लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी संसद सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सरकार को घेरने वाले मुद्दों, विभिन्न राज्यों के राजनीतिक हालात, संगठन को मजबूत करने की योजनाओं और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा हो सकती है। संसद सत्र से पहले होने वाली यह बैठक कांग्रेस की आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

वहीं, ओडिशा में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कटक सेंट्रल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. सत्यजीत नाइक ने बताया कि पुरी में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन, निगरानी और सुरक्षा के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां 470 से अधिक कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है।

अरविंद केजरीवाल आज सोनम वांगचुक से की मुलाकात

दूसरी ओर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की, जो परीक्षा अनियमितताओं और युवाओं के लिए पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।

Live Updates
22:02 (IST) 16 Jul 2026

60 साल से अधिक एक श्रद्धालु की हुई मौत- ओडिशा CMO

ओडिशा CMO ने पुरी रथ यात्रा को लेकर कहा कि त्योहार के दौरान सात लोग बीमार पड़ गए; वहां तैनात कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें वहां से निकाला और बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 60 साल से अधिक उम्र के एक पुरुष श्रद्धालु की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई; संबंधित अधिकारी मौत की सही वजह का पता लगा रहे हैं।

इसके अलावा, एक अलग घटना में 35 साल से ज़्यादा उम्र के एक पुरुष श्रद्धालु को कार्डियक अरेस्ट हुआ और तुरंत मेडिकल मदद मिलने के बावजूद दुर्भाग्य से उनकी मौत हो गई। साथ ही, लगातार बारिश की वजह से कई श्रद्धालु बीमार पड़ गए, जिनका अस्पताल में इलाज किया गया और ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

21:54 (IST) 16 Jul 2026

कोई भगदड़ नहीं हुई है- ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने कहा, "मैं यह साफ करना चाहता हूँ कि रथ यात्रा के दौरान कोई भगदड़ नहीं मची। दम घुटने से हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। यात्रा के दौरान भारी भीड़ देखी जा सकती है और लोगों की पूरी सेवा के लिए इंतज़ाम किए गए हैं। BJD के आरोप बेबुनियाद हैं। मैं फिर से कहना चाहता हूँ: यात्रा के दौरान कोई भगदड़ नहीं मची।"

15:28 (IST) 16 Jul 2026

कच्छ में आया भूकंप

गुजरात के कच्छ जिले के धोलावीरा से 32 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया है।

15:21 (IST) 16 Jul 2026

सरकार को वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करनी चाहिए- J&K मुख्यमंत्री

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की सेहत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उनसे अनशन खत्म करने की अपील करनी चाहिए थी, क्योंकि राजनीति में भी इंसानियत और संवेदना के लिए कुछ गुंजाइश होनी चाहिए।

12:02 (IST) 16 Jul 2026

जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने का नोटिस राम मंदिर से ध्यान भटकाने का प्रयास: अजय राय

जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के नोटिस पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले "...राम मंदिर के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए वे दूसरे विवाद खड़े करते हैं - चाहे वह जौहर यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग को गिराना हो या यूनिवर्सिटी में नॉन-वेज खाने पर रोक लगाना हो..."

https://twitter.com/ANINewsUP/status/2077639778020077878?s=20

11:50 (IST) 16 Jul 2026
बिम्सटेक के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की 5वीं बैठक की अजीत डोभाल कर रहे अध्यक्षता

दिल्ली में बिम्सटेक (BIMSTEC) के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुखों की 5वीं बैठक चल रही है। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल कर रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/2077635134225076557?s=20

11:09 (IST) 16 Jul 2026

वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल लोकतंत्र के खिलाफ: CPI सांसद

'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल पर CPI के राज्यसभा सांसद पी. संतोष कुमार ने कहा, “'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल लोकतंत्र के खिलाफ है, इसलिए हमने इसका विरोध किया। BJP इसे मॉनसून सत्र में लागू करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम इसका विरोध जारी रखेंगे। यह एक अव्यावहारिक विचार है... हमारा देश बहुत विविधताओं वाला देश है, यहाँ कई क्षेत्रीय राजनीतिक दल हैं, और हर राज्य की राजनीतिक संस्कृति और काम करने का तरीका अलग-अलग है... 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को यांत्रिक रूप से लागू करना सफल नहीं होगा, और इसे लागू करना इतना आसान भी नहीं है। इसके लिए कई कानूनी लड़ाइयाँ लड़नी पड़ेंगी...”

