व्यंग्यात्मक डिजिटल मुहिम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय होने के मद्देनजर इसके संस्थापक अभिजीत दीपके के माता-पिता को यह डर सताने लगा है कि उनका बेटा मुसीबत में पड़ सकता है या उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। सीजेपी को एक सप्ताह पहले ही बोस्टन विश्वविद्यालय के छात्र अभिजीत ने शुरू किया था।
इंस्टाग्राम पर इस हैंडल के अब तक एक करोड़ 90 लाख से अधिक ‘फॉलोअर’ हैं। दीपके पहले ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) से जुड़े रहे थे। छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले दीपके के माता-पिता भगवान और अनीता दीपके ने बृहस्पतिवार को एक मराठी समाचार चैनल से कहा कि वे नहीं चाहते कि उनका बेटा राजनीति में कदम रखे।
उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी, ‘रेड अलर्ट’ जारी
लखनऊ में मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 10 जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और ‘गंभीर’ से ‘बहुत गंभीर’ लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और जौनपुर जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां दिन के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित 34 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां लू चलने और गंभीर लू की स्थिति का पूर्वानुमान जताया गया है।
बीदर चिकित्सा संस्थान में भीड़ ने चिकित्सक पर हमला किया
कर्नाटक के बीदर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (बीआरआईएमएस) में कुछ लोगों के एक समूह ने गुरुवार देर रात एक चिकित्सक पर कथित तौर पर हमला कर दिया जिसके बाद चिकित्साकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
पुलिस के अनुसार, तुकाराम भालके मरीजों का इलाज कर रहे थे तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और गंभीर रूप से घायल एक मरीज विजय सिंह का इलाज करने के लिए कहने लगे। पुलिस ने बताया कि ये लोग चाहते थे कि चिकित्सक उसका नाम दर्ज किए बिना ही उसका इलाज करे।
सूरत की एक रिहायशी इमारत में आग लगी; 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
गुजरात के सूरत शहर में शुक्रवार सुबह 13 मंजिला एक इमारत में स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आवासीय परिसर से 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
दिल्ली सरकार 100 'ऑक्सीजन' पार्क विकसित करेगी: रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार शहर के प्रदूषण से निपटने के लिए 100 "ऑक्सीजन पार्क" विकसित करेगी जिनमें घने पेड़ होंगे। उत्तरी दिल्ली में बुराड़ी के मुखमेलपुर गांव में तीन एकड़ भूमि पर विकसित किए जाने वाले पार्क की आधारशिला रखते हुए उन्होंने कहा कि यह शहर का पहला "ऑक्सीजन पार्क" होगा।
भीषण गर्मी में बिजली संकट पर मायावती ने की सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति की स्थिति को लेकर चिंता जताई है और सरकार से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की अपील की है। मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में गर्मी के इस मौसम में बिजली की कमी और कटौती की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारी और अन्य मेहनतकश लोगों का जीवन बेहद कठिन हो गया है।
शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीर साझा की।
विपक्ष ने योगी सरकार पर बिजली संकट को लेकर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और जनहित में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।
हरदोई में भीषण आग से आधा दर्जन दुकानें राख
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शुक्रवार तड़के नवीन सब्जी मंडी के पास करीब आधा दर्जन दुकानों में भीषण आग लग गई और इस दौरान गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
किसी भी इस्लामिक देश में जा सकते हैं हुमायूं कबीर - अग्निमित्रा
अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि दुनिया में 55-56 इस्लामिक मुल्क हैं, हुमायूं कबीर वहां जा सकते हैं। अगर हुमायूं कबीर को भारत में रहना है तो भारतीय की तरह बर्ताव करना पड़ेगा
भोजशाला में महाआरती आज, मुस्लिम समाज घरों में पढ़ेगा नमाज
मध्यप्रदेश के धार में भोजशाला को लेकर इंदौर उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शुक्रवार को पहली बार हिंदू समाज की ओर से यहां महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जबकि मुस्लिम समाज ने शांतिपूर्ण विरोध स्वरूप घरों में नमाज अदा करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में एहतियात के तौर पर उच्च सतर्कता बरती जा रही है। पिछले 23 साल में यह पहला अवसर है जब शुक्रवार के दिन भोजशाला परिसर में नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के एटा शहर में दो महिलाओं ने कार सवार कथित पुलिसकर्मियों पर अपने स्कूटर का पीछा करने, टक्कर मारने और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। यह घटना बृहस्पतिवार शाम को कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई। घटना से जुड़ा एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर आया। महिलाओं का आरोप है कि कार में सवार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनका पीछा किया, उनके स्कूटर को टक्कर मारी और उन्हें धमकियां दीं।
