प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। पीएम मोदी के यूपी दौरे का आज आखिरी दिन है। पीएम मोदी ने बुधवार सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार सुबह वाराणसी में रोड शो किया, जिसे देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा के मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय निवासी पूरे मार्ग में कतारों में खड़े रहे। पार्टी नेताओं का कहना है कि लगभग 14 किलोमीटर लंबा यह रोड शो शहर में अब तक के सबसे बड़े रोड शो में से एक है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना देश की प्राकृतिक और आदिवासी विरासत को खत्म कर रही है। राहुल गांधी ने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आज मैंने ग्रेट निकोबार की यात्रा की। ये मेरे जीवन के सबसे असाधारण जंगल हैं। ऐसे पेड़ जो यादों से भी पुराने हैं। ऐसे जंगल जिन्हें उगने में पीढ़ियां लग गईं। इस द्वीप के लोग भी उतने ही सुंदर हैं आदिवासी समुदाय और बसने वाले लोग लेकिन उनसे उनका हक छीना जा रहा है। सरकार यहां जो कर रही है उसे ‘परियोजना’ कहती है। मैंने जो देखा है वह कोई परियोजना नहीं है। ये लाखों पेड़ हैं जिन पर कुल्हाड़ी से वार किया जाना तय है। ये 160 वर्ग किलोमीटर का वर्षावन है जो मरने के कगार पर है। ये वे समुदाय हैं जिन्हें नजरअंदाज किया गया है जबकि उनके घर छीन लिए गए हैं। यह विकास नहीं है। यह विकास की आड़ में विनाश है। इसलिए मैं साफ-साफ कहूंगा, और कहता रहूंगा: ग्रेट निकोबार में जो हो रहा है वह हमारे जीवनकाल में इस देश की प्राकृतिक और आदिवासी विरासत के खिलाफ सबसे बड़े घोटालों और सबसे जघन्य अपराधों में से एक है। इसे रोकना होगा। इसे रोका जा सकता है।”
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश हैं कि केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोग साधुओं का वेश बनाकर वहां असामाजिक तत्वों के रूप में काम कर रहे हैं और अशांति फैला सकते हैं। ऐसी स्थिति में, मैंने जिला पुलिस को ‘ऑपरेशन कालनेमी’ चलाने और सभी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने का निर्देश दिया है। यदि किसी के भी खिलाफ कोई सबूत मिलता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि वहां शांति, कानून व्यवस्था बनी रहे और आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।”
ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है और वे आज रात यहां पहुंच रहे हैं। हो सकता है कि उनके पास सही दस्तावेज न हों। उनमें से 11 पंजाबी थे। उनमें से एक महिला है और 10 लड़के हैं और हम उन्हें आज दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करेंगे..."
ऑस्ट्रेलिया से पंद्रह भारतीयों को निर्वासित किया जा रहा- भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया से पंद्रह भारतीयों को निर्वासित किया जा रहा है और वे आज रात यहां पहुंच रहे हैं। संभव है कि उनके पास उचित दस्तावेज न हों। इनमें से ग्यारह पंजाबी हैं। एक महिला है और दस लड़के हैं। हम आज दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे।"
सपा ने दिया यूपी के लोगों को 'गाली' देने वाली द्रमुक का साथ- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) को आड़े हाथ लेते हुए बुधवार को कहा कि समाज को बांटने और तोड़ने की ख्वाहिश रखने वाली 'नारी विरोधी' सपा उत्तर प्रदेश के लोगों को 'गाली' देने वाली द्रमुक जैसी पार्टी के साथ खड़ी हुई और विधेयक का विरोध किया।
मुख्यमंत्री योगी ने की पीएम मोदी की तारीफ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने इस एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को इस पूरे कार्यक्रम को आगे बढ़ाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का दृष्टिकोण दिया था। आज हम पूरे देश में एक नए भारत के दृष्टिकोण को साकार होते देख रहे हैं। इससे हमारी यात्रा आसान हो रही है और हमारी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा रहा है।
बंगाल में लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "पिछले 6-7 दशक में जो नहीं हुआ, जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी, वैसे निर्भीक वातावरण में बंगाल में इस बार मतदान हो रहा है। लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं। यह देश के संविधान और देश के मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है। मैं बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वो अपने अधिकार के प्रति इतनी सजग है और बड़ी संख्या में मतदान कर रही है।"
