22 Feb Highlights: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाला ‘नमो भारत’ रैपिड रेल कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी की रफ्तार में बदलाव लाएगा और उन्होंने इस अमूल्य उपहार के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष दो खंडों का उद्घाटन करते हुए संपूर्ण 82 किलोमीटर लंबे ‘दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर’ को राष्ट्र को समर्पित किया।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: देश-विदेश की सभी बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ...
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: सीएम योगी ने सिंगापुर में GIC चीफ से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सिंगापुर में GIC के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लिम चाउ कियाट और उनके डेलीगेशन से मुलाकात की। सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय के इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टमेंट के लिए रास्ते तलाशे गए, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल पार्क और सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: नेपाल में बड़ सड़क हादसा
नेपाल के धाडिंग में एक यात्री बस के नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। यहां फिलहाल, बचाव अभियान जारी है।
दिल्ली पुलिस 8आतंकवादी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने तीन राज्यों में चलाए गए एक बड़े आतंकवाद रोधी अभियान के तहत आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का पर्दाफाश करके इससे जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से सात बांग्लादेशी के नागरिक हैं।
'नमो भारत' रैपिड रेल कॉरिडोर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाला 'नमो भारत' रैपिड रेल कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी की रफ्तार में बदलाव लाएगा और उन्होंने इस अमूल्य उपहार के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष दो खंडों का उद्घाटन करते हुए संपूर्ण 82 किलोमीटर लंबे 'दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' को राष्ट्र को समर्पित किया।
असम आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग पर सहमति
असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए के घटक दलों के बीच सीट साझा करने पर सहमति बन चुकी है। असम में राजग के घटक दलों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), असम गण परिषद (एजीपी), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के मौजूदा विधानसभा में सदस्य हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की प्रतिमा की जगह सी राजगोपालाचारी की प्रतिमा लगेगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति भवन में स्थापित ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा की जगह स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा लगायी जाएगी। अपने मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' में मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से, स्वतंत्रता के बाद भी राष्ट्रपति भवन में ब्रिटिश प्रशासकों की मूर्तियां बनी रहीं, जबकि देश के महान सपूतों की मूर्तियों को वहां स्थान देकर सम्मानित नहीं किया गया।
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के दो कर्मी मृत मिले
भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के दो कर्मी रविवार को एक पुलिस चौकी के अंदर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, मृत पाए गए पुलिसकर्मियों की पहचान गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब के गुरदासपुर जिले के अडियां में एक सीमा चौकी पर तैनात थे। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''यह बेहद चिंताजनक है कि गुरदासपुर जिले के अडियां गांव में एक चौकी के पास हमारे दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी गई। हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।''
मायावती की बसपा कार्यकर्ताओं को नसीहत
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि वे ''गुलाम मानसिकता'' वाले ''बिकाऊ लोगों'' से सावधान रहें।
पीएम मोदी मन की बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आने वाले समय में एआई की शक्ति का उपयोग दुनिया किस प्रकार करेगी, इस दिशा में यह शिखर सम्मेलन एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ है। PM मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में, लोगों से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और 'डिजिटल अरेस्ट' के प्रति सतर्क रहने का भी आग्रह किया और सभी से अपील की कि वे बैंकों द्वारा केवाईसी के अनुरोधों का पालन करें क्योंकि यह किसी व्यक्ति के बैंक खाते की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कांग्रेस में कोई व्यक्ति समझदार नहीं बचेगा - असम के मंत्री ने बोला बड़ा हमला
असम के मंत्री अशोक सिंघल ने कहा कि कांग्रेस में पूरी तरह से विभाजनकारी राजनीति चल रही है, और कोई भी समझदार व्यक्ति कांग्रेस में नहीं रहेगा। आज भूपेन बोरा हैं, कल कोई और हो सकता है, और मुझे लगता है कि कांग्रेस पूरी तरह से पतन की ओर है। यही कारण है कि लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर बड़ा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता मोदी से नफरत करते हैं। वो मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। वे मेरी मां का अपमान करने में भी नहीं हिचकिचाते। कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट BJP का इवेंट नहीं था और उस समय कोई भी BJP नेता मौजूद नहीं था। यह एक नेशनल काम था।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: आरजेडी सांसद ने यूएस से डील को लेकर जताई नाराजगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पोस्ट पर RJD सांसद मनोज कुमार झा बोले, "मैं क्या कहूँ? सरकार इस बारे में क्या कह रही है?... शाम को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी हुई। जब पूरे देश में इतना व्यापक भ्रम और एक प्रमुख क्षेत्र में इतना बड़ा विरोध है, उसके बाद मुझे नहीं लगता कि जिस तरह की बातचीत होनी चाहिए, वह वास्तव में हो रही है... या कोई बातचीत हो भी रही है या नहीं... मंत्री राज्यसभा में आते हैं, बयान देते हैं और चले जाते हैं, कोई सवाल नहीं, कोई स्पष्टीकरण नहीं, तो यह अस्पष्टता क्यों?"
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: शरद पवार चेकअप के लिए पहुंचे अस्पताल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार आज रूटीन चेकअप के लिए पुणे स्थित रूबी अस्पताल ले जाये गए। जानकारी के मुताबिक शरद पवार की सेहत पूरी तरह ठीक है। उनका 10 दिनों के दवा का कोर्स पूरा हो गया है। इसके बाद सामान्य जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के नेता एस.टी. हसन कहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जानते हैं कि केवल एक ही देश है जिसने उनके सामने आत्मसमर्पण किया है, इसलिए वे हमारी प्रशंसा करते हैं और हम पर शुल्क भी लगाते हैं। हमारे देश में क्या हो रहा है? हम गुटनिरपेक्ष देश हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका की शुल्क नीति को रद्द करते हुए फैसला सुनाया क्योंकि ट्रंप दुनिया के खिलाफ हथियार के रूप में शुल्क का इस्तेमाल कर रहे थे।
सपा के पूर्व सांसद ने कहा कि अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे, लेकिन वे अभी भी सुप्रीम कोर्ट को धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं, 'अपनी राष्ट्रपति शक्तियों का उपयोग करते हुए, मैं सभी पर 10% शुल्क लगाऊंगा।' अभी ऐसा लग रहा है जैसे दुनिया से लोकतंत्र का सफाया हो रहा है। अगर अमेरिका या हमारे देश की तरह ऐसे लोग शासन करने लगे, तो लोकतंत्र को बचाना बेहद मुश्किल होगा।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: तमिलनाडु में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
भारत मे बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई। पाकिस्तान ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों की शह पर बड़ी आतंकी साजिश की प्लानिंग रचने वाले 6 संदिग्ध गिरफ्तार हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी तमिलनाडु से हुई है। फिलहाल आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है। आरोपियों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: कासगंज में एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के कासगंज में एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सुबह सूचना मिली कि सत्यवीर उर्फ श्यामवीर, जो यहीं एक कमरे में रहता था, और उसका परिवार दो-तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला है। जब पुलिस मौके पर पहुंची और पर्दे हटाए तो सत्यवीर का शव फंदे से लटका हुआ मिला, और बाकी चार शव बिस्तर पर रजाई के नीचे मिले. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सत्यवीर ने अपने परिवार के बाकी सदस्यों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली और मेरठ के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
