समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी को “लापता गैस” बताते हुए कहा कि भाजपा ने लाइन के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में गैस एजेंसियों के सामने लगी लंबी कतारों को लेकर यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को कतारों में लगाने के अलावा कुछ नहीं किया और अब लोग पेट्रोल के लिए भी कतारों में लगे हुए हैं।
ईरान युद्ध लंबा खिंचा तो हर कोई प्रभावित होगा – योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में कहा कि अगर ईरान युद्ध लंबा खिंचा तो हर कोई प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि इस युद्ध ने पश्चिम एशिया, एशिया और लगभग पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। उस क्षेत्र में हर कोई प्रभावित है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, हम सुरक्षित हैं और निडर होकर अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन याद रखें, अगर यह युद्ध लंबे समय तक खिंचता है, तो हर कोई प्रभावित होगा। हमें इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।
पिनाराई विजयन ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर तंज कसा
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। विजयन ने मीडिया से कहा कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं, फिर भी उनमें केरल में कांग्रेस के एक आम स्थानीय कार्यकर्ता जितनी बुनियादी समझ भी नहीं है। वह अनुभव या अपनी गलतियों से सीखने से साफ इनकार कर देते हैं। यह समझना मुश्किल है कि उनका इस तरह पतन कैसे हो रहा है। राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस देश में BJP की ‘B-टीम’ हैं और फिर भी पूरे भारत में उन्हीं का रवैया अपनाया जा रहा है।
ईरान का दावा- अमरिका का F-18 गिराया
ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का F-18 फाइटर प्लेन मार गिराया है। IRGC की तरफ से इससे जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया गया है। ईरान ने कहा है कि उसने अमेरिका का जहाज चाबहार के पास मार गिराया, हालांकि अमेरिका ने ईरान का दावा खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया के हालातों से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गुजरात में कोई विपक्ष नहीं, भाजपा-कांग्रेस दोनों मिले हुए- भगवंत मान
गुजरात के जामनगर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "गुजरात में पिछले 30 साल से एक ही पार्टी की सरकार चल रही है। आपने बदलने की कोशिश की लेकिन जिसको आपने विकल्प में रखा वो भी उनके साथ मिल गए... यह किसानों का क्षेत्र है, यहां पानी की समस्या है। कहा गया था कि नर्मदा नदी का पानी हर क्षेत्र में पहुंचाया जाएगा लेकिन नहीं पहुंचाया गया... आज से 4 साल पहले जब हम (पंजाब में) सरकार में आए, तब 21 या 22% नदियों का पानी पंजाब के खेतों में जाता था। 4 साल में हमने उसे बढ़ाकर 78% कर दिया है। ये दिखाता है कि अगर नीयत साफ हो तो काम हो सकता है... गुजरात में कोई विपक्ष नहीं है, कांग्रेस और भाजपा दोनों मिले हुए हैं..."
केंद्र सरकार जानती है कि वो बंगाल में चुनाव हारेगी- पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में एक ही बूथ से 340 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाए जाने पर कहा, "चुनाव आयोग पर लगातार आरोप लग रहे हैं... मौजूदा (केंद्र)सरकार जानती है कि वो बंगाल में चुनाव हारेगी इसलिए बंगाल चुनाव जीतने के लिए वे अंतिम प्रयास कर रहे हैं... ये दुनिया देख रही है... मतदाताओं के वोट को रोक कर भाजपा सत्ता में आना चाहती है। इसका खामियाजा उन्हें(भाजपा) भुगतना पड़ेगा। भाजपा की जितनी सीटें हैं उनकी गिनती भी कम होंगी।"
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: उमर बोले- बेवजह पेट्रोल पंप पर लाइन न लगाएं
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जो लोग अफवाहों के कारण पेट्रोल पंप पर लाइन लगाए हुए हैं, उनसे गुजारिश है कि हमें मजबूर मत करिए नहीं तो कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप ही बंद करने होंगे।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: LPG मतलब लापता गैस- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने एलपीजी को "लापता गैस" बताते हुए कहा कि भाजपा ने लाइन के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में गैस एजेंसियों के सामने लगी लंबी कतारों को लेकर यादव ने भाजपा पर तंज कसा है।
पश्चिम एशिया संकट से पूरी दुनिया प्रभावित- सीेएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "ईरान, इज़राइल और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट, एशिया और लगभग पूरी दुनिया ही प्रभावित है। उस इलाके में हर कोई इससे प्रभावित है...प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सुरक्षित हैं और बेखोफ अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं...लेकिन अगर यह युद्ध लंबा चला तो हर कोई प्रभावित होगा। हमें इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए...हमने राज्य के अंदर व्यवस्था की है और जिला प्रशासन से LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी लागू करने को कहा है, जैसा कि एजेंसियां पहले करती थीं...लेकिन कुछ लोग अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करना चाहते हैं...भारत में सब ठीक है..."
