दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव हिरासत में मौत मामले में कुलदीप सिंह सेंगर और CBI समेत सभी दोषियों को नोटिस जारी किया। उन्नाव रेप पीड़िता ने कुलदीप सिंह सेंगर समेत दोषियों की सजा बढ़ाने की अर्जी दी थी। मामले में अगली सुनवाई 2 मार्च को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह को राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI Impact Summit 2026 का उद्घाटन करेंगे। सुबह उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और वैश्विक उद्योग जगत के प्रमुख नेता भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अन्य नेताओं के साथ एआई इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा करेंगे और पूर्ण सत्र में हिस्सा लेंगे, जहां एआई से जुड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं जैसे शासन, अवसंरचना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा होगी। शाम को वे सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें निवेश, अनुसंधान सहयोग और एआई तैनाती जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ थीम वाले इस समिट का उद्देश्य भारत को एआई क्षेत्र में अग्रणी बनाना और मानव-केंद्रित, समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।

अमेरिका-ईरान वार्ता के बारे में नेतन्याहू को जानकारी देने की योजना बना रहे हैं रुबियो: अधिकारी वाशिंगटन, 19 फरवरी (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले सप्ताह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता के बारे में जानकारी देने के लिए इजराइल की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप प्रशासन के दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, रुबियो के 28 फरवरी को नेतन्याहू से मिलने की उम्मीद है। इन अधिकारियों ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर यात्रा योजनाओं का विवरण बुधवार को दिया, जिसकी घोषणा अब तक नहीं की गई है। 

Live Updates
22:03 (IST) 19 Feb 2026

चुनाव के दौरान कुछ नेताओं का दल बदलना आम बात- प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव के दौरान कुछ नेताओं का दल बदलना आम बात है। उनका इशारा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे की ओर था, जो भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता ने बोरा के इस्तीफे के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

21:10 (IST) 19 Feb 2026

प्रवेश पत्र न मिलने से गुरुग्राम के निजी स्कूल के 11 विद्यार्थी नहीं दे सके परीक्षा

गुरुग्राम में कक्षा 10 के 11 विद्यार्थी कथित तौर पर प्रवेश पत्र नहीं मिलने के कारण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की गणित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, जिसके बाद एक निजी स्कूल के चार अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर 9बी स्थित एड्यूक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल द्वारा कथित तौर पर प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण छात्र मंगलवार को परीक्षा नहीं दे सके।

20:10 (IST) 19 Feb 2026

शिवसेना ने एमवीए की जीत संभावना वाली राज्यसभा, विधान परिषद सीटों पर दावा जताया

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में अपनी संख्या का हवाला देते हुए आगामी राज्यसभा और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में महा विकास आघाडी (एमवीए) द्वारा जीती जा सकने वाली सीटों पर एक तरह से अपनी पार्टी का दावा ठोक दिया। ठाकरे ने कहा कि राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के संबंध में एमवीए के साझेदारों कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है।

19:19 (IST) 19 Feb 2026

दिल्ली की अदालत ने नियमों का पालन न करने पर एमसीडी को फटकार लगाई

दिल्ली की अदालत ने नियमों का पालन न करने पर एमसीडी को फटकार लगाई और उपायुक्त को तलब किया। दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त को नोटिस जारी किया है और वरिष्ठ अभियंताओं को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह कदम यह पाने के बाद उठाया कि एक संपत्ति विवाद मामले में नगर निगम द्वारा दाखिल की गई स्थिति रिपोर्ट में उसके पूर्व के निर्देशों का पालन नहीं किया गया है।

18:31 (IST) 19 Feb 2026

पेड़ लगाने को एक बड़ा आंदोलन बनाने की ज़रूरत- शिवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को पर्यावरण बचाने और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पेड़ लगाने को एक बड़ा आंदोलन बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। वह हर दिन कम से कम एक पौधा लगाने के अपने वादे के पांच साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

