धानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री गुवाहाटी पहुंचे और कोकराझार में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। हालांकि, खराब मौसम के कारण वे कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, मंत्रिमंडल के सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं की घोषणा की।मोदी ने कहा कि आज इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है और उनकी आधारशिला रखी गई है। इसमें से 1,100 करोड़ रुपये से अधिक बोडोलैंड क्षेत्र में सड़कों पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि असम माला पहल के तीसरे चरण के साथ, असम भर में सड़क संपर्क और मजबूत होगा। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में सुधार होगा, साथ ही क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार असम की बेहतरी के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए की दोहरी इंजन वाली सरकार असम की विरासत के संरक्षण और उसके तीव्र विकास दोनों के लिए लगातार काम कर रही है… कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने पिछले कुछ दशकों में भारी कठिनाइयों का सामना किया है; इसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है… आज बोडोलैंड शांति और विकास के पथ पर अग्रसर है। आज असम शांति और प्रगति का एक नया अध्याय लिख रहा है।
राज्यसभा चुनाव: ‘क्रॉस-वोटिंग’ को लेकर हरियाणा कांग्रेस सतर्क, विधायकों को भेजा हिमाचल प्रदेश
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होने वाले चुनाव के बीच शुक्रवार को कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया गया है। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। विधायक मतदान से ठीक पहले लौट आएंगे। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।
रमजान के आखिरी जुमे पर कश्मीर के शिया बहुल इलाकों में विरोध प्रदर्शन
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के विरोध में कश्मीर के मागम तथा बडगाम समेत कुछ शिया बहुल इलाकों में शुक्रवार को प्रदर्शन किए गए। ‘जुमा-तुल-विदा’ यानी रमजान के आखिरी जुमे (शुक्रवार) पर विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शुक्रवार सुबह ही श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों- खासकर शिया बहुल इलाकों में प्रतिबंध लगा दिए गए थे।
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को जाने की अनुमति दी- रॉयटर्स
ईरान ने दो भारतीय टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है। ये दोनों टैंकर एलपीजी गैस लेकर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। अमेरिका और इजरायल द्वारा हमले शुरू करने और ईरान की जवाबी कार्रवाई के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सैकड़ों जहाज फंसे हुए हैं।
ये पूरा का पूरा बोर्ड अब मुस्तैदी से काम करेगा- सीएम रेखा गुप्ता
शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम के निदेशक मंडल की 38वीं बैठक संपन्न होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज शाहजहानाबाद बोर्ड की बैठक हुई और मैं जब उस बोर्ड की कार्य के बारे में दस्तावेज पढ़ रही थी तो मुझे बड़ी हैरानी हुई कि जो सरकार उसे अपनी उपलब्धि में गिनवाती थी वो अपने आप भ्रष्टाचार का पुलिंदा है। 2018 से जिस विकास की उन्होंने चर्चा की 65 करोड़ से शुरू 148 करोड़ पर गया बिना प्रतिबंध के आज भी उसके रिकॉर्ड उस रकम की मांग कर रहे हैं वो रकम हमें दिया जाए....किस तरह वहां के विकास के नाम पर धोखाधड़ी चली, भ्रष्टाचार के द्वार खोले गए। मुझे लगता है कि पूरी तरीके से इस बोर्ड का जीर्णोद्धार का समय आया गया है न केवल हम इसका नाम बदलेंगे बल्कि नाम के साथ वो सारे काम जो असल में जरूरत है एक जीर्णोद्धार के नाते उस दिवार और पुरानी दिल्ली की उसको हम पूरा करेंगे। ये पूरा का पूरा बोर्ड अब मुस्तैदी से काम करेगा।"
ईरान ने जलडमरूमध्य को बंद नहीं किया- डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही
भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा, "...ईरान ने जलडमरूमध्य को बंद नहीं किया है। यह खुला हुआ है, हालाँकि, मौजूदा हालात और परिस्थितियों के कारण जहाज़ होर्मुज़ से गुज़रने में असमर्थ हैं। अन्यथा ईरान कभी नहीं चाहता था कि जलडमरूमध्य बंद हो या अवरुद्ध हो। कुछ (जहाज़) अभी भी वहां से गुज़र रहे हैं।"
LPG बुकिंग 55 लाख से 75 लाख प्रतिदिन पर पहुंची, हर रोज बांटे जा रहे 50 लाख सिलेंडर: पेट्रोलियम मंत्रालय
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि LPG सिलेंडर गैस बुकिंग बढ़कर 75-76 लाख प्रतिदिन हो गई है, यह आम दिनों में 50 से 55 लाख के बीच रहती थी। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया को बताया कि हर दिन 50 लाख घरेलू LPG सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घबराकर बुकिंग कराने की कोई जरूरत नहीं है, किसी भी एलपीजी डीलर के पास एलपीजी की कमी नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने असम को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री गुवाहाटी पहुंचे और कोकराझार में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। हालांकि, खराब मौसम के कारण वे कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, मंत्रिमंडल के सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं की घोषणा की।मोदी ने कहा कि आज इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है और उनकी आधारशिला रखी गई है। इसमें से 1,100 करोड़ रुपये से अधिक बोडोलैंड क्षेत्र में सड़कों पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि असम माला पहल के तीसरे चरण के साथ, असम भर में सड़क संपर्क और मजबूत होगा। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में सुधार होगा, साथ ही क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार असम की बेहतरी के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए की दोहरी इंजन वाली सरकार असम की विरासत के संरक्षण और उसके तीव्र विकास दोनों के लिए लगातार काम कर रही है... कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने पिछले कुछ दशकों में भारी कठिनाइयों का सामना किया है; इसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है... आज बोडोलैंड शांति और विकास के पथ पर अग्रसर है। आज असम शांति और प्रगति का एक नया अध्याय लिख रहा है।
