आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 05 फरवरी 2026 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया और कहा कि कांग्रेस के पास कोई योजना नहीं थी, कोई दूरदृष्टि नहीं थी; हम उनका समय उनकी गलतियों को सुधारने में लगा रहे हैं। हैं। इससे पहले पीएम मोदी बुधवार को लोकसभा में जवाब देने वाले थे लेकिन विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण सदन स्थगित कर दिया गया। लोकसभा और राज्यसभा दोनों के विपक्षी दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक हुई। संसद परिसर में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में ये बैठक हुई और आगे की रणनीति बनाई गई।
संसद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम कृषि क्षेत्र की रक्षा करने में सफल रहे हैं और डील से दोनों पक्षों का हित साधा गया है। पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और SIR प्रक्रिया को लेकर बवाल मचा हुआ है।
देश-विदेश की अन्य सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स सबसे पहले जानने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग के साथ…
देशवासियों से क्वालिटी पर ध्यान देने को कहा- पीएम
पीएम ने कहा कि देशवासियों से क्वालिटी पर ध्यान देने को कहा। आप क्वलिटी पर ध्यान दीजिए दुनिया आपके कदमों में आ जाएगी। साथ ही मैं कांग्रेस के साथियों का आभार व्यक्त करता हूं, वो समझ चुके हैं कि एक बार में मैं शुरू हुआ तो रूकता नहीं हूं, इसलिए उन्होंने समझदारी से काम लिया। मैं कहूंगा की कि ऐसी समझदारी करते रहे हैं।
हमारी सफलता उन्हें परेशान कर रही है- पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एक बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) विधानसभा में बोलते हुए रो पड़े थे, क्योंकि कई बच्चे मस्तिष्क ज्वर (एनसेफलाइटिस) से मर रहे थे, लेकिन (पिछली सरकार ने) इस बारे में कुछ नहीं किया। हमने लोगों को इससे और ट्रेकोमा नेत्र रोग से भी राहत दिलाई। ये हमारी सफलताएं हैं। यही सफलता उन्हें परेशान कर रही है।”
पीएम ने कहा कि जिसे कोई नहीं पूछता था, उसे मोदी पूजता है, मेरी क्रब कांग्रेस कभी नहीं खोद पाएगी। कांग्रेस का दर्ज अब जुबां पर आ रहा है। हमारी सरकार में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप शुरु हुए, कांग्रेस अपने घर का स्टार्टअप नहीं बचा पाई।
मेरी सरकार भी रिमोट से चलती है- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि इनकी सरकार रिमोट से चलती थी, मेरी सरकार भी रिमोट से चलती है, 140 करोड़ लोगों के रिमोट से। हम 140 करोड़ देशवासियों के लिए जीते हैं।
क्या हम सचमुच इस स्थिति तक पहुंच गए हैं- पीएम
राज्यसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “...मैंने जिस तरह की चर्चा देखी, उससे मुझे लगता है कि इसका स्तर कहीं अधिक ऊंचा होना चाहिए था। सरकार में कई वर्षों तक रह चुके कांग्रेस सदस्यों को उच्च स्तर की बहस सुनिश्चित करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने इस अवसर को भी गंवा दिया। देश ऐसे लोगों पर कैसे भरोसा कर सकता है? कल मैं एक सम्मानित सदस्य को सुन रहा था, जो खुद को ‘राजा’ कहने में गर्व महसूस करते हैं। लेकिन बताइए, जब कोई खुद को राजा समझने वाला व्यक्ति आर्थिक असमानता के बारे में बात करता है, तो मन में यह सवाल उठता है कि क्या हम सचमुच इस स्थिति तक पहुंच गए हैं?”