17:17 (IST) 19 Feb 2026

एनजीओ हमारे नाम का दुरुपयोग कर रहा- एनएचआरसी

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने कुछ गैर सरकारी संगठनों (NGO) द्वारा उसके नाम और लोगो का दुरुपयोग किए जाने के मामले का संज्ञान लिया और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया है।

16:49 (IST) 19 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: उप्र विधानसभा में उठा गलगोटिया विश्वविद्यालय से जुड़ा मामला

दिल्ली में आयोजित 'एआई इंपैक्ट समिट' में गलगोटिया विश्वविद्यालय से जुड़े विवाद की गूंज बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी सुनायी दी। समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्यों सचिन यादव और पंकज मलिक ने शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए 'एआई इंपैक्ट समिट' में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय के कथित दावे को लेकर उठे विवाद को छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लगाने वाला करार देते हुए राज्य सरकार से इसकी गहराई से जांच कराने की मांग की।

15:33 (IST) 19 Feb 2026

पीएचएफ प्रमुख ने दिया इस्तीफा, कोच ने भी की पेशकश

पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने आस्ट्रेलिया दौरे पर होटल बुकिंग प्रकरण के कारण टीम को हुई परेशानियों से पैदा हुए विवाद के बीच पद से इस्तीफा दे दिया है । बुगती ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पीएचएफ के मुख्य संरक्षक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को इस्तीफा भेज दिया है । उन्होंने कहा, "मैने प्रधानमंत्री को इस्तीफा भेज दिया है लेकिन उनसे और फील्ड मार्शल असीम मुनीर से आस्ट्रेलिया में प्रो लीग के दौरान हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह भी किया है।"

14:33 (IST) 19 Feb 2026

दक्षिणी पाकिस्तान में गैस विस्फोट के कारण इमारत आंशिक रूप से ढही

पाकिस्तान के कराची में बृहस्पतिवार को एक अपार्टमेंट में गैस विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

14:32 (IST) 19 Feb 2026

नोएडा के विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियां

गौतम बुद्ध नगर जिले में कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की बृहस्पतिवार को धमकी मिली और बाद में पुलिस ने इसे झूठा पाया। पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न विद्यालयों को धमकियां ईमेल के जरिए प्राप्त हुईं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की।

12:05 (IST) 19 Feb 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके महान विचार सदा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। रामकृष्ण परमहंस का जन्म 19 फरवरी 1836 को हुआ था। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''स्वामी रामकृष्ण परमहंस को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने अध्यात्म और साधना को जिस प्रकार जीवनशक्ति के रूप में स्थापित किया, वह हर युग में मानवता का कल्याण करता रहेगा।

11:47 (IST) 19 Feb 2026

दिल्ली के तीन विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल से मिली

दिल्ली के कम से कम तीन विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी बृहस्पतिवार सुबह ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद आपातकालीन एजेंसियों ने तुरंत विद्यालयों को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

11:46 (IST) 19 Feb 2026

भारत एआई क्रांति का केवल हिस्सा नहीं है बल्कि वह इसका नेतृत्व कर रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) की पहुंच सभी तक होनी चाहिए और इसे खासकर 'ग्लोबल साउथ' के लिए समावेशिता तथा सशक्तीकरण का साधन बनाया जाना चाहिए। 'ग्लोबल साउथ' से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, अल्प विकसित अथवा अविकसित माना जाता है और ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया एवं लातिन अमेरिका में स्थित हैं।

11:35 (IST) 19 Feb 2026

सुरक्षा परिषद ने वेस्ट बैंक में नियंत्रण बढ़ाने की इजराइल की कोशिशों की आलोचना की