सीबीएसई की नौवीं कक्षा में तीन भाषाओं का अध्ययन मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
उच्चतम न्यायालय ने सीबीएसई की नौवीं कक्षा में तीन भाषाओं का अध्ययन अनिवार्य करने संबंधी नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई अगले सप्ताह करने पर सहमति जताई है ।
'कॉकरोच जनता पार्टी' की बढ़ती लोकप्रियता से अभिजीत दीपके में माता-पिता चिंतित
व्यंग्यात्मक डिजिटल मुहिम 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय होने के मद्देनजर इसके संस्थापक अभिजीत दीपके के माता-पिता को यह डर सताने लगा है कि उनका बेटा मुसीबत में पड़ सकता है या उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
सीजेपी को एक सप्ताह पहले ही बोस्टन विश्वविद्यालय के छात्र अभिजीत ने शुरू किया था। इंस्टाग्राम पर इस संगठन के अब तक एक करोड़ 90 लाख से अधिक 'फॉलोअर' हैं। दीपके पहले 'आम आदमी पार्टी' (आप) से जुड़े रहे थे। छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले दीपके के माता-पिता भगवान और अनीता दीपके ने बृहस्पतिवार को एक मराठी समाचार चैनल से कहा कि वे नहीं चाहते कि उनका बेटा राजनीति में कदम रखे।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के बाद से हमने लोगों की 'घर वापसी' शुरू की थी- बीजेपी विधायक
भाजपा विधायक भावना बोहरा कहती हैं, "पंडारिया विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ा अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के बाद से हमने लोगों की 'घर वापसी' शुरू की थी। हमें खुशी है कि यह अभियान जारी है। आज फिर 150-200 लोग अपने मूल धर्म में लौट आए हैं। हम सभी बहुत खुश हैं। अब तक 700-750 लोग अपने मूल धर्म में लौट चुके हैं। आज अपने मूल धर्म में लौटने वाले एक व्यक्ति चर्च के पादरी थे। हमारा अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक लोग अपने मूल धर्म में नहीं लौट आते।"
साइप्रस के राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स मुंबई दौरे के बाद नई दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय तामता ने उनका स्वागत किया।
अंग्रेजों ने असमिया पहचान को कमजोर करने की कोशिश की थी- बीजेपी विधायक
असम विधानसभा के उद्घाटन सत्र पर भाजपा विधायक प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, “यह हमारे स्वदेशी लोगों की सुरक्षा और भविष्य की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर इसलिए क्योंकि असम के नागरिकों ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को भारी बहुमत से जीत दिलाई है। मैं आपको एक उदाहरण देता हूँ: भारत की स्वतंत्रता से ठीक पहले, अंग्रेजों ने असमिया पहचान को कमजोर करने की कोशिश की थी। दरअसल, एक विलय प्रस्ताव था जिसके तहत असम को पूर्वी पाकिस्तान में मिला दिया जाना था। हालांकि, उस दौर के दूरदर्शी नेतृत्व, विशेष रूप से लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई ने, अंग्रेजों की इस योजना का डटकर विरोध किया और यह सुनिश्चित किया कि अंततः यह प्रस्ताव रद्द हो जाए। इसी प्रकार, आज भी असमिया पहचान की रक्षा करना आवश्यक है। हमारे वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने असमिया लोगों की ओर से इस विरासत की रक्षा करने का दायित्व सही मायने में उठाया है।”
बांग्लादेशी घुसपैठियों को कोर्ट ना ले जाएं- शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी घुसपैठियों को अदालतों में पेश करने के बजाय सीधे बीएसएफ को सौंप दिया जाएगा। यह नियम राज्य में एक दिन पहले लागू हुआ है।
राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला
राहुल ने कहा कि कांग्रेस देशभर में बार-बार पेपर लीक होने के आरोपों से प्रभावित छात्रों के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा, "हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मजबूत, सुरक्षित व्यवस्था लागू नहीं हो जाती। यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस विफल सरकार ने छीन लिया है।"
, कॉकरोच जनता पार्टी नाम को पंजीकृत कराने के लिए तीन ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल
आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी नाम को पंजीकृत कराने के लिए तीन ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए हैं।
