आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): उत्तर प्रदेश में आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने ISIS से कथित संबंधों के आरोप में BDS द्वितीय वर्ष के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। ATS के अनुसार, उन्हें यह जानकारी मिली थी कि कुछ लोग ISIS के सदस्य के तौर पर सक्रिय हैं। इसके बाद एजेंसी ने गहराई से जांच की। जांच के बाद पुलिस ने हरीश अली नाम के युवक को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। वह सहारनपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल ATS इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह जानकारी दी। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए हैं। आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य की दम घुटने या जलने से मौत हो गई। वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य से क्रूड ऑयल लेकर एलपीजी टैंकर शिवालिक भारत के मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है।
वहीं, BJP ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से मैदान में उतारा गया, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिराप्पल्ली से, वी. मुरलीधरन को कझाकुट्टम से और राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से मैदान में उतारा गया।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: देश-विदेश की बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग के साथ...
यूपी ATS ने BDS छात्र को पकड़ा, ISIS से कथित संबंधों का आरोप
वहीं, उत्तर प्रदेश में आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने ISIS से कथित संबंधों के आरोप में BDS द्वितीय वर्ष के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। ATS के अनुसार, उन्हें यह जानकारी मिली थी कि कुछ लोग ISIS के सदस्य के तौर पर सक्रिय हैं। इसके बाद एजेंसी ने गहराई से जांच की। जांच के बाद पुलिस ने हरीश अली नाम के युवक को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। वह सहारनपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल ATS इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
https://twitter.com/airnewsalerts/status/2033547626155798533?s=46
चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ़ कोशिश हो रही है...- मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा। लेटर में लिखा, "चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ़ कोशिश हो रही है और चुनाव आयोग को इसे तुरंत रोकना/सुधारना चाहिए। इसके अलावा, हमारे सही वोटर्स/डाले गए वोटों को अक्षम करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती, जो साफ़ तौर पर प्रक्रिया को खराब करने/पटरी से उतारने की एक साफ़ कोशिश है..."
हिंदी में ममता कालिया और अंग्रेजी में नवतेज सरना को साहित्य अकादमी पुरस्कार, कुल 24 लेखक सम्मानित
Sahitya Akademi Awards: हिंदी की वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया के संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ को साल 2025 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है। साहित्य अकादमी ने सोमवार को यह घोषणा की। इसके साथ ही अंग्रेजी में ‘क्रिमसन स्प्रिंग’ (उपन्यास) के लिए नवतेज सरना को और उर्दू में ‘सफ़र जारी है’ (कविता) के लिए प्रितपाल सिंह बेताब को अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।
West Bengal BJP Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव
West Bengal BJP Candidate List 2026: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में 10 महिलाओं का नाम है। बीजेपी ने इस लिस्ट में भवानीपुर और नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी, रेजिनगर से बापन घोष, बहरामपुर से सुब्रत मित्रा, चकदहा से बंकिम चंद्र घोष, नैहाटी से सौमित्र चटर्जी, उलूबेरिया दक्षिण से स्वामी मंगलानंद पुरी महाराज, पुरसुराह से बिमान घोष, मोयना से अशोक डिंडा, दासपुर से तपन दत्ता और आसनसोल दक्षिण से अग्निमित्रा पॉल को टिकट दिया है।
शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा
होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुका LPG टैंकर शिवालिक मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा।
असम में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग
CEC ज्ञानेश कुमार ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरोसा दिलाया कि असम समेत सभी राज्यों में चुनाव शांतिपूर्ण होंगे। इसी मकसद को पूरा करने के लिए, ECI ने असम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग/ट्रांसफर किया है।
असम में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग-
1. सोमालिन शुभदर्शिनी को SSP, माजुली 2. आर शीतल कुमार को SSP साउथ सलमारा 3. आंचल चौहान को SSP सादिया 4. सुधाकर सिंह को SSP चिरांग 5. मोहन लाल मीणा को SSP धेमाजी
बीजेपी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
BJP ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से मैदान में उतारा गया, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिराप्पल्ली से, वी. मुरलीधरन को कझाकुट्टम से और राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से मैदान में उतारा गया।
पश्चिम बंगाल में छोटे-छोटे पाकिस्तानी कस्बे और इलाके बन गए हैं- भाजपा सांसद रवि किशन
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "हम बंगाल में सरकार बना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं और दीदी(बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) जा रही हैं। वहां जो छोटे-छोटे पाकिस्तानी कस्बे और इलाके बन गए हैं तो बंगाली कह रहे हैं कि हमें बंगाल को बचाना है। अब बंगाल बचाने की लड़ाई है और बंगालियों के पास भाजपा ही एक विकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ही बंगाल बचा सकते हैं..."
