजदूर मलबे में दब गए हैं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: लखीमपुर खीरी में आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा वन क्षेत्र के पास दुधवा बफर जोन की टीम ने एक आदमखोर तेंदुआ को जिंदा पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार को उस आदमखोर तेंदुए को जिंदा पकड़ लिया गया। इस तेंदुए ने सात जून को लालजीपुरवा में सात साल के शुभम यादव की जान ले ली थी। पकड़ा गया तेंदुआ नर है और उसकी उम्र करीब सात साल आंकी गई है।
सपा सरकार में सीना तान कर चलता था माफिया- योगी
पीलीभीत में योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आप देखते होंगे, आप देखते होंगे एक समय था जब माफिया सिर तान करके चलता था, सीना तान करके चलता था। थानों पे कब्ज़ा करता था, तहसीलों में उधमबाजी करते थे। किसी भी गरीब की जमीन पर कब्ज़ा कर लेते थे, विकास की योजना को नहीं पूरा होने देते थे। बेटी और बहनों की इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ करते थे, व्यापारियों का जीना हराम करते थे, उद्यम नहीं आने देते थे। नहीं आने देते थे। और अगर कहीं जब दंगे होते थे तो दंगाइयों को मुख्यमंत्री सरकारी जहाज़ से बुलाकर के अपने आवास में सम्मान करते थे। ये होता था 2017 के पहले। बहनों और भाइयों, अब यूपी में दंगा नहीं होता है।"
