एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोक भवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने पटना में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा की हाल ही में हुई मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की है।
आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री पी. केशव ने शनिवार को आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी सरकार ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) लड्डू के लिए घी की खरीद को सिर्फ एक व्यापारिक सौदे की तरह देखा और उन्हें भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी में आस्था नहीं है।
गुजरात के कच्छ और उत्तर प्रदेश के एटा में स्थित आर्द्रभूमि को रामसर स्थलों के रूप में मान्यता दी गई है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ”मित्र देशों” से वित्तीय सहायता मांगने में अपमानजनक स्थिति का जिक्र करते हुए इस बात को खुलकर स्वीकार किया है कि विदेशी ऋण लेने की मजबूरी में पाकिस्तान को अपना सिर झुकाना पड़ा है और ”आत्मसम्मान की कीमत पर” समझौता करना पड़ा।
देश-विदेश की तमाम बड़ी खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सीएम योगी से मिले गोविंदा
अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सीएम योगी ने की उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लाल बहादुर शास्त्री भवन एनेक्सी में उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक की।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मैं अदालत का शुक्रगुजार हूं- अजय राय
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोपियों के पैर में गोली मारने के मामले में की गई टिप्पणी पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "राज्य सरकार पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और वे आधे-अधूरे एनकाउंटर, पूरे एनकाउंटर कर रहे हैं… वे घरों को बुलडोजर से गिरा रहे हैं, क्या वे किसी को न्याय दिलाएंगे?...मैं अदालत का शुक्रगुजार हूं और इन गलत कामों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए..."
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, ''सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं।''
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सुनेत्रा पवार को नहीं मिला वित्त मंत्रालय
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य उत्पाद शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ विभाग सौंपे गए हैं। योजना एवं वित्त विभाग, जो अजीत पवार के पास थे, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पास हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: गोवा में फिर से सरकार बनाएगी बीजेपी- मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी दो दिवसीय गोवा दौरे पर थे। कल सुबह से ही उन्होंने बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक, विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कीं। आज उन्होंने एक विशाल और सफल बूथ मेले का आयोजन किया... 2027 के चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 2027 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से जीतेगी... मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली सरकार एक बार फिर गोवा में सत्ता में आएगी।"
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सुनेत्रा पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोक भवन में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य नेता उपस्थित थे।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: लोक भवन पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री और नेता
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य नेता लोक भवन पहुंचे, जहां एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अमीर और गरीब के बीच का अंतर बढ़ा- सचिन पायलट
केंद्रीय बजट 2026 पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "...मुझे खेद है कि पिछले कई वर्षों से सरकार ने जमीनी स्तर पर कोई दूरदर्शी विजन प्रस्तुत नहीं किया है। मेरा मानना है कि देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और अल्प-रोजगार है… आप इन लोगों के लिए रचनात्मक और उत्पादक रोजगार कैसे सृजित करेंगे?... आज अमीर और गरीब के बीच का अंतर बहुत बढ़ गया है और सरकार के पास इस अंतर को पाटने या लोगों को सशक्त बनाने का कोई स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं है।"
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: हम चुनाव आयोग को पूरा सहयोग देंगे- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "एसआईआर में ममता बनर्जी के अधिकारी चुनाव आयोग के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी एसआईआर का समर्थन कर रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता सूची को शुद्ध किया जाए। हम चुनाव आयोग को पूरा सहयोग देंगे… मैं आज कह रहा हूं, असम की तर्ज पर, बंगाल में भी बीजेपी चाय बागान श्रमिकों को उनकी जमीन का अधिकार दिलाएगी।"
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अल फलाह समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जावेद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ ED की चार्जशीट पर बहस पर सुनवाई तय कर दी है। आज सुनवाई के दौरान सिद्दीकी के वकील ने डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए समय की मांग की। इस पर कोर्ट ने समय देते हुए मामले में अगली सुनवाई 13 फरवरी को करने का फैसला सुनाया। साथ ही सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत की अवधि अगली तारीख तक के लिए बढ़ा दी गई है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: शाम 5 बजे होगा शपथग्रहण
मुंबई स्थित लोकभवन राज्यपाल दफ्तर की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है कि सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण करेंगी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत शाम 4 बजे देहरादून से मुंबई लौट रहे हैं। फिर 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले 2 बजे बैठक में एनसीपी अपने विधायक दल के नेता चुनेगी। लोकभवन (राजभवन) में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बीजेपी ने सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की खबरों पर क्या कहा?