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने बुधवार को गाजा में जारी युद्धविराम समझौते को स्थायी बनाने की पुरजोर मांग करते हुये वेस्ट बैंक में नियंत्रण बढ़ाने की इजराइल की कोशिशों की कड़ी आलोचना की और कहा कि इससे दो-राष्ट्र समाधान की संभावनाओं को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। सुरक्षा परिषद के सदस्यों का यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित "बोर्ड ऑफ पीस" बैठक से ठीक एक दिन पहले आया है। इस बैठक में फलस्तीन के क्षेत्रों के भविष्य पर चर्चा की जानी है।

10:56 (IST) 19 Feb 2026

बलिया में दो लोगों की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास

बलिया जिले की एक स्थानीय अदालत ने खादीपुर मल्लाही चक गांव में हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के 18 वर्ष पुराने मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

10:23 (IST) 19 Feb 2026

दूरदर्शी नेता, रणनीतिक विचारक, स्वराज्य के समर्थक थे शिवाजी महाराज: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज एक दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक एवं रणनीतिक विचारक थे और उनका साहस एवं शासन सभी का मार्गदर्शन करते हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को हुआ था और उन्होंने 17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''हम छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर हम दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज के समर्थक को नमन करते हैं।

09:50 (IST) 19 Feb 2026

भारत ने AI को एक स्ट्रेटेजिक नेशनल कैपेबिलिटी के तौर पर देखा है: एन चंद्रशेखरन

India AI Impact Summit 2026 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन, एन चंद्रशेखरन ने कहा, "पिछले कुछ सालों में, हमारे प्रधानमंत्री के विजन के तहत, भारत ने AI को एक स्ट्रेटेजिक नेशनल कैपेबिलिटी के तौर पर देखा है, जिसमें चिप्स से लेकर सिस्टम, एनर्जी और एप्लीकेशन तक सब कुछ एक साथ किया गया है। सेमीकॉन इंडिया, एक इंडिया AI मिशन और सबसे जरूरी, क्लीन एनर्जी के लिए शांति एक्ट जैसे हालिया सुधारों के जरिए हम भरोसे, मज़बूती और लंबे समय तक चलने वाले कॉम्पिटिटिवनेस के साथ बड़े पैमाने पर AI बना रहे हैं...।"

09:32 (IST) 19 Feb 2026

मथुरा में कार नहर में गिरी, तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौत

मथुरा जिले के मोगर्रा इलाके में एक अनियंत्रित कार के नहर में गिर जाने से उसमें सवार तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेश चंद्र रावत ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात महमूदपुर से डीग जा रही एक कार मोगर्रा थाना क्षेत्र के नहला देविया पुल के नजदीक एक तीव्र मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ढांचे से टकरा गई और नहर में गिर गई।

08:56 (IST) 19 Feb 2026

सबरीमाला सोना चोरी मामले में दोषियों को बचाने का आरोप

दिल्ली: सबरीमाला सोना चोरी मामले पर KPCC अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा, "सरकार और पार्टी (CPIM) मामले के असली आरोपियों को बचा रही है..."

08:52 (IST) 19 Feb 2026

एआई समिट में बिल गेट्स कीनोट भाषण नहीं देंगे

एआई समिट की विशेष प्राथमिकताओं पर पूरा ध्यान बना रखने के लिए बिल गेट्स इस बार एआई इम्पैक्ट समिट में कीनोट भाषण नहीं देंगे। उनकी जगह गेट्स फाउंडेशन की ओर से अफ्रीका और इंडिया ऑफिस के प्रेसिडेंट अंकुर वोरा समिट में बाद में संबोधित करेंगे।

08:48 (IST) 19 Feb 2026

अमेरिका-ईरान वार्ता के बारे में नेतन्याहू को जानकारी देने की योजना बना रहे हैं रुबियो: अधिकारी

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले सप्ताह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता के बारे में जानकारी देने के लिए इजराइल की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप प्रशासन के दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, रुबियो के 28 फरवरी को नेतन्याहू से मिलने की उम्मीद है। इन अधिकारियों ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर यात्रा योजनाओं का विवरण बुधवार को दिया, जिसकी घोषणा अब तक नहीं की गई है।