विपक्ष नेताओं को जानबूझकर बोलने नहीं दिया जा रहा- मल्लिकार्जुन खरगे
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि दोनों विपक्ष के नेताओं को जानबूझकर बोलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, "आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री ने धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया, हम सुनना चाहते थे, लेकिन पिछले चार दिनों से हम देख रहे हैं कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है। हम लोकसभा और राज्यसभा दोनों में कुछ मुद्दे उठाना चाहते थे, एक तो लोकतंत्र के पक्ष में और दूसरा लोकतंत्र को बचाकर जनता को राहत देने के बारे में। सरकार ने अमेरिका के साथ समझौता किया, उन्होंने किसानों के हितों की अनदेखी की, और ट्रंप की बातों पर झुककर सहमति दे दी। हम विदेश नीति, ट्रंप के बयान, सामाजिक न्याय, बेरोजगारी, महंगाई आदि के बारे में एक-एक करके सवाल पूछना चाहते थे... हम विपक्षी नेताओं ने तय किया था कि अगर हमें बोलने दिया गया तो हम चर्चा में हिस्सा लेंगे, लेकिन अब तक उन्हें बोलने नहीं दिया गया है, हमने प्रधानमंत्री से भी अनुरोध किया था... हम नियमों के अनुसार प्रयास कर रहे थे, लेकिन वे लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं देने पर अड़े हुए हैं..."
मुझसे कांग्रेस को स्पेशल प्रेम है। हम विकसित भारत को मजबूत कर रहे हैं। हम जहां युवाओं के लिए जमीन तैयार कर रहे, वहां वे मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगा रहे हैं। मोहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी की कब्र खोद रहे हैं। क्या यह मानवता का अपमान नहीं है, क्या सविंधान का अपमान नहीं है। पिछले 25 सालों के कांग्रेस मुझे गाली दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने 370 की दीवार गिरा दी, हमने नार्थ ईस्ट में बम, बंदूक हटाकर शांति और विकास की राह अपनाई, पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते, आपरेशन सिंदूर करते हैं और इसलिए वे मोदी की क्रब खोदते हैं।
पीएम ने कहा कि कल इन्होंने एक सदस्य को गद्दार कह दिया, इनका अहंकार देखिए। कल सांसद को गद्दार इसलिए कहा क्योंकि वे सिख थे। कांग्रेस ने सिखों का अपमान किया। सिखों के प्रति कांग्रेस की नफरत थी ये। कांग्रेस से न जाने कितने लोग निकले हैं लेकिन उन्हें क्यों कहा ये साफ उनकी नफरत को उजागर कर रही। मेरे देशवासी को कोई अपमान करे ये मुझे कतई बर्दाश्त नहीं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
कल लोकसभा की घटना बेहद दर्दनाक- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि कल लोकसभा की घटना बेहद दर्दनाक है, हताशा, निराशा हम समझ रहे हैं। लोकसभा में असम के सदस्य चेयर पर बैठे थे, वहां कागज फेंके गए। कल फिर आंध्र प्रदेश के सदस्य, जो दलित हैं, चेयर पर बैठे थे फिर उन पर कागज फेंके गए। कांग्रेस ने असम और आंध्र प्रदेश के लोगों का अपमान किया। कांग्रेस ने दलितों का अपमान किया। असम में भूपेंद्र हजारिका को हमने भारत रत्न दिया, ये हमारा सौभाग्य है, इस पर इनको आपत्ति है। इन्होंने इसका भी विरोध किया। मुझे पक्का विश्वास है कि असम भूपेंद्र हजारिका के अपमान को भूलने वाला नहीं है।
चुनाव के बाद राष्ट्रपति जी के बारे में जो शब्द कहे वो अचरज करने वाले हैं, कोई राष्ट्रपति को ऐसे शब्द कैसे कह सकता है। जो लोग गरीबी से निकली हुई महिला, आदिवासी परिवार से निकली हुई महिला को नहीं बोलने दिया। कांग्रेस ने लोकसभा में संविधान का अपमान किया है।
कांग्रेस देशवासियों को समस्या मानती है- पीएम
पीएम ने कहा कि असम में चुनाव है मैं इसलिए नहीं बोल रहा हूं, ये इनके पाप हैं, इसलिए कह रहा हूं। हमने असम और अरूणाचल प्रदेश के बीच पुल को पूरा किया। इम्प्लिमेंटेशन की ताकत हमारी सरकार में बहुत अधिक है। हम डेटा के साथ कह रहे हैं। समस्या की समाधान की सोच हमारी और कांग्रेस की सोच में बहुत अंतर है। हमारी सोच हैं कि 140 करोड़ के देशवासी कुछ भी करने का समार्थ्य रखते हैं, हमें उनके समार्थ्य पर भरोसा है, लेकिन ये देश को समस्या मानते हैं। नेहरू जी ने ईरान में 35 करोड़ देशवासियों को समस्या बता दिया था, ये खुद इंदिरा जी ने भी माना। लेकिन मेरा मानना है कि समस्या कितना बड़ा क्यों न हो, हमारे पास 140 करोड़ समाधान हैं।