जब ममता बनर्जी को हराने की बात आती है तो उन्हें(भाजपा) डर लगता है- सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "कल भी मैंने कहा था कि चुनाव समयबद्ध तरीके से होना चाहिए और ज्यादा चरणों में नहीं होना चाहिए तो यह देखकर अच्छा लग रहा है कि अधिकांश राज्यों के चुनाव एक ही चरण में है और पश्चिम बंगाल में दो चरणों में है, यह स्वागत योग्य है। हालांकि जो मुख्य सचिव, DGP आदि को लेकर पश्चिम बंगाल में जो बदलाव किया जा रहा है वह दिखाता है कि जब ममता बनर्जी को हराने की बात आती है तो उन्हें(भाजपा) डर लगता है।"
बिरला ने आज शाम 4:30 बजे अपने चैंबर में सर्वदलीय बैठक बुलाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज शाम 4:30 बजे अपने चैंबर में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
BJD ओडिशा के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी- नवीन पटनायक
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "कुछ दिन पहले हमने कहा था कि BJP खरीद-फरोख्त करने वाली है। उन्होंने कुछ ऐसे लोगों को इकट्ठा किया जिन्होंने उनके लिए क्रॉस-वोटिंग की, जिनमें से ज़्यादातर का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है... मुझे बहुत दुख है कि ये दिक्कतें हमारे खूबसूरत राज्य ओडिशा में हो रही हैं। BJD ओडिशा के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी..."
मैं आज कटक के अस्पताल जाने वाला हूं- BJD प्रमुख नवीन पटनायक
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने कटक के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में आग लगने की घटना पर कहा, "मैं आज कटक के अस्पताल जाने वाला हूं, मैं मृतकों के परिवारों और घायलों से मुलाकात करूंगा और हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि यह कैसे हुआ।"
बिहार विधानसभा में क्या बोले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमें इंतजार करना चाहिए। हमें लगभग 6 वोटों की कमी रह गई। अगर हम सभी विपक्षी दलों के वोटों को जोड़ें तो कुल संख्या 41 होगी। अभी तक नतीजे नहीं आए हैं और न ही मतदान पूरा हुआ है। आप बस नतीजों का इंतजार कीजिए, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।"
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भाजपा की सहूलियत के हिसाब से चुनाव की तारीखें तय होती हैं- प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद कहा कि भाजपा की सहूलियत के हिसाब से चुनाव की तारीखें और चरण तय किए जाते हैं। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''जिस तरह से चुनावों की तारीखों की घोषणा होती है और चरणों को निर्धारित किया जाता है, उससे मुझे लगता है कि ये सब भाजपा की सुविधानुसार तय होता है।''
नशा और स्मार्टफोन दोनों ही समान रूप से हानिकारक: मुख्यमंत्री योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बच्चों पर स्मार्टफोन के दुष्प्रभावों को रेखांकित किया और चेतावनी दी कि अत्यधिक उपयोग उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा और स्मार्टफोन दोनों ही समान रूप से हानिकारक हैं।
पश्चिम बंगाल डीजीपी
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले पीयूष पांडे के स्थान पर सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया.
