भारत और ऑस्ट्रेलिया ने असैन्य परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिज जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने संबंधी कई समझौतों को बृहस्पतिवार को अंतिम रूप दिया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति देने का निर्णय लिया। मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई नेता के साथ व्यापक बातचीत की। वह व्यापार एवं रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे।
गुरुग्राम में आलीशान सोसाइटी छज्जा का गिरा: गुरुग्राम के सेक्टर-37डी में एक आलीशान आवासीय परिसर में बृहस्पतिवार सुबह एक फ्लैट के छज्जे का एक हिस्सा ढह गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना इंपीरिया एस्फेरा फेज-2 परिसर के टावर-ई में हुई। निवासियों ने बताया कि जब पहली मंजिल के छज्जे का एक हिस्सा गिरा तो जोरदार आवाज सुनी गई।
एक निवासी ने कहा कि जिस वक्त यह घटना हुई तब लोग नीचे से गुजर रहे थे लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और निरीक्षण भी किया गया है।
सिक्योरिटी गार्ड की पानी में उतरे करंट से हुई मौत
गाजियाबाद में इंदिरापुरम के न्याय खंड-1 में पार्क के पास भरे पानी में उतरे करंट से 28 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड बबलू की दर्दनाक मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान सड़क पार करते समय करंट की चपेट में आने से बबलू की मौत हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
दिल्ली के बैंक्वेट हॉल के बाहर फायरिंग
दिल्ली में मधु विहार इलाके के एक बैंक्वेट हॉल के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। शुभम बैंक्वेट हाल के सामने आपसी झगड़े में फायरिंग हुई है।
सीएम शुभेंदु ने की एनसीपीआई के सांसदों से मुलाकात
हाल में टीएमसी के दो तिहाई लोकसभा सांसद एनसीपीआई में मर्ज हुए थे। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एनसीपीआई में शामिल होने वाले दो सांसदों शताब्दी रॉय और यूसुफ पठान से मुलाकात की है।
बीजेपी सरकार पर अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमने सत्ता में आने के शुरुआती दो सालों में ही मिंटो ब्रिज की समस्या का समाधान कर दिया था। ये (बीजेपी) लोग केवल उसको दिखा रहे हैं। उन्हें पूरी दिल्ली में जलभराव दिखाई नहीं देता। पूरी दिल्ली डूबी हुई है, जगह-जगह पानी भर गया है। कितना कूड़ा है, सड़कें टूटी हुई हैं। 1 साल के अंदर दिल्ली का वो हाल कर दिया गया है जिसे लोगों ने कई सालों में नहीं देखा।"
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के शालामार गांव में जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा, "दिल्ली में भारी मानसूनी बारिश के बीच सरकार और सभी विभाग जलभराव से निपटने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं।"
प्रतापगढ़ में श्रद्धालुओं की कार खड़े वाहन से टकरायी, भाई-बहन की मौत
प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र में अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार के सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराने से उस पर सवार सगे भाई-बहन की मौत हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र की निवासी सोनी (26) नामक युवती अपने भाई आकाश सोनी (23) तथा जौनपुर निवासी मंगेतर मोहित सोनी (29) के साथ कार से अयोध्या दर्शन कर लौट रही थी।
कांग्रेस आलाकमान से ऊपर कोई नहीं- राणा गुरजीत
कांग्रेस की पंजाब इकाई में गुटबाजी की अटकलों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक राणा गुरजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी आलाकमान से ऊपर कोई नहीं है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और खुद राणा गुरजीत सिंह, सुखजिंदर रंधावा एवं भारत भूषण आशु सहित कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा पंजाब के दौरे पर आए कांग्रेस के राज्य प्रभारी भूपेश बघेल से अब तक मुलाकात नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''आलाकमान से ऊपर कोई नहीं है।''
विपक्ष सनातन परंपरा का अपमान करता है, भाजपा भारत की विरासत को बचा रही : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर सनातन परंपराओं का अपमान करने और प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थलों के विकास का विरोध करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की 'डबल-इंजन सरकार' देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि चंपत राय दान में चोरी के विवाद को लेकर महासचिव पद से त्यागपत्र देने के बाद नाराज नहीं थे और मंदिर प्रबंधन के नये तंत्र का पूरा समर्थन कर रहे थे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ''मैं कल चंपत राय जी से मुख्य रूप से उनका हाल-चाल जानने के लिए मिला था। वह स्वस्थ हैं, समाधान खोजने वाले व्यक्ति हैं और उन्हें अपने इस्तीफे को लेकर कोई शिकायत नहीं है।''
वायनाड में भूस्खलन में मृतक संख्या बढ़कर पांच हुई
केरल के मंत्री ए.पी. अनिल कुमार और टी. सिद्दिकी ने बताया कि वायनाड भूस्खलन में आपदा स्थल से दो और शव मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर पांच हो गई। मंत्री ने यहां पत्रकारों को बताया कि इनमें से एक शव सुबह जोन एक से बरामद किया गया जहां तलाश अभियान चलाया जा रहा है, जबकि अन्य शव नदी से बरामद किया गया।
झारखंड में जमीन मुआवजे को लेकर झड़प में दो पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल
झारखंड के पलामू ज़िले में बृहस्पतिवार को जमीन अधिग्रहण के मुआवज़े को लेकर ग्रामीणों की सरकारी कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 10 लोग घायल हो गए।
गुरुग्राम में आलीशान सोसाइटी छज्जा का गिरा
गुरुग्राम के सेक्टर-37डी में एक आलीशान आवासीय परिसर में बृहस्पतिवार सुबह एक फ्लैट के छज्जे का एक हिस्सा ढह गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह घटना इंपीरिया एस्फेरा फेज-2 परिसर के टावर-ई में हुई। निवासियों ने बताया कि जब पहली मंजिल के छज्जे का एक हिस्सा गिरा तो जोरदार आवाज सुनी गई। एक निवासी ने कहा कि जिस वक्त यह घटना हुई तब लोग नीचे से गुजर रहे थे लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इंदौर में टायर फटने के बाद बस में लगी आग
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बृहस्पतिवार को एक यात्री बस का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई और इस वाहन में सवार करीब 30 लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्षिप्रा थाना प्रभारी कैलाश सोलंकी ने बताया कि रीवा से इंदौर आ रही एक निजी ट्रेवल्स की यात्री बस का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई।
