आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 8 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आज पश्चिम बंगाल के भवानीपुर से नामंकन भरा है। बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उन्हें यहां से चुनौती दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वे मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पोहा-जलेबी बेच रही हैं, वे अतिक्रमण के खिलाफ विरोध दर्ज करवा रही हैं।

बिहार को जल्द नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। बीजेपी की 10 अप्रैल को अहम बैठक होगी, उस बैठक में नए सीएम पर मुहर लगेगी। नीतीश कुमार भी 10 अप्रैल राज्यसभा में शपथ लेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहसिन किदवई का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज की हर बड़ी खबर जानने के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें-

ईरान-अमेरिका सीजफायर LIVE

Live Updates
22:23 (IST) 8 Apr 2026

बंगाल की जनता दीदी को पसंद करती है- TMC MP यूसुफ पठान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर TMC MP यूसुफ पठान ने कहा, "...बंगाल की जनता जिसे जवाब देना होगा, उसे जवाब दे देगी। यहां पर दीदी को लोग पसंद करते हैं और सभी MLA को पसंद करते हैं। उन्हें यहां का विकास कार्य पसंद है, इसलिए जनता जवाब देगी। आप देख सकते हैं कि यहां कितने लोग दीदी को प्यार करते हैं।"

21:37 (IST) 8 Apr 2026

रिनिकी भुइयां पासपोर्ट विवाद: अग्रिम जमानत के लिए पवन खेड़ा पहुंचे हाई कोर्ट

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के संबंध में तेलंगाना हाई कोर्ट का रुख किया। खेड़ा ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि असम सीएम की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री की पत्नी ने पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

https://www.jansatta.com/legal-news/passport-row-pawan-khera-moves-telangana-high-court-seeks-anticipatory-bail-in-case-filed-in-assam/4480720/?ref=hometopblock_hp

18:48 (IST) 8 Apr 2026

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और मेरठ से तीन बार सांसद रहीं मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया। वह 93 साल की थीं और काफी समय से बीमार चल रही थीं। 1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्‍मीं मोहसिना किदवई दो बार छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा सदस्‍य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्‍यसभा की सदस्‍य रहीं।

गांधी परिवार की करीबी रहीं मोहसिना किदवई केंद्र सरकार में मंत्री के अलावा हज कमेटी की अध्‍यक्ष भी रहीं। उन्‍होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया। वह कांग्रेस कार्य समिति और कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्‍य भी रहीं। वह लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं।

18:19 (IST) 8 Apr 2026

हमें इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि ज्ञानेश कुमार क्या कहते हैं- TMC सांसद सौगत रॉय

TMC सांसद सौगत रॉय ने TMC MP डेरेक ओ'ब्रायन के बयान पर कहा, "हमें इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि ज्ञानेश कुमार क्या कहते हैं। उनके ख़िलाफ़ हमारा विरोध जारी रहेगा। चुनाव आयोग इस बात का सबूत है कि वे पूरी तरह से एक राजनीतिक पार्टी बन चुके हैं और उन्होंने बंगाल से कई नाम हटा दिए हैं हालांकि इन सबके बावजूद हम जीतेंगे..."

16:46 (IST) 8 Apr 2026

अब ये उनके और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच का मामला है, भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने डेरेक ओ'ब्रायन को लेकर दिया बयान

भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने TMC MP डेरेक ओ'ब्रायन के बयान पर कहा, "SIR को लेकर जिस प्रकार का बवाल तृणमूल कांग्रेस कर रही है, दिख रहा है कि वे अपने वोटर्स को टारगेट कर रही है। उन्हें उकसाने के लिए वे इस प्रकार का प्रपंच रच रहे हैं। अंदर क्या हुआ किसी को पता नहीं इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग तो CEC के पास होगी... डेरेक ओ'ब्रायन के बारे में ऐसी काफी जानकारियां मौजूद हैं जहां वे नाराज होते हैं। अब ये उनके और मुख्य चुनाव आयुक्त के बीच का मामला है लेकिन मूलतः वे अपने वोट बैंक को टारगेट करते हुए इस प्रकार का प्रपंच रच रहे हैं।"

16:44 (IST) 8 Apr 2026

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम - कौसर जहां

33% महिला आरक्षण पर दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने कहा, "महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 16-18 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाया गया है। महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने का निर्णय केवल एक विधेयक या बिल नहीं है। ये आधी आबादी को उनका अधिकार या सम्मान दिलवाने की दिशा में बहुत क्रांतिकारी कदम है। लंबे समय से आधी आबादी के नाम पर केवल राजनीतिक बयान बाजी होती है लेकिन पहली बार किसी सरकार ने इतनी दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाते हुए महिलाओं को वास्तविक भागीदारी देने का साहसी निर्णय लिया है।"