10:41 (IST) 16 Jul 2026

सैफुद्दीन सोज के अनुच्छेद 370 बहाल करने वाले बयान पर भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया

भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज के अनुच्छेद 370 बहाल करने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोज की टिप्पणी पाकिस्तान के एजेंडे को बढ़ावा देने वाली है और कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस बयान से सहमत हैं। केसवन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में अनुच्छेद 370 हटाकर नेहरू की ऐतिहासिक भूल को सुधारा और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाया।

10:07 (IST) 16 Jul 2026

सीतापुर में कमांडेंट की पिटाई से तंग आकर कुक ने दी जान

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने आरोप लगाया कि शैलेन्द्र पाल, जो कमांडेंट के घर खाना बनाते थे, को दो दिन तक हिरासत में रखकर पीटा गया, जिससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि चोरी की शिकायत में शैलेन्द्र का नाम नहीं था। सांसद ने आरोप लगाया कि कई युवकों के साथ मारपीट की गई और लोगों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/2077564910243025395?s=20

10:03 (IST) 16 Jul 2026

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर की सड़क को आम रास्ता घोषित किया

उत्तर प्रदेश के रामपुर में लोक निर्माण विभाग ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर की सड़क को सार्वजनिक रास्ता घोषित करने वाला एक बोर्ड लगाया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/2077582098349830517?s=20

09:58 (IST) 16 Jul 2026

धर्मेंद्र प्रधान ने लिया शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का आशीर्वाद

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के आवास और शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्रा और खेल एवं युवा सेवा मंत्री सूर्यवंशी सूरज के साथ पुरी में गोवर्धन पीठ का दौरा किया और विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा से पहले शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया।

https://twitter.com/ANI/status/2077595333857776007?s=20

09:43 (IST) 16 Jul 2026

भदोही में तेज रफ्तार डंपर ने दो लोक नाट्य कलाकारों को कुचला, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में ईंटों से लदे एक डंपर ने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे दुर्गागंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव के पास हुआ, जब जौनपुर जिले के जंघई से मध्य प्रदेश की ओर जा रहे डंपर ने पहले एक खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल वाहन के नीचे फंस गई, जिसके बाद डंपर ने पास में खड़े दो लोगों को कुचल दिया।

23:09 (IST) 15 Jul 2026

वारिस पठान ने एसआईआर पर की टिप्पणी

एसआईआर पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, "एसआईआर एक बेहद ज़रूरी प्रक्रिया है। हम नहीं चाहते कि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित हो। उन्हें वोट डालने का संवैधानिक अधिकार है। यह प्रक्रिया मुंबई और पूरे महाराष्ट्र में चल रही है। आज बीएलओ मुझसे मिलने भी आए थे। हमने मेरे पूरे परिवार के लिए फॉर्म भरे। यह एक सरल प्रक्रिया है - आपको अपनी दो तस्वीरें, आधार कार्ड, वोटर आईडी देनी होती है और फॉर्म भरना होता है।"

वारिस पठान ने कहा, "मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि एसआईआर वाकई बहुत ज़रूरी है। अपने दस्तावेज़ तैयार रखें, बीएलओ और बीएलए आपके पास आएंगे, हमने एक शिविर भी लगाया है। अगर आपको कोई दिक्कत आती है, तो आप हमारे पास आकर फॉर्म भरने में हमारी मदद ले सकते हैं। आपने देखा है कि बंगाल, बिहार और अन्य जगहों पर क्या हुआ। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका नाम मतदाता सूची से न हटे, यह वाकई बहुत ज़रूरी है। आपको एसआईआर फॉर्म भरना ही होगा।"