दोनों पक्ष आपसी रूप से लाभकारी व्यापार समझौते के लिए लगातार संपर्क में हैं- वाणिज्य मंत्रालय
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि हमने अमेरिका के साथ चल रही व्यापार वार्ता से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। इस बात से इनकार किया जाता है कि द्विपक्षीय जुड़ाव में कोई रुकावट आई है। यह दोहराया जाता है कि दोनों पक्ष आपसी रूप से लाभकारी व्यापार समझौते के लिए लगातार संपर्क में हैं।
कांग्रेस ने सरकार से कहा- महिला आरक्षण में संशोधन को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए
कांग्रेस ने सरकार से कहा है कि वह महिला आरक्षण अधिनियम में किसी भी संशोधन को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाकर चर्चा करे। सूत्रों ने बताया कि इस बारे में सरकार को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय पर सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए।
ईरान में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक
सरकार ने संसद को बताया कि वर्तमान में ईरान में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें छात्र, व्यवसायी, कारखाना कर्मचारी, तीर्थयात्री, नाविक और मछुआरे शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मारग्रेटा ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सतर्क रहने, स्थानीय परिस्थितियों पर नजर बनाए रखने, स्थानीय मीडिया से अद्यतन जानकारी लेते रहने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी है।
राजस्थान का मौसम
मौसम में बदलाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में शनिवार से आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिससे आगामी एक- दो दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं 14-15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की आंधी-बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में शुक्रवार को इस साल की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के सामान्य तापमान से 5.3 डिग्री अधिक है। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य में जल जीवन मिशन योजनाओं को पूरा करने के लिए 3,112 करोड़ रुपये की पेंडिंग राशि जारी करने का आग्रह किया।
सहारनपुर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश
पुलिस ने सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के किनारे बिहारीगढ़ इलाके में सड़क पर ''आपत्तिजनक नारे लिखकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश'' करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अमेरिका में यहूदियों के प्रार्थनास्थल पर हमला करने वाले की पहचान
अमेरिका में यहूदियों के प्रार्थनास्थल पर वाहन से टक्कर मारने वाले हथियारबंद व्यक्ति की पहचान लेबनान में जन्मे 41 आयमन मोहम्मद गजाली के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया था।
झारखंड में सड़क हादसा
झारखंड के चतरा जिले में मोटरसाइकिल के कार से टकरा जाने से चार किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना चिरैयाटांड़ क्षेत्र में पिपरवार-टंडवा रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि किशोरों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच थी और वे बाराडीह गांव से थे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE:अमेरिका का सैन्य विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त
ईरान के खिलाफ अभियान में शामिल ईंधन भरने वाला अमेरिका का एक सैन्य विमान इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बचाव प्रयास जारी हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इस हादसे में कोई हताहत हुआ है या नहीं। अमेरिका के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर 'AP' को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुए केसी-135 विमान में चालक दल के कम से कम पांच सदस्य सवार थे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: NDA के पास 12 अतिरिक्त वोट
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में NDA के पास "12 अतिरिक्त वोट" हैं। चौधरी ने यह बयान देर शाम उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर आयोजित राजग नेताओं की बैठक से निकलने के बाद दिया।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद की अस्थायी अनुमति
तेल की बढ़ती कीमतों के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने अन्य देशों को इस समय समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद की अस्थायी अनुमति दिए जाने की घोषणा की है। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध के जल्द समाप्त होने के तत्काल कोई संकेत नहीं मिलने के बीच यह घोषणा की गई है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: तुर्की में भूकंप
तुर्की में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये की आपातकालीन सेवा ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटकों के बाद कुछ निवासी अपने-अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी-एएफएडी के अनुसार, 5.5 तीव्रता के भूकंप का केंद्र तोकात प्रांत के निकसर शहर में 6.4 किलोमीटर की गहराई में था।