15:49 (IST) 8 Apr 2026

बारिश से फसल को नुकसान, सरकार का ऐलान

बारिश से फसल को हुए नुकसान पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा, "जहां-जहां भी बेमौसमी बारिश हुई है उसका किसानों को नुकसान हुआ है और किसान परेशानी में है। फसल पक चुकी है। कई जगह पक के तैयार खड़ी है। जैसे ही मौसम ठीक होगा वो फसल कटेगी। किसानों को जहां-जहां नुकसान होगा उसकी पूरी भरपाई करने का काम सरकार करती है।

14:35 (IST) 8 Apr 2026

शाहनवाज हुसैन का टीएमसी पर वार

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने TMC MP डेरेक ओ'ब्रायन के बयान पर कहा,"TMC के लोग बदतमीजी तो करते ही हैं। इन्होंने बदतमीजी की होगी और डेरेक को तो आदत है जोर-जोर से बोलने की तो वह समझ रहे हैं कि जिस तरह से वह राज्यसभा में चिल्लाते हैं वैसे चिल्लाए होंगे इसलिए चुनाव आयोग ने कहा होगा कि शांत रहो।"

14:35 (IST) 8 Apr 2026

मोहसिना किदवई के निधन पर सलमान खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई के निधन पर कहा, "..जो उनका कद था जो उनकी पार्टी के लिए सेवाएं थीं उसकी बराबरी करना बहुत मुश्किल लगता है। हमारे लिए खास क्षति है...ऐसा लग रहा है एक पूरा युग इनके साथ खत्म हो गया है

14:35 (IST) 8 Apr 2026

सीजफायर पर अजय राय

सीज़फ़ायर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "निश्चित रूप से कच्चे तेल के दाम कम हुए हैं। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि तत्काल यहां डीजल-पेट्रोल और गैस सभी चीजों के दाम कम किए जाएं।"

13:03 (IST) 8 Apr 2026

लूथरा ब्रदर्स को जमानत

गोवा अग्निकांड मामले में कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स को जमानत दे दी है। गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

11:40 (IST) 8 Apr 2026

ममता बनर्जी का नामांकन

ममता बनर्जी ने भवानीपुर से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस सीट से उन्हें शुभेंदू अधिकारी चुनौती दे रहे हैं।

11:02 (IST) 8 Apr 2026

ममता बनर्जी का मार्च

सीएम ममता बनर्जी का मार्च शुरू हो गया है। थोड़ी देर में वे भवानीपुर में अपना नामंकन दाखिल करने जा रही हैं।

09:58 (IST) 8 Apr 2026

दिलीप घोष क्या बोले

खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "खड़गपुर में जो नामांकन रैली हुआ था उससे पूरा वातावरण बदल गया है। युवा को समझ आ गया है अगर बीजेपी यहां नहीं आई तो इन्हें प्रवासी मजदूर बनकर सभी जगह जाना होगा

09:34 (IST) 8 Apr 2026

सीएम हिमंता पर बरसे भूपेश बघेल

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "... वे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो हम बोल भी नहीं सकते...वे मुख्यमंत्री हैं...जिस तरह से वे सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है

09:33 (IST) 8 Apr 2026

देरहादून में बारिश

उत्तराखंड के देहरादून में तेज बारिश हुई है, तापमान में गिरावट देखने को मिली है। उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली है।

09:28 (IST) 8 Apr 2026

उत्तराखंड की राजनीति पर बोले रहीश रावत

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 पर कहा, " बदलाव का नेतृत्व उत्तराखंड करेगा। हमें और केरल में प्रतियोगिता है मुझे लग रहा है केरल बाजी मार रहा है केरल में भी बदलाव आ रहा है लेकिन भाजपा के खिलाफ बदलाव का नेतृत्व करने का सौभाग्य हमको मिलने जा रहा है या हो सकता है असम को मिल जाए। उत्तराखंड बदलाव लाने के पड़ाव पर है।

09:25 (IST) 8 Apr 2026

युद्धविराम पर बोले बिहार के मंत्री

बिहार मंत्री राम कृपाल यादव ने अमेरिका और इज़राइल के बीच दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर पर ईरान के राज़ी होने पर कहा,"युद्ध किसी भी देश के लिए ठीक नहीं है और भारत का विचार हमेशा शांति और अमन का रहा है।

09:16 (IST) 8 Apr 2026

मोहसिन किदवई का 94 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहसिन किदवई का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

09:15 (IST) 8 Apr 2026

बिहार बीजेपी की अहम बैठक

बिहार को जल्द नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। बीजेपी की 10 अप्रैल को अहम बैठक होगी, उस बैठक में नए सीएम पर मुहर लगेगी। नीतीश कुमार भी 10 अप्रैल राज्यसभा में शपथ लेंगे।

09:15 (IST) 8 Apr 2026

उमा भारती का वीडियो वायरल

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वे मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पोहा-जलेबी बेच रही हैं, वे अतिक्रमण के खिलाफ विरोध दर्ज करवा रही हैं।

