खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन अहम रहने वाला है। राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों का आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में जाना एक बड़ा सियासी भूचाल लेकर आया है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक आम आदमी पार्टी को इसके सियासी झटके महसूस हो रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर प्रचार जोरों पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कई रैलियां होनी हैं। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन भी सक्रिय रहने वाले हैं। पहले चरण की वोटिंग के बाद ही दोनों बीजेपी और टीएमसी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बंगाल में 4 मई को आएगी बीजेपी सरकार - रवि किशन
बीजेपी सांसद सांसद रवि किशन ने कहा कि 4 मई को राम राज्य आएगा। भाजपा सरकार आ रही है और इसे कोई नहीं रोक सकता। अत्याचार, भ्रष्टाचार और पाप का अंत होगा और राम राज्य का सूर्योदय होगा। 4 मई वह दिन है जब बंगाल और बंगाल की जनता पर हो रहे अत्याचार का अंत होगा। 5 मई के बाद एक नया सूर्योदय होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा कि दीदी के विश्राम का समय अब आ गया है। अब बंगाली जाग उठे हैं। बंगाल अपने अस्तित्व को बचाने के लिए खुद को वोट दे रहा है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: टीएमसी के खिलाफ आक्रामक सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भाबनीपुर विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। यह गुंडा राज है, जंगल राज है। हम इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। टीएमसी जो भी करेगी, उसका उल्टा असर होगा। इस बार यह एकतरफा नहीं होगा। गुंडों को भगाओ, बंगाल को बचाओ।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: गुंडों का भी सम्मान करें क्या - अमित शाह
बंगाल चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि वे गृहमंत्री अमित शाह के हिंसक बयानों के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं। इस मुद्दे पर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "ममता बनर्जी बोलती रहती हैं। वह अदालतों में हारती रहती हैं। वह ऐसा ही करती रहेंगी। हम जनता के बीच हैं, और बंगाल की जनता को 29 तारीख को फैसला करना होगा। ममता बनर्जी क्या कहना चाहती हैं? क्या गुंडों का सम्मान किया जाना चाहिए? उनके (ममता बनर्जी) पास जनता को परेशान करने वालों का सम्मान करने की योजना है।"
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हावड़ा में अमित शाह ने की चुनावी रैली
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि श्यामपुर की जनता का प्यार दर्शाता है कि 4 मई को दीदी को विदाई देने का समय आ गया है। अगर हम जीतते हैं, तो महिलाओं के खातों में हर महीने 3000 रुपये जमा किए जाएंगे। टीएमसी शासन में पश्चिम बंगाल की महिलाएं असुरक्षित थीं। ममता दीदी कहती हैं कि शाम 7 बजे के बाद माताएं और बहनें घर से बाहर न निकलें। ममता बनर्जी गुंडों को डराने के बजाय हमारी बहनों को डराती हैं। ममता बनर्जी का समय 4 मई को समाप्त होगा और महिलाओं का समय 5 मई से शुरू होगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आग में झुलसीं विधायक
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पुतला दहन के दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल आग में झुलस गईं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक BJP का महिला मोर्चा
BJP की कश्मीर महिला मोर्चा शाखा ने आज श्रीनगर में कांग्रेस के खिलाफ एक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन रैली के तहत महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ऑफिस का घेराव करना था जिसको पुलिस ने अनुमति नहीं दी और महिला कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल प्रताप पार्क से बाहर नहीं आने दिया गया।
सतनाम सिंह संधू बोले- राघव ने आत्मा की आवाज सुनी
भाजपा नेता सतनाम सिंह संधू ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, "मैं पंजाब से राज्यसभा के सदस्यों का स्वागत करना चाहता हूं जो अपनी अंतरात्मा की आवाज़ को पहचानते हुए BJP में शामिल हुए हैं।
तरुण चुघ ने क्या कहा?
भाजपा नेता तरुण चुघ ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, "भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आंदोलन शुरू हुआ था और जो लोग उसमें थे वे सभी लोग अरविंद केजरीवाल का घिनोना, भ्रष्टाचारी चेहरा देखकर लगातार आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की बीजेपी को चुनौती
आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को चुनौती दी है। परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के आवास की जो कथित तस्वीरें साझा की हैं, आप ने उसे फर्जी बता दिया है।
मनोज कुमार झा ने क्या कहा?
RJD नेता मनोज कुमार झा ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, "...जब ऐसा होता है तो यह झटका किसी राजनीतिक पार्टी को नहीं लगता है, यह झटका लोकतंत्र को लगता है...ऐसे झटके, यह कार्यशैली, यह व्यवहार अंततः लोकतंत्र को चोट पहुंचाते हैं.
आप में मचे भूचाल पर आर.पी. सिंह
भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, "उनकी पार्टी में लोग असंतुष्ट हैं और यह अभी से नहीं हैं। चाहे योगेंद्र यादव हों, शाजिया इल्मी हो, प्रशांत भूषण हो, कुमार विश्वास हो कई सारे लोग आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं। स्पष्ट है कि उनकी(अरविंद केजरीवाल) पार्टी में लोग उनके कार्यों से नाराज़ हैं।
हरपाल सिंह का राघव पर निशाना
पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, "भाजपा ने देश के संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है...संविधान बचाने के लिए AAP लड़ाई लड़ेगी...जो लोग AAP से गए हैं, उन्होंने पंजाब के लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.