अजित पवार के निधन के बाद आज महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण खबरों पर बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। स्वर्गीय अजित पवार अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री कौन बनेंगे, इस पर टिप्पणी करने की स्थिति में मैं नहीं हूं; यह एनसीपी का आंतरिक मामला है... भाजपा एनसीपी की सहयोगी है। उचित और सही निर्णय लिया जाएगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सांबा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन
जम्मू-कश्मीर के सांबा में बॉर्डर पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है। सेना ने तुरंत फायरिंग की। ड्रोन कुछ समय समय तक भारतीय सीमा में ही मंडराता रहा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुंबई पहुंचीं सुनेत्रा पवार
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार देर रात मुंबई पहुंच चुकी है। आज एनसीपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद सुनेत्रा को डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान किया जाएगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बंगाल में अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच चुके है। शनिवार को वो पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैरकपुर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। फिर उत्तर बंगाल के लिए उड़ान भरेंगे। यहां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कार्यक्रम में शामिल होना है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किश्तवाड़ में जारी एनकउंटर
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ डोलगाम इलाके में हुई है। जहां आतंकवादी 18 जनवरी, 22 जनवरी और 24 जनवरी को भाग निकले थे। भारतीय सेना और SOG किश्तवाड़ ने आतंकवादियों को घेर लिया है। इलाके में 2-3 आतंकवादी फंसे हुए हैं। सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह
डिब्रूगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं कि पूरी दुनिया में, असम और उत्तर-पूर्व के विभिन्न सांस्कृतिक गमछे हमारी उत्तर-पूर्वी संस्कृति के प्रति सम्मान के प्रतीक हैं। 26 जनवरी को, गृह सम्मेलन के दौरान, राष्ट्रपति ने सबके लिए उत्तर-पूर्वी गमछे लगाए... वहां आए सभी लोगों ने उत्तर-पूर्वी गमछे लगाए, सिवाय एक व्यक्ति के, जिसका नाम राहुल गांधी है... उनकी किस तरह की दुश्मनी है? वे हमारे उत्तर-पूर्वी लोगों के साथ इतना अन्याय क्यों करते हैं?
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने माफी वाली बात को लेकर जताई नाराजगी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सब बाते पीछे छूट गई हैं। 10 11 मार्च को संत समाज के साथ लखनऊ जाएंगे। अब माफी की बात पीछे छूट गई है। दिल्ली की जगह अब लखनऊ में बैठेंगे। योगी आदित्यनाथ के सामने प्रश्न रखा है। गोमांस के निर्यात को बंद करें। इस बार के माघ मेले में साधु-संतों का अपमान किया गया।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: किश्तवाड़ में बंद इंटरनेट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा इसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए किश्तवाड़ जिले के तीन इलाकों में 2G, 3G, 4G और 5G की इंटरनेट डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से सस्पेंड करने का आदेश दिया है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मेरे लिए व्यक्तिगत दुख - राजीव राय
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत मामला है। मैं पिछले महीने पुणे गया था और उनकी पत्नी सुमित्रा से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं; वह हमारी समिति में हैं। दरअसल, उन्होंने मुझे इस महीने बारामती आमंत्रित करने का वादा किया था, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार तीन नाबालिग
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 13, 14 और 15 वर्ष की आयु के तीन नाबालिगों को 6 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 18 जनवरी को भजनपुरा इलाके में हुई थी।
कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार को बीएसएफ को जमीन सौंपने का निर्देश दिए जाने पर, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि उन्होंने बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के अधिकार क्षेत्र को सीमा रेखा से 15 किमी से बढ़ाकर 50 किमी कर दिया है। उनके पास जो जमीन है, उसकी बाड़बंदी अभी तक पूरी नहीं हुई है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय गोवा दौरे पर रहेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस दौरे के दौरान BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन राज्य में पार्टी के बूथ-स्तरीय ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पश्चिम बंगाल के बाद यह नवीन का दूसरा राज्य दौरा होगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: UGC नियमों पर रोक के खिलाफ JNU में विरोध
यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसको लेकर JNU कैंपस के साबरमती हॉस्टल के बाहर छात्रों ने विरोध किया गया। इस दौरान यहां ब्राह्मणवाद का पुतला दहन किया गया। करीब 50 छात्रों का समूह इस प्रदर्शन में मौजूद रहा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पंकज सिंह ने यूजीसी नियमों पर दी प्रतिक्रिया
यूजीसी के इक्विटी विनियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक पर भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहा, "यह एक ज्वलंत मुद्दा था, और सुप्रीम कोर्ट ने लाखों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यूजीसी के इक्विटी विनियमों पर रोक लगा दी है। यह एक स्वागत योग्य निर्णय है।"