22:53 (IST) 18 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar Live: राहुल पर लगाए जा रहे आरोप निराधार- रागिनी नायक

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा, "मैं राहुल गांधी पर लगाए जा रहे इन निराधार, बेतुके और बेबुनियाद आरोपों की कड़ी निंदा करती हूं... राहुल गांधी में आरएसएस, भाजपा और मोदी की नाकामियों को चुनौती देने, उन्हें बार-बार कटघरे में खड़ा करने और राष्ट्रीय सुरक्षा, बेरोजगारी, महिलाओं और किसानों जैसे जमीनी मुद्दों पर उनसे सवाल करने का साहस है।"

https://twitter.com/i/status/2024171564573573518

22:45 (IST) 18 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar Live: सीएम योगी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

https://twitter.com/i/status/2024161343419670771

22:44 (IST) 18 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar Live: पुलिस को दे दी है जानकारी- इन्ना माकन

दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मां इन्ना माकन कहती हैं, "कोई अदालती कार्यवाही नहीं चल रही है। मुझे एक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने थे... मैंने सब कुछ कर दिया है। मैंने खुद इतनी मेहनत की है और पुलिस को भी इतनी जानकारी दे दी है कि उन्हें अब कुछ करने की ज़रूरत नहीं है... मैंने खुद इतने सबूत ढूंढे और उन्हें मुहैया कराए हैं।"

https://twitter.com/i/status/2024161267116888362

19:38 (IST) 18 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar Live:मॉरीशस के प्रधानमंत्री पहुंचे भारत मंडपम

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम एआई समिट में शामिल होने भारत मंडपम पहुंचे।

https://twitter.com/i/status/2024119685000700053

19:31 (IST) 18 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar Live: पीएम मोदी ने किया नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में एआई समिट में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ़ का स्वागत किया।

https://twitter.com/i/status/2024118421936341153

19:28 (IST) 18 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar Live: हम दौड़ में बने हुए हैं- इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, "...मेरा मानना ​​है कि भारत और फ्रांस और यूरोप, तीनों में एक ही जुनून है - हम पूरी तरह से अमेरिकी या पूरी तरह से चीनी मॉडल पर निर्भर नहीं रहना चाहते। हमें एक व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता है और हम समाधानों का हिस्सा बनना चाहते हैं और चाहते हैं कि अन्य भागीदार भी समाधानों में शामिल हों… हम अमेरिका और चीन दोनों से पीछे हैं लेकिन हम दौड़ में बने हुए हैं।"

https://twitter.com/i/status/2024117892120518839

19:27 (IST) 18 Feb 2026

Aaj Ki Taaja Khabar Live: मोहन भागवत के बयान से सहमत नहीं- एआईयूडीएफ

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा भारतीय मुसलमानों और 'घर वापसी' पर की गई टिप्पणी पर एआईयूडीएफ नेता और विधायक रफीकुल इस्लाम ने कहा, "मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू नहीं, बल्कि हिंदुस्तानी है। सनातन लोग खुद को हिंदू कहते हैं और हम गर्व से खुद को मुसलमान कहते हैं।"

https://twitter.com/i/status/2024117159648227463

18:38 (IST) 18 Feb 2026

तारिक रहमान ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार को नवगठित मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता की, जिसका उद्देश्य ''नए प्रशासन की दिशा तय करना'' था।

18:37 (IST) 18 Feb 2026

भागवत ने पश्चिमी देशों पर लगाया 'जड़वाद' फैलाने का आरोप

मोहन भागवत ने पश्चिमी देशों पर ''जड़वाद'' फैलाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि इन देशों की सोच है कि बलशाली बनकर खुद जियो और जो भी बाधक बने उसे मिटा दो, और आज यही काम अमेरिका और चीन कर रहे हैं। भागवत ने यह भी कहा कि भारत को अगर 'विश्व गुरु' बनना है तो उसे सभी क्षेत्रों में शक्तिशाली बनना होगा।