पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं ने एक विशेष सत्र में सदस्यों ने अरूप रॉय को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना। पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास, विधायकों फिरहाद हकीम, रथिन घोष, सबीना यास्मीन को बागी तृणमूल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सवाल असली या नकली होने का नहीं है, हम तृणमूल कांग्रेस हैं और आज के विशेष सत्र की कार्यवाही के बारे में निर्वाचन आयोग को सूचित करेंगे।
शिवसेना यूबीटी का बागी गुट शिवसेना में हुआ शामिल: एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा झटका दिए जाने के बाद शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार दोपहर मीडिया से कहा कि वो सही समय पर अपना पक्ष रखेंगे। उद्धव ठाकरे ने सोमवार दोपहर अपनी पार्टी के विधायकों की मीटिंग बुलाई थी। संंजय राउत ने पार्टी में मची बगावत के बीच कहा कि एकनाथ शिंदे ने छह गद्दारों को जन्म दिया है। हालात को ठीक से संभालने के लिए आगे सिजेरियन सर्जरी करनी पड़ेगी।
इससे पहले शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने कहा कि ऑपरेशन टाइगर 365 दिन चलता रहता है। उन्होंने बताया कि यूबीटी के छह सांंसद दोपहर में तीन बजे शिवसेना में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है। हम उनका स्वागत करते हैं। प्रताप सरनाईक ने कहा, “हम संंजय राउत को धन्यवाद कहते हैं क्योंकि क्योंकि उनकी वजह से पहले विधायक हमारी पार्टी में शामिल हुए और अब छह सांंसद आ रहे हैं।”
अरुप रॉय को टीएमसी के बागी गुट ने चुना पार्टी अध्यक्ष
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं ने एक विशेष सत्र में सदस्यों ने अरूप रॉय को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुना। पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास, विधायकों फिरहाद हकीम, रथिन घोष, सबीना यास्मीन को बागी तृणमूल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सवाल असली या नकली होने का नहीं है, हम तृणमूल कांग्रेस हैं और आज के विशेष सत्र की कार्यवाही के बारे में निर्वाचन आयोग को सूचित करेंगे।
यूबीटी के बागी सांसदों का एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
एकनाथ शिंदे ने सोमवार शाम शिवसेना यूबीटी के सांसदों संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर का अपनी पार्टी में स्वागत किया।
एंडी बर्नहम स्टॉर्मर की जगह लेने के लिए चुनाव लड़ेंगे
ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहैम ने इस बात की पुष्टि की है कि वह केअर स्टॉर्मर की जगह लेने के लिये लेबर पार्टी के नेता और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल होंगे। बर्नहैम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह "इस प्रक्रिया के तहत अपनी दावेदारी पेश करेंगे।"
लखनऊ: आग में कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर तीन मंजिला एक वाणिज्यिक इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल ने बचाव और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''इस घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका है।'' प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका थी। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
फतेहपुर में हर्ष फायरिंग से एक की मौत, चार अन्य घायल
यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव में रविवार देर रात शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में बांदा जिले के निवासी धीरज केवट (50) की मौत हो गई और हरिपाल, राहुल, जगतपाल और कामता नामक चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को कानपुर के एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक घायलों की हालत स्थिर है।
जम्मू में सैन्यकर्मी ने आत्महत्या की
जम्मू के बाहरी इलाके में एक कैंप में सोमवार तड़के एक सैन्यकर्मी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के अनुसार, लांस नायक अभिजीत नंदन जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित नगरोटा कैंप में अपने कमरे में फंदे से लटके पाए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: सही मय पर मीडिया से बात करूंगा- उद्धव ठाकरे
शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा- जब मुझे सही समय लगेगा, मैं मीडिया को बुलाकर आपसे बात करूंगा। उन्हें (बागी सांसदों को) अपना पक्ष रखने दें। हम भी जल्द ही अपना पक्ष रखेंगे।
उत्तर प्रदेश अब माफिया, गुंडागर्दी और अराजकता से मुक्त हो चुका है- योगी
योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश अब माफिया, गुंडागर्दी और अराजकता से मुक्त हो चुका है और आज उत्तर प्रदेश में "नो कर्फ्यू, नो दंगा" की स्थिति है और जब सब कुछ अच्छा होता है तो उपद्रव नहीं, बल्कि उत्सव होते हैं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: एक लाख सरकारी भर्ती करेगी बंगाल सरकार
शुभेंदु अधिकारी सरकार में वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि एक लाख सरकारी रिक्तियां भरी जाएंंगी और इनमें महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: 'ऑपरेशन टाइगर' पर बोले प्रियांक खड़गे
महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा - यह बहुत स्पष्ट है कि बीजेपी एक ऐसी प्रणाली विकसित कर रही है जहां वे पहले क्षेत्रीय दलों में से एक परजीवी की तरह पकड़ते हैं। आपने देखा है कि हाल ही में शिवसेना में, टीएमसी में, जेडीयू में और कर्नाटक में जेडीएस के साथ ऐसा हो रहा है... गठबंधन के नाम पर, वे अपने विरोधियों को निगल जाते हैं। वे क्षेत्रीय दलों को नहीं चाहते हैं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: राम मंंदिर चंदे के मामले पर ब्रजेश पाठक ने कहा- जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- SIT का समय पूरा हो गया है। जैसे ही जांच रिपोर्ट आएगी, सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई करेगी... जो लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि मदरसों और मजारों में कहां-कहां गड़बड़ियां हुई हैं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: इस्तीफा देकर दूसरी पार्टी में जाएं- अमीन पटेल