09:15 (IST) 8 Apr 2026

ममता बनर्जी का आज नामंकन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आज पश्चिम बंगाल के भवानीपुर से नामंकन हैं। बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उन्हें यहां से चुनौती दे रहे हैं।

21:53 (IST) 7 Apr 2026

दिल्ली विधानसभा चूक मामले में एसआई और एएसआई सस्पेंड

प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर, इस घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

20:20 (IST) 7 Apr 2026

कालीघाट मंदिर में बंगाल की बेटियों के लिए प्रार्थना की गई- कंगना रनौत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर भाजपा की लोकसभा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, "भाजपा को यहां सरकार बनाने का पूरा भरोसा है। राज्य की बेटियों के साथ हो रहे अन्याय और रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की दुर्दशा ने पूरे देश को झकझोर दिया है। एक महिला मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही हैं। कालीघाट मंदिर में बंगाल की बेटियों के लिए प्रार्थना की गई। जैसा कि गृह मंत्री ने कहा, पश्चिम बंगाल में कानून अपराधियों से सख्ती से निपटेगा।"

20:16 (IST) 7 Apr 2026

घोषणापत्र को जनता की राय को ध्यान में रखते हुए तैयार करने की कोशिश की - गुलाम मीर

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर कहा, "यह घोषणापत्र कोई पारंपरिक घोषणापत्र नहीं है। हमने छह महीने पहले एक समिति बनाई थी और किसी किताब से नकल नहीं की है। हमने इस घोषणापत्र को जनता की राय को ध्यान में रखते हुए तैयार करने की कोशिश की है कि वे कांग्रेस और राहुल गांधी से क्या उम्मीद करते हैं... कांग्रेस की विश्वसनीयता यह है कि वह जो कहती है, वही करती है।"

20:13 (IST) 7 Apr 2026

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैय्यबा के मॉड्यूल का भंडाफोड़

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को लश्कर-ए-तैबा (LeT) के एक "गहरे स्तर पर जड़े जमाए" अंतरराज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है जो 16 साल से फरार था और केंद्र शासित प्रदेश के बाहर सफलतापूर्वक ठिकाने बनाए हुए था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल्ला उर्फ ​​अबू हुरैरा को सोमवार को एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक उस्मान उर्फ ​​खुबैब के साथ एक बड़े अभियान में पकड़ा गया। यह अभियान फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय में केंद्रित एक "व्हाइट-कॉलर" आतंकी सेल के खात्मे के छह महीने बाद हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च को शुरू हुए इस अभियान की निगरानी श्रीनगर में डेरा डाले हुए पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने की। इस अभियान से LeT के वित्तपोषण और वित्तीय ढांचे का खुलासा हुआ है।

20:01 (IST) 7 Apr 2026

हम सभी डीजीपी से मिलने गए थे- रोहित पवार

एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार ने कहा, “हम सभी डीजीपी से मिलने गए थे। उनसे मेरी यह पहली मुलाकात थी और मुझे एनसीपी प्रमुख अजीत पवार की मृत्यु से संबंधित इस दुर्घटना/षड्यंत्र के बारे में तथ्य भी प्रस्तुत करने थे। जब मैंने विधानसभा सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाया, तो मुख्यमंत्री ने कहा था कि एफआईआर को आगे की जांच के लिए सीआईडी ​​को सौंप दिया जाएगा। हम उस हस्तांतरण की स्थिति जानना चाहते थे, जिस पर डीजीपी ने सकारात्मक जवाब दिया।”

19:46 (IST) 7 Apr 2026

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष ने धुरंधर 2 की तारीफ की

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव ने 'धुरंधर 2' की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय जासूसों के बलिदान को दर्शाती है।

19:30 (IST) 7 Apr 2026

ऑपरेशन सिंदूर को पूरा हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ- उमर अब्दुल्ला

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर को पूरा हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है। कोलकाता की बात छोड़िए, वे मुश्किल से जम्मू तक ही पहुंच पाए। उन्हें कोलकाता पहुंचने का सपना छोड़ देना चाहिए। उनके लिए बेहतर होगा कि वे किसी तरह संबंध सुधारने की कोशिश करें, बजाय इसके कि उन्हें और खराब करें, क्योंकि खराब संबंध हमें उतना नुकसान नहीं पहुंचाते जितना वे पहुंचाते हैं..."

19:18 (IST) 7 Apr 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घबराई हुई हैं- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घबराई हुई हैं। उन्हें पता है कि 4 मई को मतदान के बाद जब नतीजे घोषित होंगे, तो दीदी पश्चिम बंगाल में सत्ता से हमेशा के लिए विदा हो जाएंगी। 15 वर्षों में उन्होंने राज्य को बर्बाद कर दिया है। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया जा रहा है।"