सरदार पटेल के सपने को हमने पूरा किया- पीएम
पीएम ने कहा कि मेरा जन्म नहीं हुआ था सरदार पटेल ने नर्मदा पर बांध बनाने की कल्पना की, वो नहीं रहे तो पीएम नेहरू ने नर्मदा बांध की नींव रखी और इनके काम की तेजी देखिए, इसका उद्घाटन मुझे सीएम बनने के बाद करना पड़ा। सीएम रहते हुए मुझे इसके लिए तीन दिन तक इसके लिए अनशन करना पड़ा।
पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के भाषण का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा जिन प्लानिंग कमीशन (योजना आयोग) की धज्जियां उड़ा रही थीं, उसकी स्थापना उनके पिता ने की थी। दो दशक बाद भी किसी ने इसके बारे में नहीं सोचा। इसके बाद हमें मौका मिला और हमने नीतियां बनाईं।
कांग्रेस ने विश्वासघात करने में किसान को भी नहीं छोड़ा, इस देश में 10 करोड़ ऐसे किसान हैं, जिनके पास दो हेक्टेयर से भी कम जमीन है। हम छोटे किसानों की जमीनी हकीकत से वाकिफ थे, इसलिए पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से 6 हजार की सहायता दी। हमने योजना के तहत किसानों को 4 लाख करोड़ रुपये दिए।
हमारे पीएसयू रिकॉर्ड प्रॉफिट स्तर पर हैं- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले आम लोगों की धारणा बन गई थी पीएसयू बनते हैं, बंद होने के लिए। ये लोगों पीएसयू के कर्मचारियों को भड़काते थे, इन्होंने एलआईसी, एसबीआई आदि को भड़काया। सभापति जी हमने पीएसयू को लेकर भी रिफॉर्म किए। आज एलआईसी उत्तम से उत्तम दौर में हैं। आज हमारे पीएसयू रिकॉर्ड प्रॉफिट स्तर पर हैं। वो मेक इन इंडिया को गति दे रहे हैं और बड़ी संख्या में रोजगार पैदा कर रहे हैं।
मुद्रा योजना ने युवाओं को पैरों पर खड़ा किया- पीएम
पीएम ने कहा कि मुद्रा योजना आज युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने की शक्ति देता है। हमने इस योजना के द्वारा 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा लोन बिना गारंटी युवाओं को दिया और उन्होंने अपने कारोबार को आगे बढ़ाया और इसमें महिलाओं और बहनों की बड़ी भागीदारी है। हमने एनपीए जो पहले पहाड़ हुआ करते थे, उसे हम एक प्रतिशत से नीचे ला दिए हैं। हमारे बैकों का प्रॉफिट आज रिकार्ड स्तर पर है।
जनता के प्रति मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस देश की करोड़ों जनता के प्रति मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। हमारी ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अतीत की गलतियों को सुधारने में व्यतीत हो रहा है। उस दौर में दुनिया के मन में जो छवि बनी थी, उसे मिटाना अत्यंत कठिन है; उन्होंने देश को इतनी बुरी स्थिति में छोड़ दिया था। इसीलिए हमने भविष्य के लिए तैयार नीतियों पर विशेष जोर दिया है। आज, जैसा कि आप देख सकते हैं, देश नीति और रणनीति के आधार पर शासित हो रहा है। हमने नायक-पूजा का त्याग कर दिया है, और परिणामस्वरूप, भारत में वैश्विक विश्वास बढ़ रहा है। ‘सुधार, प्रदर्शन, परिवर्तन’ के मंत्र से प्रेरित होकर हम आगे बढ़े हैं, और आज की वास्तविकता यह है कि देश सुधार की राह पर अग्रसर है।”
पहले डील की चर्चा होती थी तो बोफोर्स याद आते थे- पीएम
राज्यसभा में पीएम ने कहा कि कांग्रेस हो, टीएमसी हो, डीएमके हो, लेफ्ट हो ये सभी दशकों से केंद्र में रहे हैं, राज्यों में भी सरकार चला रहे, लेकिन उनकी पहचान क्या है, पहले डील की चर्चा होती थी तो बोफोर्स याद आते थे।
