खबरों के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। एक तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है तो वहीं दूसरी तरफ ईरान में भी जमीन पर हलचल तेज है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आरोपों से बरी किया गया है। इस घटनाक्रम ने देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव छोड़ा है, आम आदमी पार्टी बीजेपी और मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है।
जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में भी गुरुवार रात हुए बवाल ने स्थिति गरमा दी है। यूजीसी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन ने पुलिस के साथ झड़प करवाई है और कई हिरासत में भी लिए गए हैं। आज की हर बड़ी खबर के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें-
देश और दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: आम आदमी पार्टी का रोड शो
अरविंद केजरीवाल को जब से कोर्ट से राहत मिली है, आम आदमी पार्टी में अलग ही उत्साह है। इस समय अरविंद केजरीवाल रोड शो कर रहे हैं, आप के कार्यकर्ता उनके साथ चल रहे हैं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: आतिशी ने क्या कहा?
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, "...आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है, अरविंद केजरीवाल एक कट्टर ईमानदार नेता हैं, मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार नेता हैं
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: केजरीवाल की राहत पर बिहार के डिप्टी सीएम
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, "यह न्यायालय का निर्णय है। वारंट भी जाता है और जमानत भी मिलती है। संविधान में विश्वास करने वाले लोग संविधान में विश्वास रखते हैं और उसे स्वीकार करते हैं
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: केजरीवाल के फैसले पर सुकांता
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, "यह अदालत का मामला है इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा लेकिन मैं इतना ही बताऊंगा कि भारत के पहले मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्हें 9 घंटे तक ED, CBI ने बैठाकर जांच की थी,
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: मोदी सरकार पर बरसे तेजस्वी
RJD नेता तेजस्वी यादव ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, "लगातार विपक्षी दलों पर राजनीतिक वेंडेट्टा के हिसाब से जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं, संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज
भारतीय रेलवे ने सेना के साथ मिलकर एक नया “सहयोग ढांचा” (Framework of Cooperation) तैयार किया है, जिससे रिटायर्ड सैनिकों और अग्निवीरों को रेलवे में नौकरी के अवसर मिल सकें।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी की उद्योग जगत से अपील
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उद्योग जगत से निवेश एवं नवाचार के साथ आगे आने और वित्तीय संस्थानों से उन्हें व्यावहारिक समाधान प्रदान करने एवं बाजार विश्वास को मजबूत करने में सहयोग देने का आग्रह किया।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: AIADMK को बड़ा झटका
तमिलनाडु की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके नेता ओ. पन्नीरसेल्वम (O Panneerselvam) द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) में शामिल हो गये।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: केजरीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत
शराब नीति मामले में शुक्रवार को अदालत ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: कोलकाता में भूकंप के झटके
कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 के करीब बताई गई है। किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
कांग्रेस विधायक ने नायब सैनी पर निशाना साधा
कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा, "हम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मान करते हैं। बेहतर होता अगर मुख्यमंत्री खुद हरियाणा के नियमों और प्रक्रियाओं की किताब लेकर आते। वे VB G-RAM-G पर चर्चा करना चाहते हैं। MGNREGA कानून को खत्म करके उन्होंने (केंद्र सरकार ने) VB G-RAM-G 2025 बनाया है, जिसके लिए भारत सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अब यह कानून बन चुका है। हम क्या कर सकते हैं? क्या हम नियम 84 के तहत इस पर चर्चा कर इसमें कोई बदलाव कर सकते हैं, या क्या हम इसे रोक सकते हैं? हम (कांग्रेस) चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो। इसीलिए हमने धरना प्रदर्शन किया है। हमने इसका विरोध करते हुए कहा है कि हरियाणा के नियमों के अनुसार आप इस पर चर्चा नहीं कर सकते। कोई भी व्यक्ति संविधान या संवैधानिक संस्थाओं से ऊपर नहीं है।"
पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने आए नेतन्याहू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा पूरा हो चुका है और वह भारत के लिए लौट चुके हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू पीएम मोदी को विदा करने के लिए खुद एयरपोर्ट तक आ गईं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी चलेंगी ई-बसें
पीएम ई-बस सेवा के तहत राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी ऐसी बसें चलेंगी जिनका परीक्षण बृहस्पतिवार को यहां शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत जयपुर में पहले चरण में 150 ई-बसें मिलनी हैं। इनके नियमित संचालन से पहले बृहस्पतिवार को नौ मीटर एवं 12 मीटर श्रेणी की बसों का परीक्षण प्रारंभ किया गया। यह 28 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा।
इसके अनुसार, नौ मीटर लंबी ई-बस में 25 यात्री बैठ सकते हैं, उसमें एक व्हीलचेयर का भी प्रावधान है। बारह मीटर लंबी ई-बस में 31 यात्री बैठ सकते हैं। ये बसें दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं से सुसज्जित हैं जिससे समावेशी परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इन बसों में पैनिक बटन, यात्री डिस्पले बोर्ड, स्पीकर, चालक डिस्पले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरा, ऑटोमैटिक यात्री गणना कैमरा जैसे फीचर हैं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: सुनेत्रा पवार एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
सुनेत्रा पवार एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन ली गई हैं। उन्हें एनसीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सुनेत्रा पवार के पति और महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का कुछ हि दिनों पहले एक विमान हादसे में निधन हो गया था।
अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी
सीबीआई ने 2,220 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में अनिल अंबानी के आवास और रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड के पंजीकृत कार्यालयों में तलाशी ली है।
कंपनी को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए- चार्टर विमान की सदस्य पिंकी माली के पिता
बारामती में हुए हादसे पर चार्टर विमान की सदस्य पिंकी माली के पिता शिव कुमार माली ने कहा, "मैंने अपनी बेटी को खो दिया है। उसे न्याय मिलना चाहिए। सच्चाई सामने आनी चाहिए। कंपनी को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। जांच होनी चाहिए।"
पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर विदेश सचिव का बयान
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इजरायल का दौरा पूरा किया है। प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर राजकीय दौरे पर यहां आए थे। इससे पहले वे लगभग 9 साल पहले यहां आए थे, जो उनका पहला दौरा था। यह दौरा भारत-इजरायल संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह पिछले एक दशक में हुई प्रगति को दर्शाता है और इस महत्वपूर्ण साझेदारी के अगले चरण की नींव रखता है।"
सेक्टर 64 में मिले शव के संबंध में नोएडा सेंट्रल डीसीपी का बयान
सेक्टर 64 में मिले एक व्यक्ति के शव के संबंध में नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, "आज 26 फरवरी को फेज 3 पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक शव प्राप्त हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि उसका अपने मित्र रविंदर से पैसों को लेकर विवाद था। रविंदर ने उसे पत्थर से मारा और नाले में फेंक दिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।"
कर्मचारियों का कोलकाता में प्रदर्शन
कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा 31 मार्च तक अपने कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ता (डीए) का 25% भुगतान करने का आदेश दिए जाने के बाद भी डीएवी न मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। डीसी सेंट्रल इंद्राणी मुखर्जी ने कहा, "फिलहाल हम किसी को भी इस विशेष क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। यह हमारी मानक प्रक्रिया है। हमने प्रदर्शनकारियों से कहा है कि वे चाहें तो यहां खड़े रह सकते हैं, लेकिन हम उनके लिए बैरिकेडिंग नहीं खोलेंगे।"
पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी हेड पोस्ट ऑफिस में बम की धमकी मिली
पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी हेड पोस्ट ऑफिस में बम की धमकी मिली। कांथी हेड पोस्ट ऑफिस के हेड मास्टर प्रशांत कुमार मैती ने बताया, "हमें सुबह 11 बजे जोनल पोस्ट ऑफिस में एक मेल मिला। सभी पासपोर्ट केंद्रों को धमकी भरा मेल मिला। इसमें कहा गया था कि पासपोर्ट सेवा केंद्रों में आरडीएक्स है और उन्हें दोपहर 12:30 से 2 बजे तक खाली कर दिया जाए। पोस्ट ऑफिस में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र बंद कर दिया गया है।"