भाजपा ने अब 'कॉकरोच बैन' लागू कर दिया- दीपेंद्र सिंह हुड्डा
सोशल मीडिया पर उभरते 'कॉकरोच जनता पार्टी' के चलन पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं, “मैंने आज सुना कि उनका X (पहले ट्विटर) अकाउंट बैन कर दिया गया है। नोटबंदी और मतदान प्रतिबंध के बाद, भाजपा ने अब 'कॉकरोच बैन' लागू कर दिया है। अगर कोई सोशल मीडिया पर इस तरह से आपकी आलोचना करता है, तो आप उनके अकाउंट बंद करवा देते हैं। लोकतंत्र में यह पूरी तरह से अनुचित है, लेकिन हालात ऐसे ही चल रहे हैं। मेरा मानना है कि यह आंदोलन युवाओं की भावनाओं, उनके गहरे आक्रोश और भाजपा द्वारा बनाई गई उस दोषपूर्ण व्यवस्था का प्रतिबिंब है जिसने शासन संरचना को पूरी तरह से कमजोर कर दिया है… अगर यह आम आदमी पार्टी या किसी और के जाल में फंस जाता है, या अगर कोई एक राजनीतिक दल इसे हथियाने की कोशिश करता है, तो यह आंदोलन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा…”
सीबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के गबन मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की।
फाल्टा में कितनी हुई वोटिंग
फाल्टा में शाम पांच बजे तक 86.11 वोटिंग हो चुकी है।
नीट परीक्षा के पेपर लीक होने से पूरा देश परेशान- डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "नीट परीक्षा के पेपर लीक होने से पूरा देश परेशान है। कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं को बताना होगा कि यह स्थिति क्यों उत्पन्न हुई है और वे आम आदमी की मदद कैसे करेंगे।"
इल्तिजा मुफ्ती जम्मू के बांदी रायका वन क्षेत्र पहुंची
पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती जम्मू के बांदी रायका वन क्षेत्र पहुंची, जहां सरकार द्वारा अवैध घोषित किए जाने के बाद कुछ मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। पीडीपी नेता ने यहां प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
हमें सरकार का हिस्सा बनने का अवसर मिला- कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती ने टीवीके के साथ गठबंधन पर कहा, "यह सर्वविदित है कि लगभग 60 वर्षों के बाद तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी का कोई मंत्री बनेगा, लेकिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि सत्ता से बाहर होने के बावजूद, पार्टी छह दशकों तक कायम रही है और विभिन्न गठबंधनों के हिस्से के रूप में अपने वोट शेयर के बल पर चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी की संस्थागत शक्ति और उसके नेतृत्व को जाता है। आज, निश्चित रूप से, हमें सरकार का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। राज्यपाल के आवास पर शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होकर मुझे बहुत खुशी हुई। यह तमिलनाडु की राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण बदलाव का भी प्रतीक है, क्योंकि 1952 के बाद पहली बार राज्य में गठबंधन सरकार बनेगी। इसलिए यह तमिलनाडु कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों के लिए निश्चित रूप से एक खुशी का क्षण है।"
बिजली बोर्ड कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री निर्मल कुमार
तमिलनाडु के ऊर्जा संसाधन मंत्री निर्मल कुमार ने चेन्नई में बिजली बोर्ड कार्यालय का निरीक्षण किया, विभाग में सुधार लाने और जनता की सभी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया।
अंडर-19 आईपीएससी फुटबॉल टीम के किरेन रिजिजू की मुलाकात
किरण रिजिजू ने लिखा, "नई दिल्ली स्थित मेरे आवास पर एवीएस अंडर-19 आईपीएससी फुटबॉल टीम के साथ एक शानदार बातचीत हुई। कड़ी मेहनत और लगन से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत युवा खिलाड़ियों से मिलना हमेशा उत्साहजनक होता है। आशा है कि वे इसी तरह चमकते रहेंगे और देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।"
आईयूएमएल के नेताओं ने विजय से मुलाकात की
आईयूएमएल पार्टी के नेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की।
कलकत्ता हाई कोर्ट से बाहर निकलीं रत्ना देबनाथ
आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पीड़िता की मां और भाजपा नेता रत्ना देबनाथ कलकत्ता हाई कोर्ट से बाहर निकलती हुई। आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले को उच्च न्यायालय में फिर से खोला गया है और तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
चंद्रनाथ रथ मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
सीबीआई और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एजेंसी द्वारा साझा की गई सूचना के आधार पर चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और ऑपरेशन के दौरान हथियार भी बरामद किए गए हैं।
फाल्टा में तीन बजे तक 74% वोटिंग
फाल्टा में तीन बजे तक 74% वोट डाले गए।