23:06 (IST) 15 Jul 2026

बीजेपी ने दतिया चुनाव के लिए घोषित किए चुनाव प्रभारी

BJP ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा को चुनाव प्रभारी और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सह प्रभारी बनाया है।

23:05 (IST) 15 Jul 2026

पीएम मोदी के आवास पर हाई लेवल मीटिंग

पीएम आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की बैठक करीब ढाई घंटे चली। इस मीटिंग में बीएल संतोष भी मौजूद रहे।

19:13 (IST) 15 Jul 2026

भारत-ब्रिटेन FTA को लेकर बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता आने वाले वर्षों में भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, भारत की कूटनीति मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों के माध्यम से राष्ट्र के हितों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही है। भारत-ब्रिटेन समझौता व्यापार से कहीं अधिक व्यापक है। इसमें एक गतिशीलता व्यवस्था भी शामिल है जो भारतीय युवाओं को ब्रिटेन में अध्ययन, काम और करियर बनाने के अधिक अवसर प्रदान करेगी, साथ ही आर्थिक सहयोग को भी मजबूत करेगी। मेरा मानना ​​है कि यह समझौता भारत की आर्थिक वृद्धि और विकास को गति प्रदान करेगा।"

18:30 (IST) 15 Jul 2026

21 जुलाई को एनडीए संसदीय दल की बैठक तय

संसद सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। वहीं 21 जुलाई को एनडीए गठबंधन के संसदीय दल की एक अहम बैठक तय की गई है। यह बैठक संसद के ही पुस्तकालय भवन में आयोजित होगी। इसमें मानसून सत्र में विपक्ष को घेरने के लिए एनडीए के नेता नई रणनीति पर मंथन कर सकते हैं।

17:56 (IST) 15 Jul 2026

अनुब्रता मंडल ने बोला अभिषेक बनर्जी पर हमला

अनुब्रता मंडल ने अपने बदले हुए रुख को लेकर कहा, "मैंने ममता बनर्जी की वजह से नहीं, बल्कि अभिषेक बनर्जी की वजह से पार्टी छोड़ी। मुझे अभिषेक बनर्जी की वजह से जेल जाना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस के पतन के पीछे अभिषेक बनर्जी ही कारण हैं। मैंने ममता बनर्जी से बार-बार हालात सुधारने को कहा लेकिन ममता बनर्जी न तो देखती हैं और न ही सुनती हैं।"

16:56 (IST) 15 Jul 2026

अदालत ने उमर खालिद को परिवार से सप्ताह में दो बार ई-मुलाकात की अनुमति दी

दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद कार्यकर्ता उमर खालिद को सप्ताह में दो बार परिवार के साथ वीडियो के जरिए बातचीत (ई-मुलाकात) की अनुमति दे दी।

खालिद के वकील ने दावा किया था कि बिना कोई कारण बताए मई 2026 से यह सुविधा दो बार से घटाकर एक बार कर दी गई थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर वाजपेयी ने कहा कि खालिद पिछले छह वर्ष से इस सुविधा का लाभ ले रहा है और इस दौरान उसने जेल के किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।

16:12 (IST) 15 Jul 2026

अरविंद केजरीवाल 16 जुलाई को सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। पार्टी विधायक संजीव झा ने बुधवार को लोगों से परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। झा ने कहा कि यह प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि वांगचुक पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि वांगचुक किसी निजी हित के लिए नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

15:35 (IST) 15 Jul 2026

दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14,447.64 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-19 और वाराणसी रिंग रोड के बीच छह लेन के नए एलिवेटेड गलियारे को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने 10,998.32 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-31 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ने वाले 43.218 किलोमीटर लंबे छह/चार लेन के एलिवेटेड गलियारे को मंजूरी दी है।