पक्ष के नेता को पता होना चाहिए कि यह शून्यकाल है- जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब दिया। उन्होंने कहा, "पक्ष के नेता को पता होना चाहिए कि यह शून्यकाल है और सभी को तीन मिनट के भीतर अपना भाषण समाप्त करना होता है। यह नियम सभी के लिए है।"
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दिल्ली के एक्यूआई में सुधार
दिल्ली में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद सोमवार को वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।
पश्चिम बंगाल में ईडी का तलाशी अभियान
अवैध कॉल सेंटर से जुड़े एक मामले में ईडी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर समेत 10 परिसरों में तलाशी अभियान चला रही है। ईडी के मुताबिक, जिन लोगों की तलाशी ली जा रही है उनमें सम्राट घोष, सुभाजित चक्रवर्ती और अन्य शामिल हैं।
सांबा में बीएसएफ जवान ने शिविर के अंदर की आत्महत्या
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने एक शिविर के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश निवासी हेड कांस्टेबल हरि बाबू पेंठी क्षेत्र के एक शिविर में अपनी चौकी के अंदर फंदे पर लटके पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा शिवालिक
होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुका एलपीजी टैंकर शिवालिक आज गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा।
चीन और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच व्यापार वार्ता
चीन और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच पेरिस में आर्थिक और व्यापार वार्ता हुई। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और चीन के उपप्रधानमंत्री हे लिफेंग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रविवार सुबह फ्रांस की राजधानी में एकत्रित हुए।
ओडिशा के अस्पताल में आग लगने की घटना पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ओडिशा के एक अस्पताल में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम उस नौजवान का विरोध क्यों करेंगे जो राजनीति में आना चाहता है? चाहे निशांत कुमार हों या कोई और युवा जो संविधान, लोकतंत्र और भाईचारे की भावना से समाज की सेवा करना चाहता है, हम उनका स्वागत करेंगे। लेकिन वह उन्हीं लोगों के साथ हैं जिन्होंने उनके पिता का पतन किया। उन्हें यह बात समझनी ही होगी।"
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: दुबई जाने वाली एमिरेट्स की उड़ान सुरक्षा कारणों से कोच्चि लौटी
दुबई जाने वाली एमिरेट्स की उड़ान सुरक्षा कारणों से कोच्चि लौटी। एमिरेट्स ने अपने बयान में कहा, "दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। कृपया हवाई अड्डे पर न जाएं। एमिरेट्स उपलब्ध होने पर अपडेट साझा करेगा। हम अपने ग्राहकों को उनकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं। हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।"
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आप का एलपीजी संकट के खिलाफ प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी ने रविवार को देश में कथित एलपीजी संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि यह स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुक गए हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: एलडीएफ के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेगी आरजेडी
राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी केरल विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के हिस्से के रूप में लड़ेगी। एलडीएफ का मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) से है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: एअर इंडिया पश्चिम एशिया के लिए चलाएगी 48 उड़ानें
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया से आने और जाने के लिए 48 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। दोनों विमानन कंपनी भारतीय शहरों और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानों सहित जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। एअर इंडिया दिल्ली और मुंबई से एक-एक वापसी उड़ान संचालित करेगी जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु से एक-एक उड़ान संचालित करेगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: डीएमके, एआईएडीएमके ने चुनाव की तारीख घोषित होने का किया स्वागत
तमिलनाडु में रविवार को विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद डीएमके, एआईएडीएमके और अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया। डीएमके नेता सलेम धरनिधरन ने दावा किया कि उनकी पार्टी 234 में से 200 से अधिक सीटें हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज करेगी। आईएडीएमके के प्रवक्ता कोवाई सत्यन ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करेगी। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होगा। मतगणना चार मई को होगी।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अन्य देशों से एलपीजी का आयात करे केंद्र: सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर राज्य के कुछ हिस्सों में रसोई गैस की किल्लत को दूर करने के लिए अन्य देशों से एलपीजी आयात सहित वैकल्पिक उपायों पर विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि आबादी का एक बड़ा हिस्सा भोजन के लिए होटलों पर निर्भर है और चेतावनी दी कि एलपीजी आपूर्ति में रुकावट से दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है।