पूरा देश इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ है- महबूबा मुफ्ती
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "यह राष्ट्र की नीति के खिलाफ है। पूरा देश इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ है। प्रधानमंत्री मोदी, जो 140 करोड़ भारतीयों के प्रतिनिधि हैं, वहां गए और एक अपराधी को गले लगाया। यह भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है।"
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस
राजनीतिक दलों के चुनाव खर्च को तय करने की जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा, “आज कॉमन कॉज और सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के खर्च पर सीमा लगाने की मांग की गई है। जहां व्यक्तिगत उम्मीदवारों के खर्च पर सीमा है, वहीं राजनीतिक दलों के खर्च पर कोई सीमा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग दोनों ने बार-बार कहा है कि इससे ऐसी स्थिति पैदा हो रही है जहां धन बल हमारी चुनावी लोकतंत्र पर हावी है। इसलिए राजनीतिक दलों के खर्च पर सीमा होनी चाहिए। आज सुप्रीम कोर्ट ने इस महत्वपूर्ण याचिका पर चुनाव आयोग और भारत सरकार को नोटिस जारी किया है।”
पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति को भारत आने का दिया न्योता
पीएम मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि मुझे पहले भी कई बार अलग-अलग स्थानों पर आपसे मिलने का अवसर मिला है। मैंने आपके विचारों की स्पष्टता सुनी है और भारत के प्रति आपका सम्मान और आदर देखा है, जिसके लिए मैं वास्तव में आभारी हूं। हम भारत में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं और मैं आपको विशेष रूप से भारत आने का निमंत्रण देना चाहता हूं। मैं आपसे यह भी अनुरोध करूंगा कि जब आप आएं, तो अपनी यात्रा को केवल दिल्ली तक सीमित न रखें, बल्कि भारत के अन्य हिस्सों की यात्रा के लिए भी समय निकालें।”
मैंने एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की- रोहित पवार
नसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने कहा, "मैंने एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन दर्ज नहीं हो सकी। मैंने कल मुंबई में और आज यहां भी एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश, एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"
पीएम मोदी ने होलोकॉस्ट के पीड़ितों की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित की
विदेश मंत्रालय ने पोस्ट कर लिखा कि होलोकॉस्ट के पीड़ितों की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए और शांति एवं मानवीय गरिमा को बनाए रखने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व होलोकॉस्ट स्मरण केंद्र, याद वाशम का दौरा किया। यह प्रधानमंत्री की याद वाशम की दूसरी यात्रा थी। प्रधानमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने मार्मिक 'बुक ऑफ नेम्स हॉल' का भी दौरा किया, जो होलोकॉस्ट के दौरान मारे गए लाखों लोगों की स्मृति को संजोए रखने वाली एक सशक्त श्रद्धांजलि है। यह स्मारक अतीत की क्रूरता और अन्याय के खिलाफ खड़े होने तथा एक बेहतर दुनिया बनाने के हमारे सामूहिक संकल्प की एक गंभीर याद दिलाता है।
सीएम योगी ने मैगलेव ट्रेन की सवारी की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी में मैगलेव ट्रेन की सवारी की।
याद वाशेम में पीएम मोदी ने लगाया पौधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने होलोकॉस्ट संग्रहालय, याद वाशेम में एक पौधा लगाया।
पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात की।
भारत तभी सफल होगा जब हमारे किसानों को सम्मान मिले- राहुल गांधी
कन्नूर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "भारत तभी सफल हो सकता है जब हमारे किसानों का सम्मान और संरक्षण किया जाए।"
मोहम्मद दीपक को लेकर क्या बोले पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "कुछ ही दिन पहले, यहीं आपके पड़ोस में, कोटद्वार में एक घटना घटी। कोई अपने नाम के आगे कुछ भी लगा ले, इससे हमें क्या लेना-देना? वे अपने नाम के आगे 'मोहम्मद' जोड़ लेते हैं, कांग्रेस पार्टी के नेता उन्हें अपने महल में आमंत्रित करते हैं और अपने समर्थकों के साथ उनके लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं। कल टीवी वाले मुझसे सवाल पूछ रहे थे। मैंने कहा, जब वह दीपक थे, तब आपने उन्हें आमंत्रित नहीं किया, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने नाम के आगे 'मोहम्मद' जोड़ा, आपने उन्हें इफ्तार पार्टी में आमंत्रित कर दिया।"