15:33 (IST) 15 Jul 2026

त्रिपुरा सरकार ने रथयात्रा के रथों की ऊंचाई पांच मीटर तक सीमित की

त्रिपुरा सरकार ने 2023 में कुमारघाट में करंट लगने के हादसे के बाद सुरक्षा उपाय कड़े करते हुए राज्यभर में आयोजित होने वाली रथयात्राओं के आयोजकों को निर्देश दिया है कि भगवान जगन्नाथ के लिए लकड़ी के ऐसे रथ तैयार किए जाएं जिनकी ऊंचाई पांच मीटर से अधिक न हो। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, सिपाहीजाला जिले के मेलाघर में आयोजित होने वाली रथयात्रा को इस नियम से छूट दी गई है।

14:13 (IST) 15 Jul 2026

नोएडा के ममूरा में लगी आग

नोएडा के ममूरा इलाके में भीषण आग की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आग में पचास परिवार फंस गए हैं।

13:50 (IST) 15 Jul 2026

मुंबई में 'कोस्टल रोड' पर सुरंग में एक कार में आग लगी

मुंबई में 'कोस्टल रोड' की सुरंग के अंदर बुधवार दोपहर एक कार में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि जलती हुई कार के पीछे कई गाड़ियां फंस गईं, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी मच गई।

13:49 (IST) 15 Jul 2026

अभिषेक बनर्जी आवाज का नमूना देने के लिए विधाननगर अदालत पहुंचे

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए अपने कथित धमकी भरे भाषण की जांच के सिलसिले में आवाज का नमूना देने के लिए बुधवार को विधाननगर अदालत पहुंचे। जांच एजेंसी की अर्जी पर विधाननगर के उप-संभागीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) अदालत द्वारा निर्धारित पहले के दो अवसरों पर बनर्जी आवाज का नमूना देने के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

12:28 (IST) 15 Jul 2026

मुरैना: छोटी बहन से छेड़छाड़ के आरोप में दो भाइयों ने पेड़ से बांध कर जीजा को पीटा

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक व्यक्ति को अपनी साली को घुमाने और कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके ही दो सालों ने ससुराल में पेड़ से बांधकर बेल्ट और लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के भिडौसा गांव में गत सोमवार को घटी, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

12:09 (IST) 15 Jul 2026

रामबन में कार पर बड़ा पत्थर गिरने से पूर्व सरपंच की मौत

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने से पूर्व सरपंच की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, 60 वर्षीय मोहम्मद इकबाल तंत्रे अपनी कार से सेरी गांव से रामबन शहर जा रहे थे। इसी दौरान त्रिशूल मोड़ के निकट पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लुढ़ककर उनकी कार पर आ गिरा।

12:05 (IST) 15 Jul 2026

अमेरिकी हमले में ईरान के 260 लोग घायल

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक अमेरिका द्वारा किये गए नवीनतम हवाई हमले में करीब 260 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या नहीं बताई गई।

12:00 (IST) 15 Jul 2026

TVK सरकार ने 800 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम रोका

चेन्नई पलानी मंदिर की जमीन के मुद्दे पर राज्य के पूर्व मंत्री पी.के. शेखर बाबू ने कहा, "TVK सरकार ने 800 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम रोक दिया है जो चल रहा था। हमारी मांग है कि रुके हुए प्रोजेक्ट्स को फिर से शुरू किया जाए।"

https://twitter.com/ANI/status/2077275216389243067?s=20

11:57 (IST) 15 Jul 2026

'दिल्ली (नागरिकों को समयबद्ध और आसानी से सेवाएं पाने का अधिकार) विधेयक, 2026' को मंजूरी दी

दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली (नागरिकों को समयबद्ध और आसानी से सेवाएं पाने का अधिकार) विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी है। यह सरकारी सेवाओं की डिलीवरी में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम सुधार है।