आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के पांच नवनियुक्त जजों को मंगलवार को पद की शपथ दिलाई। जस्टिस शील नागू, जस्टिस चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के रूप में शपथ ग्रहण की। वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना को सीधे ही वकील से जज बनाया गया है। इसके बाद शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद से राजनीतिक माहौल गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धरने का ऐलान किया है। हालांकि कोलकाता में ममता बनर्जी के धरने को पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। वहीं ममता बनर्जी ने कहा है कि वह पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं पर हमले और रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने के रेलवे के अभियान के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।
देश-दुनिया की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए बने रहिए जनसत्ता के साथ
बंगाल सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर किए जाएंगे हस्ताक्षर
सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच आयुष्मान भारत पीएम जय योजना के कार्यान्वयन को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसके तहत पश्चिम बंगाल के सभी लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज का विस्तार मिलेगा।
हालात ममता बनर्जी के नियंत्रण से बाहर- निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "अभिषेक बनर्जी पर हमला टीएमसी के लोग कर रहे हैं, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता उन पर हमला नहीं कर रहे हैं। टीएमसी के गुंडे उन पर हमला कर रहे हैं। हालात ममता बनर्जी के नियंत्रण से बाहर हो गए हैं।"
हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त किया- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में कहा, "अब दिमागी बुखार की बीमारी ऐसे ही खत्म हुई जैसे यूपी से माफिया खत्म हुए। हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त किया। मच्छर बीमारी फैलाता था और माफिया बेरोजगारी फैलाता था।"
CJI ने दिलाई पांच नवनियुक्त जजों को पद की शपथ
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के पांच नवनियुक्त जजों को मंगलवार को पद की शपथ दिलाई। जस्टिस शील नागू, जस्टिस चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के रूप में शपथ ग्रहण की।
तेलंगानावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला
तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा, "तेलंगाना स्थापना दिवस के ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर पर मैं देश और दुनिया भर में रहने वाले तेलंगानावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह पवित्र दिन केवल एक भौगोलिक इकाई के गठन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान, दशकों के जन आंदोलन और यहां की जनता की लोकतांत्रिक प्रतिज्ञा की विजय का प्रतीक है। भारत के सबसे युवा राज्यों में से एक होने के बावजूद, तेलंगाना ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी प्राचीन आत्मा और आधुनिक दृष्टिकोण के अनूठे संगम के साथ, राज्य ने प्रगति के नए आदर्श स्थापित किए हैं। आज, तेलंगाना आईटी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स और दवा निर्माण में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। हैदराबाद को विश्व की वैक्सीन राजधानी के रूप में वैश्विक कंपनियों की पहली पसंद माना जाता है। मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार और एक महत्वाकांक्षी भविष्य के शहर का निर्माण हमारी आधुनिक सोच को दर्शाता है। हैदराबाद एक सुरक्षित, प्रगतिशील और जीवंत महानगरीय शहर है जहां विभिन्न संस्कृतियों के लोग एक साथ रहते हैं और देश के विकास में योगदान करते हैं। भारत के केंद्र में स्थित, तेलंगाना की रणनीतिक स्थिति इसे प्रमुख व्यापार, रसद और निवेश का प्रवेश द्वार बनाती है।"
शुभेंदु अधिकारी ने लगाया जनता दरबार
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के साल्ट लेक स्थित बीजेपी ऑफिस के अंदर जनता दरबार लगाया है। यहां पर वह जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उसका निस्तारण करेंगे। यह उनका सीएम के तौर पर पहला जनता दरबार है।
आखिर वे किस बात का विरोध करेंगी?- राहुल सिन्हा
ममता बनर्जी द्वारा आज अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन करने की बात पर भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, "अगर उनका इरादा विरोध करने का है, तो वे प्रदर्शन कर सकती हैं। इसकी अनुमति देना या न देना पुलिस का काम है। पुलिस की अनुमति से कोई भी प्रदर्शन कर सकता है। इसमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन आखिर वे किस बात का विरोध करेंगी? आज तक इस घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला अभिषेक बनर्जी ने खुद रचा था, जिसका एकमात्र मकसद भाजपा को बदनाम करना और अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग को मजबूत करना था। हालांकि अब यह सारा नाटक बेनकाब हो चुका है। इसलिए, चाहे वे कितना भी विरोध करें, जनता उनके भाषणों से प्रभावित नहीं होने वाली है।"
कोलकाता में ममता बनर्जी का धरना आज
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद से राजनीतिक माहौल गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धरने का ऐलान किया है। हालांकि कोलकाता में ममता बनर्जी के धरने को पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। वहीं ममता बनर्जी ने कहा है कि वह पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं पर हमले और रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने के रेलवे के अभियान के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स से मुलाकात की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "क्षेत्रीय घटनाक्रमों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।"