परवेश वर्मा ने 'रहमान डकैत' से की केजरीवाल की तुलना
दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना धुरंधर फिल्म के किरदार रहमान डकैत से करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम रहते हुए दिल्ली को लूटा, उन्होंने टैक्स देने वालों के पैसे पर डाका डाला। उन्होंने इस पैसे का इस्तेमाल अपना 'शीश महल' बनाने में लगाया।
ईरान के नेवी चीफ को भी मारा गया, रिपोर्ट में दावा
इजरायल की न्यूज वेबसाइट टाइम्स ऑफ इजरायल ने दावा किया है कि ईरान के नेवी चीफ अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि बंदर अब्बास में की गई स्ट्राइक में अलीरेज़ा तंगसिरी की मौत हुई। न्यूज वेबसाइट ने यह दावा किया है कि अलीरेज़ा तंगसिरी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने के लिए जिम्मेदार था। टॉइम्स ऑफ इजरायल के इस दावे पर इजरायल मिलिट्री या ईरान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
चुनाव आयोग BJP के इशारे पर काम कर रहा है - सायोनी घोष
TMC सांसद सायोनी घोष ने कोलकाता में मीडिया से कहा- चुनाव आयोग BJP के इशारे पर काम कर रहा है। तृणमूल कांग्रेस एक प्रतिनिधिमंडल भेजकर, सड़कों पर उतरकर और सुप्रीम कोर्ट जाकर लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रही है। भारत का चुनाव आयोग क्या करने वाला है, यह हम नहीं जानते और हमें इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं है क्योंकि जनादेश बंगाल की जनता के पास है। आपके पास कितनी भी ताकत, पैसा या संसाधन क्यों न हों, मुझे लगता है कि बंगाल को जीतना BJP के लिए अब भी एक दूर का सपना ही है।
LPG पर योगी बोले- कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए... जब हम किसी भी राष्ट्रीय मुद्दे पर सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं, तो उसके नतीजे हम सभी को दिखाई देंगे... हमने राज्य के भीतर इंतजाम किए हैं और जिला प्रशासन से कहा है कि वे LPG सिलेंडरों की होम डिलीवरी लागू करें, ठीक वैसे ही जैसे एजेंसियां पहले किया करती थीं... लेकिन कुछ लोग अफ़वाहें फैलाकर माहौल खराब करना चाहते हैं। कुछ लोग अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं... भारत में सब कुछ ठीक है।
ईरान युद्ध लंबा खिंचा तो हर कोई प्रभावित होगा- योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने कहा- ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध ने मध्य-पूर्व, एशिया और लगभग पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। उस क्षेत्र में हर कोई प्रभावित है... प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, हम सुरक्षित हैं और निडर होकर अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं... लेकिन याद रखें, अगर यह युद्ध लंबे समय तक खिंचता है, तो हर कोई प्रभावित होगा। हमें इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।
पश्चिम एशिया में जल्द शांति कायम होती नहीं दिखाई दे रही- शशि थरूर
केरल के कोल्लम में मीडिया से बातचीत में शशि थरूर ने कहा कि हो सकता है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति वैंस की मौजूदगी में शांति वार्ता चल रही हो लेकिन ईरान से जो बातें सामने आ रही हैं, उनसे तो ऐसा नहीं लगता कि शांति जल्द ही कायम होने वाली है।
उन्होंने कहा, "...और ऐसा भी लग रहा है कि 4,500 अमेरिकी मरीन उस इलाके की ओर रवाना हो चुके हैं। इस बात का सचमुच खतरा है कि हालात बेहतर होने से पहले और भी बिगड़ सकते हैं...एक राष्ट्र के तौर पर, हम कुछ खास चीज़ों से बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।"
निज़ामाबाद में आवारा कुत्तों की मौत, मामला दर्ज