उत्तर प्रदेश के विकास के लिए नयी जीवनरेखा साबित होगा गंगा एक्सप्रेसवे- पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए नयी जीवनरेखा साबित होगा। एक समय यूपी की पहचान गड्डों से होती थी। आज यूपी में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे हैं।
यूपी के कितने जिलों को जोड़ता है गंगा एक्सप्रेस-वे
गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित 12 प्रमुख जिलों को जोड़ता है। इससे इन क्षेत्रों के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और आवागमन तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक होगा।
गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "जैसे माँ गंगा हजारों वर्षों से यूपी की और इस देश की जीवन रेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा।"
पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया है। पीएम मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया।
भागलपुर नगर निगम हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
भागलपुर नगर निगम हत्याकांड में दिनदहाड़े हुई एक सरकारी अधिकारी की हत्या के ठीक 12 घंटे बाद सुल्तानगंज के पास पुलिस मुठभेड़ में एक प्रमुख आरोपी मारा गया। डीएसपी अजय कुमार चौबे आगे की जांच के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचे।
साबरकांठा में बस की वैन से टक्कर होने के बाद छह लोगों की मौत
गुजरात के साबरकांठा जिले में एक राजमार्ग पर बुधवार को एक निजी बस द्वारा वैन को टक्कर मारने के बाद छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैं। राहुल गांधी ने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आज मैंने ग्रेट निकोबार की यात्रा की। ये मेरे जीवन के सबसे असाधारण जंगल हैं। ऐसे पेड़ जो यादों से भी पुराने हैं। ऐसे जंगल जिन्हें उगने में पीढ़ियां लग गईं। इस द्वीप के लोग भी उतने ही सुंदर हैं आदिवासी समुदाय और बसने वाले लोग लेकिन उनसे उनका हक छीना जा रहा है। सरकार यहां जो कर रही है उसे ‘परियोजना’ कहती है। मैंने जो देखा है वह कोई परियोजना नहीं है। ये लाखों पेड़ हैं जिन पर कुल्हाड़ी से वार किया जाना तय है। ये 160 वर्ग किलोमीटर का वर्षावन है जो मरने के कगार पर है। ये वे समुदाय हैं जिन्हें नजरअंदाज किया गया है जबकि उनके घर छीन लिए गए हैं। यह विकास नहीं है। यह विकास की आड़ में विनाश है। इसलिए मैं साफ-साफ कहूंगा, और कहता रहूंगा: ग्रेट निकोबार में जो हो रहा है वह हमारे जीवनकाल में इस देश की प्राकृतिक और आदिवासी विरासत के खिलाफ सबसे बड़े घोटालों और सबसे जघन्य अपराधों में से एक है। इसे रोकना होगा। इसे रोका जा सकता है।”
गुरुद्वारे में राहुल ने टेका मत्था
लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कैम्पबेल बे स्थित श्री सिंह सभा गुरुद्वारे में मत्था टेका।
कुछ लोग साधुओं का वेश में अशांति फैला सकते हैं- रुद्रप्रयाग जिला मजिस्ट्रेट
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने कहा, "मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश हैं कि केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोग साधुओं का वेश बनाकर वहां असामाजिक तत्वों के रूप में काम कर रहे हैं और अशांति फैला सकते हैं। ऐसी स्थिति में, मैंने जिला पुलिस को 'ऑपरेशन कालनेमी' चलाने और सभी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने का निर्देश दिया है। यदि किसी के भी खिलाफ कोई सबूत मिलता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि वहां शांति, कानून व्यवस्था बनी रहे और आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।"
ग्रीन एवेन्यू में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम के अभय खंड स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग लग गई है। आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
पीएम मोदी ने किया रोड शो
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह वाराणसी में रोड शो किया, जिसे देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा के मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय निवासी पूरे मार्ग में कतारों में खड़े रहे। पार्टी नेताओं का कहना है कि लगभग 14 किलोमीटर लंबा यह रोड शो शहर में अब तक के सबसे बड़े रोड शो में से एक है।
आज की ताजा खबर LIVE: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
