रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन पहुंच चुके हैं, वहां उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई है। ईरान युद्ध से लेकर कई दूसरे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इटली दौरे पर हैं। वहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हुई है।

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी भी एक्शन मोड में हैं। उनकी तरफ से साफ कहा गया है कि राज्य में मुसलमानों को अलग से कोई आरक्षण नहीं मिलेगा। उन्होंने बूचड़खानों के खिलाफ भी सख्त रुख अपना रखा है। जुर्म की दुनिया से भी दो खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। मध्य प्रदेश में त्विषा शर्मा की मौत पर अभी भी कई सवाल कायम हैं। दिल्ली में दीपिका नागर की दहेज को लेकर गई जान की भी जांच जारी है।

मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर लू की चपेट में है। मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सफदरजंग सहित कई मौसम केंद्रों पर इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। आज की हर खबर के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए-

Live Updates
22:38 (IST) 20 May 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: NIA ने पाकिस्तान समर्थित जासूस को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान समर्थित एक जासूस को गिरफ्तार किया है। वह भारत विरोधी आतंकी साजिश के तहत गुप्त रूप से सुरक्षा संबंधी गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों को सौंपने में शामिल था। कोलकाता निवासी जफर रियाज उर्फ ​​रिजवी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था और उसे अपराधी (पीओ) घोषित करने की कार्यवाही भी चल रही थी, तभी उसे हिरासत में ले लिया गया।

22:29 (IST) 20 May 2026

दिल्ली में कई ऑटो और टैक्सी संघ परिवहन हड़ताल का समर्थन नहीं करेंगे

दिल्ली में कई ऑटो और टैक्सी संघ परिवहन हड़ताल का समर्थन नहीं करेंगे। ऑटो-रिक्शा संघों के एक धड़े ने 21 मई से दिल्ली-एनसीआर में शुरू होने वाली तीन-दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल से खुद को अलग कर लिया है।

21:36 (IST) 20 May 2026

दिल्ली सरकार ने 'हाइब्रिड' कार्य प्रणाली अपनाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अपने सरकारी आवास 'मुख्यमंत्री जन सेवा सदन' से 'हाइब्रिड मोड' में विभागीय बैठकें कीं। यह कदम ईंधन बचाने और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप उठाया गया है।

20:59 (IST) 20 May 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: लू की चपेट में उत्तर भारत

उत्तर भारत बुधवार को भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। देश में सबसे अधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में दर्ज किया गया। दिल्ली में रिज बेस स्टेशन सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में भीषण लू और गर्मी की स्थिति को देखते हुए अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज के लिए अलर्ट जारी किया है।

20:34 (IST) 20 May 2026

नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं उनसे करवाना चाहता- ट्रंप

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "वह वही करेंगे जो मैं उनसे करवाना चाहता हूं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।"

20:10 (IST) 20 May 2026

पाकिस्तान के गृह मंत्री एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार तेहरान की यात्रा पर

पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान-अमेरिका शांति वार्ता को बहाल करने के इस्लामाबाद के प्रयासों के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी बुधवार को एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों से मुलाकात के लिए तेहरान गए।

19:45 (IST) 20 May 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 'जी राम जी अधिनियम' 1 जुलाई से लागू होगा

'जी राम जी अधिनियम' 1 जुलाई से लागू होगा, सरकार ने संसदीय समिति को सूचित किया। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद की एक स्थायी समिति को बताया कि मनरेगा के स्थान पर लाए गए 'विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम' को आगामी एक जुलाई को लागू किया जाएगा और 25 राज्यों ने पहले ही इस कार्यक्रम के लिए अपने हिस्से का धन आवंटित कर दिया है।

19:09 (IST) 20 May 2026

देहरादून के निजी अस्पताल में आग लगने से मरीज की मौत

देहरादून के एक निजी अस्पताल में बुधवार को आग लगने से वहां भर्ती एक महिला मरीज की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य में शामिल तीन पुलिसकर्मियों को भी घुटन और सांस लेने में दिक्कत की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

18:33 (IST) 20 May 2026

इबोला की मार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को कहा कि कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के फैलने का खतरा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर तो अधिक है लेकिन वैश्विक स्तर पर कम है।

18:04 (IST) 20 May 2026

प्रधानमंत्री चाहते हैं कि जनता मुश्किल भी झेले और उनके भाषणों की 'मेलोडी' का आनंद भी ले- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि जनता मुश्किल भी झेले और उनके भाषणों की 'मेलोडी' का आनंद भी ले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि जनता उनकी सरकार की लूट के कारण पैदा होने वाली मुश्किल से बचे रहने की कोशिश करने के साथ उनके भाषणों की 'मेलोडी' का आनंद उठाए।"

17:16 (IST) 20 May 2026

भाजपा ने जो बोया, वही काट रही: महबूबा मुफ्ती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ''गद्दार'' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी वही काट रही है जो उसने वर्षों तक मुसलमानों व धर्मनिरपेक्ष लोगों को ''गद्दार'' कहकर बोया था।

16:54 (IST) 20 May 2026

बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसका असर किसान, मजदूर सहित सभी पर पड़ेगा: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए आगाह किया कि देश में बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है जिसका असर किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों, महिलाओं सहित सभी पर पड़ने वाला है ।