निजामाबाद शहर में आवारा कुत्तों की कथित हत्या के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में पशु कल्याण कार्यकर्ता ए. गौतम ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से निजामाबाद नगर निगम की सीमा के भीतर आवारा कुत्तों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें मारा जा रहा है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: उत्तराखंड को बड़ी सौगात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर एलायंस एयर की 42-सीटर फ्लाइट का उद्घाटन किया।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी पर कसा तंज
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता हैं, फिर भी उनमें केरल में कांग्रेस के एक आम स्थानीय कार्यकर्ता जितनी बुनियादी समझ भी नहीं है। वह अनुभव या अपनी गलतियों से सीखने से साफ इनकार कर देते हैं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अहमदाबाद की इमारत में आग
गुरुवार सुबह अहमदाबाद में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत के तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। इस फ्लैट का इंटीरियर लकड़ी का बना था, जिसके कारण आग तेज़ी से फैल गई और उसने फ्लैट को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। तीसरी मंज़िल पर स्थित दो नज़दीकी फ्लैट्स भी आग की चपेट में आ गए।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पीएम करेंगे नोएडा एयरपोर्ट के फर्स्ट फेज का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इस एयरपोर्ट को लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किया गया है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: ईरान का दावा- अमेरिका का F-18 गिराया
ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का F-18 फाइटर प्लेन मार गिराया है। ईरान ने कहा है कि उसने अमेरिका का जहाज चाबहार के पास मार गिराया, हालांकि अमेरिका ने ईरान का दावा खारिज कर दिया है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली में 16 साल के लड़के को तीन नाबालिगों ने चाकू से गोदा
दिल्ली के दयालपुर इलाके में बीती रात एक 16 साल के लड़के की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। तीन नाबालिग लड़कों पर इस हत्या का आरोप है। इन तीनों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है। इनके पास से एक चाकू बरामद की गई है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 23 की मौत
बांग्लादेश में एक बस के परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश के दौरान नदी में गिर जाने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि बस दक्षिण-पश्चिमी राजबारी जिले में दौलाडिया टर्मिनल पर बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे पद्मा नदी में गिर गई।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पश्चिम बंगाल में राम नवमी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पश्चिम बंगाल में राम नवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हथियार ले जाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है और शोभा यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या 500 तक सीमित कर दी गई है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: आंध्र प्रदेश में बस हादसा, 14 की मौत
आंध्र प्रदेश में मार्कापुरम जिले में गुरुवार को एक निजी बस की एक ट्रक से टक्कर होने के बाद उसमें आग लगने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 23 लोग घायल हैं।
पाकिस्तान सिर्फ़ एक पोस्टमैन है- पूर्व MoS MEA एमजे अकबर
ईरान के खिलाफ US-इज़राइल की लड़ाई में पाकिस्तान के खुद को मीडिएटर बनाने पर, पूर्व MoS MEA एमजे अकबर ने कहा, "मुझे लगता है कि यह याद रखना बहुत ज़रूरी है कि पाकिस्तान मीडिएटर नहीं है। पाकिस्तान सिर्फ़ एक पोस्टमैन है। पाकिस्तान सिर्फ़ एक कूरियर है। असली बातचीत डोनाल्ड ट्रंप के दूतों और ईरानियों के बीच हो रही है। बाकी सब तो कटआउट हैं। पाकिस्तान का इस्तेमाल करने के मामले में, अमेरिकी पाकिस्तान के साथ कम्फर्टेबल हैं क्योंकि पाकिस्तान हमेशा से एक लॉयल अमेरिकी आवाज़ रहा है..."