राघव के जाने पर पंजाब सरकार के मंत्री
पंजाब सरकार में मंत्री बलबीर सिंह ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, "जैसे छापेमारियां हो रही थी, जब छापेमारियां होती हैं तो लगता है कि भाजपा कुछ करने वाली है।
मऊ में भीषण सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के मऊ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो वाहनों के आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
चुनाव आयोग के पास पहुंची बीजेपी
मानिकतला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तपस रॉय ने कहा, "हम चुनाव आयोग आए थे। पहले चरण में जैसे चुनाव हुआ वैसे ही दूसरे चरण में चुनाव होना चाहिए। लंबे समय के बाद बंगाल के लोगों ने ऐसा चुनाव देखा है। केंद्रीय सुरक्षा बलों और चुनाव आयोग का
ईडी की कोलकाता में रेड
प्रवर्तन निदेशालय राशन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में कोलकाता के कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहा है।
नीमराना में लगी आग
राजस्थान के नीमराना में कल शाम एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो मजदूर और दो लड़कियां शामिल हैं।
बीजेपी प्रत्याशी का बड़ा दावा
माणिकतल्ला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय ने कहा, "वोटर, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अच्छा लग रहा है। चाय पर चर्चा के लिए दीलिप घोष आए हैं, बहुत खुशी की बात है। माणिकतल्ला ऐसा नहीं था, मानिकतला को 4-5 चुनावों में गुंडागर्दी और तोलाबाजी से लूटा गया, जनता को वोट नहीं डालने दिया गया। इस बार जनता मैदान में उतरकर वोट देगी
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में बिल्डिंग में आग
लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र के रमेश पार्क में तीन बिल्डिंग में देर रात आग लगने की घटना सामने आई। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं।
राघव चड्ढा बोले- सही आदमी गलत पार्टी
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ते वक्त कहा है कि वे एक सही आदमी थे जो गलत पार्टी में रह रहे थे। अब राघव बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।
बीजेपी चला रही ऑपरेशन लोटस
आम आदमी पार्टी के नेता सजंय सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने गंदी राजनीति शुरू कर दी है, वो ऑपरेशन लोटस के जरिए पार्टी को तोड़ना चाहती है।
फ्लोर टेस्ट पर बोले संजय सरावगी
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा,"भाजपा का एक कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री का विश्वास मत हासिल किया है और पहली भी NDA की सरकार थी अब भी NDA की सरकार है तो सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई।
मंगल पांडे बोले- बीजेपी जीत रही बंगाल
भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता ने दूसरे चरण के मतदाताओं के लिए संदेश दे दिया है कि बढ़-चढ़कर मतदान करें, इस निर्मम सरकार को उखाड़ फेंके... निश्चित रूप से कल के मतदान में भाजपा 110 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।
डिप्टी सीएम विजय कुमार ने फ्लोर टेस्ट के बाद क्या बोला?
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "NDA सरकार को सभी के समर्थन के लिए आभार, धन्यवाद। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्रियों को बहुत शुभकामनाएं। कल भी NDA सरकार थी, आज भी NDA सरकार है और कल भी NDA सरकार रहेगी और प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विकसित भारत के लिए विकसित बिहार बनेगा
एनआईए ने जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकवाद के आरोपी की जमीन कुर्क की
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को आतंकवाद के एक आरोपी की जमीन कुर्क कर ली। बडगाम के एसके बाग इलाके में कुर्क की गई यह जमीन नौगाम की शेख-उल-आलम कॉलोनी के निवासी तफजुल हुसैन परिमू की है।
सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि किसी की बपौती नहीं सत्ता, 14 करोड़ बिहारियों के आशीर्वाद से यहाँ बैठा हूं।
बंगाली बोलने वाला होगा अगला सीएम- अमित शाह
अमित शाह ने दावा किया कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाली बोलने वाला, बंगाल में जन्म लेने वाला और बंगाली मीडियम में पड़ा व्यक्ति होगा, वह बीजेपी से होगा। ममता बनर्जी का भतीजा नहीं होगा।
शांतिपूर्ण मतदान हुआृ-शाह
अमित शाह ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि इस बार पश्चिम बंगाल में पिछले चुनावों की तुलना में मतदान ज्यादा शांतिपूर्ण रहा है।
बंगाल में टूटे सारे रिकॉर्ड-शाह
अमित शाह बोले कि बंगाल की जनता ने इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्पष्ट दिख रहा है कि बंगाल की जनता की बदलाव के लिए भारी मतदान किया है।
बंपर वोटिंग पर बोले अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बंगाल में जो बंपर वोटिंग हुई है, ये परिवर्तन का वोट पड़ा है। मैं बंगाल की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं।