पीएम नरेंद्र मोदी बोले- स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में हमारे लक्ष्यों को नयी गति मिलेगी
पीएम मोदी ने मीडिया में जारी अपने बयान में कहा, ''आज हमने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम आपूर्ति का रास्ता खुलेगा और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में हमारे लक्ष्यों को नयी गति मिलेगी।''
उन्होंने कहा, ''महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में हमारा सहयोग हमारी रणनीतिक सुरक्षा एवं स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने संबंधी आवश्यक बदलाव करने के लिए अहम है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हमने साइबर, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर ऑस्ट्रेलिया-भारत साझेदारी शुरू की है।''
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने असैन्य परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिज जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने संबंधी कई समझौतों को बृहस्पतिवार को अंतिम रूप दिया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति देने का निर्णय लिया।
राहुल गांधी का बिहार दौरा रद्द
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का 15 जुलाई को पटना में दौरा होना था और छात्र सम्मेलन भी होना था, लेकिन अब ये कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने कार्यक्रम रद्द होने की वजह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता बताया है।
कांग्रेस ने किया संगठन में बदलाव
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस आलाकमान ने प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस का नया प्रभार नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा गुलाम अहमद मीर को तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
अजय राय ने लिखा पीएम मोदी को पत्र
अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़े विवाद के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अजय राय ने चंदा चोरी के मुद्दे पर पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
लातूर में नाले में पलटी बस, 22 घायल
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक निजी स्कूल बस के नाले में पलटने से 22 छात्र घायल हो गए हैं।
7 किलो तक गिरा सोनम वांगचुक का वजन
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में 11 दिन से अनशन पर बैठे शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हालत बुधवार को पहले से ज्यादा बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने बताया कि उनका वजन सात किलोग्राम से ज्यादा गिर चुका है। सीजेपी का प्रदर्शन 19 दिन से जारी है।
आरोपियों को परिक्रमा मार्ग लेकर पहुंची पुलिस
अयोध्या पुलिस चंदा चोरी के तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को रिमांड के दौरान 14 कोसी परिक्रमा मार्ग लेकर पहुंची।
ईवी पॉलिसी को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने की बैठक
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में ईवी पालिसी को लेकर बड़ी बैठक हुई है। मुख्यमंत्री ने ईवी पॉलिसी की समीक्षा की।
ईडी ने टीएमसी की 440 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि के लेन-देन पर रोक लगाई
ईडी ने धन के कथित गबन से जुड़े एक मामले में तलाशी अभियान के बाद धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत तृणमूल कांग्रेस की 440 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि के लेन-देन पर रोक के आदेश जारी किए हैं।
भाजपा ने बारुईपुर मुठभेड़ को 'दैवीय न्याय' बताया
पश्चिम बंगाल में बुधवार को बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या से जुड़े मामले के मुख्य आरोपियों में एक की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद राज्य की सियासत गरमा गई। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां इस घटनाक्रम को "दैवीय न्याय" करार दिया, वहीं विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने इसे "जंगल राज" का उदाहरण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
सहारनपुर जिले में आपसी विवाद के चलते व्यक्ति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की
सहारनपुर जिले के फतेहपुर इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के चलते पत्नी की चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर स्थित 'हरिजन कालोनी' में घरेलू विवाद के चलते सनी सैनी नामक व्यक्ति ने मायके में रह रही अपनी पत्नी मीनू (32) की चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुणे में कचरे का 'पहाड़' गिरने से एक इमारत
पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में बुधवार को भारी बारिश के बाद, कचरे का एक बड़ा ढेर तीन मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे वह ढह गई और कम से कम 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
पंजाब कांग्रेस नेतृत्व पर आलाकमान का फैसला अंतिम- बघेल
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व में किसी भी बदलाव की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि ऐसे फैसले 'गुड्डे-गुड़ियों का खेल' नहीं हैं, जिन्हें बार-बार बदला जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेतृत्व पर आलाकमान का फैसला अंतिम है।
युद्धविराम 'समाप्त' लेकिन वार्ता जारी रह सकती है: ट्रंप
मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ अंतरिम समझौता ''समाप्त'' हो गया है लेकिन वह बातचीत जारी रहने देंगे।
ट्रंप ने युद्धविराम की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''मुझे लगता है कि यह समाप्त हो गया है। उनके साथ बात करना समय की बर्बादी है।''
डॉक्टरों पर हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करो- FAIMA
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने देवेंद्र फड़नवीस को पत्र लिखा है। FAIMA मे देवेंद्र फड़नवीस से मांग की है कि वह KDMC के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वालों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करवाएं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंंडोनेशिया दौरा पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं।