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की
भाजपा ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की।
'विपक्षी दलों ने कहा कि वे सरकार के साथ खड़े हैं', मध्य पूर्व पर सर्वदलीय बैठक पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू
सर्वदलीय बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि सभी उपस्थित रहे और सभी ने अच्छी तरह से भाग लिया। सभी दल के नेताओं ने जानकारी साझा की और अपने-अपने दलों की ओर से अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। विपक्षी सदस्यों ने कई सवाल पूछे कि ईरान, इज़रायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संघर्ष से पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति का भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा और सरकार ने भारतीय जनता के लिए क्या कदम उठाए हैं। सरकार ने व्यापक और विस्तृत जवाब दिए। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि सरकार ने पूरे विपक्ष द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। अंत में, सभी विपक्षी सहयोगियों ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में, सरकार जो भी निर्णय लेगी, मौजूदा स्थिति के अनुसार जो भी कदम उठाएगी, सभी एकजुट होकर उसका समर्थन करेंगे... मेरा मानना है कि विपक्ष द्वारा मांगी गई सभी जानकारियों को सरकार ने आज पर्याप्त रूप से प्रदान किया है।
AIADMK ने अपनी पहली सूची जारी की, 23 सीटों पर 21 पूर्व मंत्री उम्मीदवार
AIADMK ने बुधवार को 23 अप्रैल, 2026 को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिनमें से 21 पूर्व मंत्री हैं। ताकि उनके अनुभव और मतदाताओं की उनसे परिचितता का लाभ उठाया जा सके।
पार्टी के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी एक बार फिर अपने गढ़ एडप्पाडी से चुनाव लड़ रहे हैं। उप महासचिव केपी मुनुसामी को वेप्पनहल्ली से, कोषाध्यक्ष सी श्रीनिवासन को डिंडीगुल से और पूर्व मंत्री सी वे शनमुगम को मैलम से मैदान में उतारा गया है।
एसपी वेलुमणि (थोंडामुथुर), डी जयकुमार (रॉयपुरम), सेल्लूर के राजू (मदुरै पश्चिम) और सी विजयभास्कर (विरालीमलाई) जैसे वरिष्ठ नेताओं ने एनडीए गठबंधन के बीच निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अपने गढ़ों को बरकरार रखा है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ट्रेन के पटरी से उतरने से 25 घायल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम 25 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार देर रात लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर लोधरान में हुई घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित पटरी पर यातायात निलंबित कर दिया। रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि लोधरान में तेजगाम एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के पीछे मानवीय त्रुटि और कुछ यांत्रिक खराबी ही सबसे संभावित कारण हैं।
तमिलनाडु ने 27 सीटों पर लड़ेगी भाजपा
तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने 23 अप्रैल को होने वाले 2026 विधानसभा चुनावों के लिए सात गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है।
समझौते के तहत, भाजपा 27 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी, इसके बाद पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) 18 सीटों और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) 11 सीटों के साथ चुनाव लड़ेगी। तमिल मनीला कांग्रेस (टीएमसी) को 5 सीटें आवंटित की गई हैं, जबकि भारतीय जननायक काची (आईजेके) 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तमिलागा मक्कल मुनेत्र कड़गम (टीएमएमके) और पुरैची भारतम को एक-एक सीट दी गई है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: ईरान पर सर्वदलीय बैठक शुरू
पश्चिम एशिया युद्ध की वजह से भारत में उपजे हालातों पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक का टीएमसी ने बहिष्कार किया है।
मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं- मंत्री
मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुधवार को कहा कि राज्य में पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, ''पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। डिपो से उनकी निरंतर आपूर्ति हो रही है। लोग घबराकर खरीदारी या भंडारण न करें।''
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत मिली
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यौन शोषण के मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को बुधवार को अग्रिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद की जमानत याचिका पर यह फैसला सुनाया।