ममता ने लगाया बीजेपी सरकार गंभीर आरोप
टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उनके कार्यकर्ताओं को बैठक भी नहीं करने दी जा रही है।
ममता बनर्जी ने बोला बीजेपी पर हमला
टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उनके कार्यकर्ताओं को बैठक भी नहीं करने दी जा रही है ।
बंगाल SIR पर दायर नई याचिका
पश्चिम बंगाल SIR मामले को कांग्रेस नेता प्रसेनजीत बोस सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की है। याचिका में मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारी की मांग की गई है। साथ ही निर्वाचन क्षेत्रवार फॉर्म 6 और फॉर्म 7 आवेदनों का खुलासा और अपीलीय न्यायाधिकरण के SOP के प्रकाशन करने की मांग की गई है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली के किसानों को मिलेगा प्रति हेक्टेयर पर 75000 रुपये का मुआवजा
दिल्ली सरकार ने तय किया है कि फसल को हुए नुकसान के लिए प्रति हेक्टेयर 75,000 का मुआवजा दिया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार का दावा है कि इस पहल से राजधानी दिल्ली के तकरीबन 10,000 किसानों को फायदा मिलेगा।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी का बयान
पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नामांकन के लिए कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में गठित विशेष जांच समिति (SIT) पर पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, "पुलिस को इस मामले में दखल देने का अधिकार कैसे है? यही मेरा मुख्य प्रश्न है। नव नियुक्त अध्यक्ष की बात करें तो उनके साथ काम करने वाले कर्मचारी नियमों और प्रक्रियाओं से कहीं अधिक परिचित हैं। ऐसे में अध्यक्ष क्या करेंगे? मैं मुख्यमंत्री और अध्यक्ष दोनों से आग्रह करता हूं कि वे इस बात को समझें कि यह कार्रवाई अनुचित है। क्या आप पुलिस को विधानसभा पर शासन करने देंगे? संसदीय राजनीति के पूरे इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।"
कर्नाटक के लोग लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे- शिवकुमार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार 3 जून को होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "कर्नाटक के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। वे (कर्नाटक के लोग) लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।"
शंकर घोष का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल को विकसित भारत की तरह विकसित करने की जरूरत है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा सरकार पर जो भरोसा जताया है, उसे हमें जमीनी स्तर पर लागू करके दिखाना होगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस भूमि पर हमारे 300 से अधिक लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है; उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री और हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दो इंजन वाली सरकार की परिकल्पना और उसके कार्य करने के तरीके को पश्चिम बंगाल की जनता के सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है और हम इसे पूरा करेंगे।"
हैदराबाद हाउस में म्यांमार के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
जस्टिस ने ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग
दिल्ली उच्च न्यायालय के जस्टिस अमित शर्मा ने ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। अब इस मामले की सुनवाई 10 जून को दूसरी बेंच करेगी। ताहिर हुसैन दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में UAPA के तहत आरोपी हैं। उन्होंने नियमित जमानत की मांग की है।
म्यांमार के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की
स्वपन दासगुप्ता का बयान
पश्चिम बंगाल में सरकार के विस्तार पर भाजपा विधायक स्वपन दासगुप्ता ने कहा, "पूर्ण मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण का यह एक महत्वपूर्ण दिन है, साथ ही बड़ी चुनौतियां और ढेर सारी उम्मीदें भी हैं।"
युवाओं को सड़कों पर उतरना चाहिए- उदित राज
कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरती हैं, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम नहीं होतीं। युवाओं को सड़कों पर उतरना चाहिए। यह शोषण है। सरकार ने तेल से लगभग 40-45 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि महंगाई की मार आम लोगों को परेशान करती रहती है।"
35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान 13 कैबिनेट, तीन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। शुभेंदु सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 40 हो गई है।
राजस्थान दौरे पर राहुल
लोकसभा के विपक्ष नेता राहुल गांधी का राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। वे राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर जा रहे हैं, जहां वे राजस्थान और दिल्ली कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे।
दिल्ली दौरे पर डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता डीके शिवकुमार आज दिल्ली दौरे पर हैं। डीके शिवकुमार दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।
थोड़ी देर में होगा शुभेंदु सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार
बंगाल की भाजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली थी। आज 35 और विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