पीएम ने टीएमसी पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी वाले खुद को अपनी गरीमा में देखें, निर्मम सरकार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है और यहां उपदेश दे रहे हैं। ऐसी निर्मम सरकार से वहां के लोगों का भविष्य डूब रहा है। वे यहांं उपदेश देते हैं। घुसपैठ.... दुनिया के समृद्ध से समृद्ध देश भी अपने यहां गैर-कानूनी नागरिकों को निकाल रहा है। अपने यहां घुसपैठियों को बचाने के लिए ताकत लगाई जा रही है। घुसपैठिए मेरे देश के नागरिकों का हक छीन रहे हैं।
लोग थक गए और चले गए- विपक्ष पर पीएम ने कसा तंज
पीएम मोदी ने विपक्ष के वॉकआउट करने पर तंज कसते हुए कहा, "जो लोग थक गए, चले गए, कभी न कभी उनको जवाब देना पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत कैसे बनाकर रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था। आपने कोशिश की होगी, पीछे-पीछे बहुत चक्कर लगाए होंगे लेकिन किसी ने आपकी तरफ देखा भी नहीं होगा... क्या स्थिति ऐसे पैदा की... दुनिया के देश ऐसे ही भारत के साथ ऐसे डील नहीं कर रहे।"
राज्यसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भारत कई देशों के साथ भविष्योन्मुखी व्यापार समझौते कर रहा है। हाल ही में हमने दुनिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण और विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ बड़े व्यापार समझौते संपन्न किए हैं। यूरोपीय संघ के साथ 27 देशों को शामिल करते हुए एक ऐतिहासिक समझौता संपन्न हुआ है। जो लोग आज निराश और हताश हैं, उन्हें देर-सवेर जवाब देना होगा कि उन्होंने देश को उस स्थिति तक कैसे पहुंचने दिया जहां दुनिया का कोई भी देश भारत के साथ व्यापार समझौता करने को तैयार नहीं था। आपने कोशिश की होगी, आपने बार-बार प्रयास किए होंगे, लेकिन किसी ने आपकी ओर देखा तक नहीं। उस समय देश भारत के साथ समझौते करने को तैयार ही नहीं थे।”
कांग्रेसी सरकारों के पास न कोई सोच थी, न कोई विजन था और न ही इच्छाशक्ति- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेसी सरकारों के पास न कोई सोच थी, न कोई विजन था और न ही इच्छाशक्ति थी।
भारत तेजी से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर- पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा: 'कमजोर 5' देशों की श्रेणी से निकलकर भारत तेजी से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
भारत में उच्च विकास दर और कम मुद्रास्फीति- पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि भारत में उच्च विकास दर और कम मुद्रास्फीति देखी जा रही है, जो अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है।
भारत को न तो पीछे मुड़कर देखना है और न ही रुकना है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि भारत की राष्ट्रपति ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास व्यक्त किया है। भारत को न तो पीछे मुड़कर देखना है और न ही रुकना है, बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ना है।
दूसरी तिमाही भी शक्तिशाली साबित होगी- प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शताब्दी की दूसरी तिमाही भी शक्तिशाली साबित होगी।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब जारी रहने के दौरान विपक्षी सांसद राज्यसभा से वॉकआउट कर गए।
बीते वर्ष देश के तीव्र विकास के वर्ष रहे हैं- पीएम
राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "विकसित भारत की यात्रा में, बीते वर्ष देश के तीव्र विकास के वर्ष रहे हैं। यह जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग में बदलाव का युग रहा है। देश सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।"
यहां देखें लाइव पीएम मोदी का भाषण
पीएम मोदी का पूरा लाइव भाषण आप नीचे दिए गए लिंक से लाइव देख सकते हैं।
पीएम मोदी ने खरगे को बैठकर नारेबाजी करने को कहा
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे हैं। इस दौरान लोकसभा के विपक्ष नेता राहुल गांधी को बोलने दो के नारे लगा रहा है। पीएम मोदी ने राज्य सभा के विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे से बैठकर नारेबाजी करने को कहा।