16:07 (IST) 20 May 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: प्रधानमंत्री मोदी को रोम में सैन्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

इटली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोम में मिलिट्री गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके साथ इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी मौजूद थीं।

16:04 (IST) 20 May 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पुणे में स्थित RCC कोचिंग क्लासेस सील

NEET पेपर लीक मामले में, पुणे नगर निगम ने पुणे में स्थित RCC कोचिंग क्लासेस को सील कर दिया है। यह संस्थान शिवराज मोटेगांवकर का है, जिन्हें पिछले सप्ताह सीबीआई ने इस मामले में गिरफ्तार किया था।

15:59 (IST) 20 May 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना संबंधी जनहित याचिका खारिज दी

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना कराने संबंधी केंद्र सरकार के निर्णय को चुनौती देने वाली जनहित याचिका बुधवार को खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि यह मुद्दा नीतिगत दायरे में आता है। न्यायालय ने कहा कि सरकार को कल्याणकारी उपाय करने के लिए पिछड़ी जातियों से संबंधित व्यक्तियों की संख्या जानना आवश्यक है।

15:38 (IST) 20 May 2026

राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का वार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी निराश हैं। सत्ता ना मिलने के कारण निराशा है। वे मोदी जी को गाली नहीं दे रहे हैं देश को गाली दे रहे हैं। वो निराशा में निकल रहा है।

14:24 (IST) 20 May 2026

पंचतत्व में विलीन हुए खंडूरी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का बुधवार को हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। खंडूरी का लंबी बीमारी के बाद 91 साल की उम्र में मंगलवार को देहरादून में निधन हो गया था। हरिद्वार में खड़खड़ी शमशान घाट पर गमगीन माहौल में खंडूरी के पुत्र मनीष ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी ।

14:18 (IST) 20 May 2026

पुरी का जगन्नाथ मंदिर बुधवार शाम चार घंटे बंद रहेगा

पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर बुधवार शाम को विशेष अनुष्ठान के कारण भक्तों के लिए चार घंटे बंद रहेगा। मंदिर प्रशासन ने यह जानकारी दी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि 'बनकलगी' अनुष्ठान के कारण बुधवार शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के मंदिर में भगवान के दर्शन पर रोक रहेगी।

14:08 (IST) 20 May 2026

मोदी-मेलोनी की रील को राहुल गांधी ने बताया नौटंकी

राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट में ंकहा- 

आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं!

किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं - PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।

यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

13:51 (IST) 20 May 2026

एक देश एक चुनाव पर बोले पी पी चौधरी

संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं तो कम से कम 7 लाख करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।

13:46 (IST) 20 May 2026

राहुल गांधी का विवादित बयान

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा है कि आपका प्रधानमंत्री आपका गृह मंत्री गद्दार है।

12:43 (IST) 20 May 2026
केरल में मानसून से पहले एनडीआरफ की आठ टीम तैनात की जाएंगी

केरल में अगले हफ्ते मानसून के दस्तक देने संभावना के मद्देनजर तैयारियों के तहत राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की आठ टीम तैनात की जाएंगी। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) की एक विज्ञप्ति के अनुसार, केरल के कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, अलाप्पुझा, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझिकोड और वायनाड जिलों में एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की जाएगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, एनडीआरएफ की प्रत्येक टीम में 30 बचावकर्मी होंगे।

12:16 (IST) 20 May 2026

शुभेंदु अधिकारी क्या बोले?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "उत्तर बंगाल ने बार-बार भाजपा का साथ दिया, प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मज़बूत किए। उत्तर बंगाल में काम करके हम जनता की उम्मीदों को पूरा करेंगे... हमारे जो उत्तर बंगाल के मंत्री बने हैं, वे हफ्ते में एक दिन जनता दर्शन करेंगे और प्रशासन के साथ कार्यों का निरीक्षण करेंगे

12:14 (IST) 20 May 2026

शुभेंदु आ रहे सिलीगुड़ी

भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने कहा, "मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शपथ लेने के बाद पहली बार सिलीगुड़ी आ रहे हैं...पिछली सरकारों ने हमेशा नॉर्थ बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार किया है, नॉर्थ बंगाल के साथ भेदभाव हुआ है

12:14 (IST) 20 May 2026

पीएम मोदी का मेलोनी को गिफ्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को तोहफे में मेलोडी टॉफी दी है। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो शेयर किया है।

12:02 (IST) 20 May 2026

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया, 2-0 से जीती सीरीज

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली है। बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 78 रन से हराया।

11:41 (IST) 20 May 2026

ममता बनर्जी कागजी बम फेंक रही हैं- बीजेपी

जम्मू-कश्मीर बीजेपी के नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी को लोगों ने उठाकर फेंक दिया है। अब उसका उठना मुश्किल हैं।

11:38 (IST) 20 May 2026

तुर्की-सीरिया बॉर्डर पर भूकंप के झटके

तुर्की-सीरिया बॉर्डर पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है।

11:34 (IST) 20 May 2026

देहरादून के अस्पताल में लगी आग

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक अस्पताल में एएसी फटने से आग लग गई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि सात घायल बताए जा रहे हैं।

11:25 (IST) 20 May 2026

स्टालिन पहुंचे गांधी मंडपम

DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने गांधी मंडपम में पंडित अय्योथी दास की 181वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।