कांग्रेस पार्टी के विधायक अमीन पटेल ने कहा- जो भी आदमी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाता है, उसे सबसे पहले इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि एक वोटर एक पार्टी को वोट देता है, विचारधारा को वोट देता है। इसलिए ये वोटर के साथ धोखा है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: ऑपरेशन टाइगर पर बीजेपी विधायक चित्रा वाघ बोलीं- मुझे इस बारे में नहीं पता
'ऑपरेशन टाइगर' पर BJP MLC चित्रा वाघ ने कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या चल रहा है। आज विधानसभा का सत्र चल रहा है और महाराष्ट्र के लोगों को इससे बहुत उम्मीदें हैं। हम आज उन उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए यहां आए हैं।"
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: वोट देने वालों को कई अहमियत नहीं बची- अबू आजमी
महाराष्ट्र में सपा के विधायक अबू आजमी ने 'ऑपरेशन टाइगर' पर कहा- यह बहुत गलत तरीका है। इसमें वोटर की कोई अहमियत नहीं रह जाती। अगर कोई किसी खास विचारधारा के नाम पर वोट मांगता है और फिर उस विचारधारा और पार्टी को छोड़ देता है, तो कानून बदला जाना चाहिए। अगर कोई पार्टी छोड़ना चाहता है, तो उसे पहले इस्तीफा देना चाहिए और फिर दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: बीजेपी को सरकार चलाना नहीं आता- आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने कहा- BJP देश में दंगे करवा सकती है, अफरा-तफरी मचा सकती है और प्रचार कर सकती है, लेकिन एक बात पक्की है: BJP को सरकार चलाना नहीं आता। हम मुंबई की BMC और पुणे की PMC में यह देख रहे हैं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: संविधान बदलने के लिए हमारे सांसदों और विधायकों को तोड़ रही बीजेपी- आदित्य ठाकरे
शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकर ने सोमवार को कहा, "आज वे हमारे सांसदों और विधायकों को तोड़ रहे हैं क्योंकि वे बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान बदलना चाहते हैं। 2024 में वोटर्स ने उन्हें रोका और उन्हें सिर्फ 240 सांसद मिले, लेकिन अब वे पार्टियों को तोड़कर फिर से वही कोशिश कर रहे हैं; उनका मुख्य मकसद संविधान बदलना है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: शिवसेना यूबीटी ने बागी सांसद के बेटे को पार्टी ने निकाला
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने बताया कि बागी सांसद नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर के बेटे कृष्णा नागेश पाटिल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाल दिया गया है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: सपा ने हमेशा किया सनातन परंपरा का अपमान- भूपेंद्र चौधरी
यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा- समाजवादी पार्टी ने हमेशा हिंदू देवी-देवताओं, मठों-मंदिरों, साधु-संतों और सनातन परंपरा का अपमान किया है... समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, दोनों ने ही राम मंदिर के निर्माण को रोकने की लगातार कोशिश की है। वे मंदिर के अस्तित्व और उसमें लोगों की आस्था को पचा नहीं पा रहे हैं। इसीलिए वे ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं... मुख्यमंत्री ने इस मामले का संज्ञान लिया है। सामने आए तथ्यों की जांच के लिए एक SIT बनाई गई है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली के आशीर्वाद से चल रहा ऑपरेशन टाइगर- सतेज पाटिल
कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने कहा- ऑपरेशन टाइगर से शिंदे गुट मजबूत हो रहा है... यह साफ दिख रहा है और दिल्ली के आशीर्वाद से यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्हें कई वादे किए गए हैं। मुझे लगता है कि एक पार्टी से जीतकर दूसरी पार्टी में चले जाना एक ट्रेंड बन गया है... मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर आप जाना चाहते हैं, तो इस्तीफा दें और दोबारा चुनाव लड़ें। इसमें कोई समस्या नहीं है।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: जहां कमल नहीं खिला, वहां चला रहे ऑपरेशन कीचड़- पवन खेड़ा
कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा ने कहा- यह 'कीचड़' ऑपरेशन है क्योंकि इन सीटों पर कमल नहीं खिल सका, लेकिन हमारा सवाल यह है कि वे इतने परेशान क्यों हैं - क्योंकि वे 400 के बजाय 240 सीटों पर ही रुक गए और अब TMC और शिवसेना जैसी दूसरी पार्टियों से सांसद तोड़ने में लगे हैं? ऐसा क्यों? उनका मकसद क्या है? क्या वे सच में संविधान बदलना चाहते हैं?...इस डकैती के पीछे उनका मकसद क्या है?
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: एकनाथ शिंदे को समर्थकों ने भेंट किया 'टाइगर'
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को उनके समर्थकों ने आज महाराष्ट्र विधानसभा में प्रवेश से पहले 'टाइगर' भेंट किया।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: ऑपरेशन टाइगर 365 दिन चलता है- प्रताप सरनाईक
शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने कहा कि ऑपरेशन टाइगर 365 दिन चलता रहता है। उन्होंने बताया कि यूबीटी के छह सांंसद दोपहर में तीन बजे शिवसेना में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है। हम उनका स्वागत करते हैं।
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: उद्धव ठाकरे ने दोपहर तीन बजे बुलाई मीटिंग
शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने दोपहर तीन बजे अपने विधायकों की मीटिंग बुलाई है। शिवसेना यूबीटी की MLC डॉक्टर नीलम गोरे ने इसकी पुष्टि की।
