Aaj ki Taaja Khabar 6 October, Breaking Hindi News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार सुबह संसद भवन से शुरू हुआ विपक्षी सांसदों का प्रोटेस्ट मार्च दोपहर में धरने में बदल गया। एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस ने विपक्ष के ज्यादातर सांसदों को डिटेन कर लिया तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी आकाशवाणी परिसर के केंद्र में धरने पर बैठ गए।
पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा 12 बजे राहुल गांधी पुलिस द्वारा रोकने के बावजूद जबरन आकाशवाणी भवन में घुस गए। यहां वे प्रियंका गांधी के साथ अभी भी धरने पर बैठ गए थे। राहुल गांधी और विपक्षी सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते हैं लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। रात करीब 8.00 बजे दिल्ली पुलिस ने उन्हें व अन्य कांग्रेसी नेताओं को आकाशवाणी परिसर से हटा दिया है।
राहुल गांधी और प्रियंका के जबरन आकाशवाणी भवन परिसर में घुसने को बीजेपी ने घुसपैठ की कोशिश बताया। बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पिछले 12 सालों से लोकतंत्र के हर स्तंभ पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपनी हार नहीं पचा पा रही है।
पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर उपचुनाव
सुबह से पश्चिम बंगाल की दो सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर पर उपचुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गई है। तमिलनाडु में विधानसभा और असम में एक लोकसभा सीट के लिए भी मतदान पूरी हो गई है। वोटिंग के दौरान ही विधायक हुमायूं कबीर को रेजीनगर उपचुनाव में वोटिंग के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पहले आज उन्होंने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अपना वोट डाला था।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग के साथ…
प्रियंका भी पहुंची अपने आवास
किंग्सवे कैंप से रिहा होने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने आवास पर पहुंचीं। इससे कुछ देर पहले ही राहुल अपने आवास पर पहुंचे थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन करते समय दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए INDIA गठबंधन के सांसदों को रिहा कर दिया गया।
रिहा होने के बाद अपने आवास पहुंचे राहुल गांधी
किंग्सवे कैंप से रिहा होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास पर पहुँच गए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन करते समय दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए INDIA गठबंधन के सांसदों को रिहा कर दिया गया।
राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा किंग्सवे कैंप से रवाना
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा किंग्सवे कैंप की नई पुलिस लाइन से रवाना हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन में INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध-प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा किंग्सवे कैंप का गेट पर चढ़कर उसे खोला
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा किंग्सवे कैंप का गेट पर चढ़कर उसे खोला, जहां राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे हिरासत में लिए गए नेताओं को रखा गया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और दूसरे प्रदर्शनकारी परिसर में घुस जाते हैं।
https://twitter.com/PTI_News/status/2107506681420902632?s=20
दिल्ली पुलिस राहुल गांधी को किंग्सवे कैंप लेकर आई
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और 'इंडिया' गठबंधन के अन्य सांसद, जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, उन्हें किंग्सवे कैंप लाया गया है।
राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस बस में बिठाकर ले गई थाने
दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी परिसर से राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान एक वीडियो सामने आया जब राहुल गांधी बस में बैठे दिखे।
सब याद रखा जाएगा- कांग्रेस
राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया गया, इसे लेकर कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से लिखा सब याद रखा जाएगा।
https://twitter.com/INCIndia/status/2107481379265237128?s=20
के. सी. वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी हिरासत में लिए गए
दिल्ली पुलिस ने के. सी. वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत कांग्रेस के सांसदों को हिरासत में ले लिया। INDIA गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
हिरासत में लिए गए राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी परिसर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है।
https://twitter.com/PTI_News/status/2107478779849576607?s=20
दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को आकाशवाणी से हटाया
दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हटा दिया है। साथ ही उन्हें हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा, पवन खेड़ा समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता भी हिरासत में लिए गए हैं।
तमिलनाडु के दोनों सीटों पर कितना रहा मतदान प्रतिशत?
अधिकारियों के अनुसार, तमिलनाडु में उपचुनाव के लिए मतदान में मदुरंतकम में 85.99 प्रतिशत और धारापुरम में 80.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
https://twitter.com/PTI_News/status/2107470776467406865?s=20
पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर 80.81 फीसदी हुआ मतदान
अधिकारियों के अनुसार, पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 80.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
https://twitter.com/PTI_News/status/2107471765605876199?s=20
राहुल गांधी को ज्ञानेश कुमार से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है- राजा वडिंग
कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, "मैं इसे अन्याय, संविधान का उल्लंघन और लोकतंत्र की हत्या मानता हूं। राहुल गांधी लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं। पूरा देश जानना चाहता है कि वे (चुनाव आयोग) क्या कर रहे हैं और कैसे BJP की मदद कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सबूत दिए हैं कि वोट चोरी हो रहे हैं। राहुल गांधी को ज्ञानेश कुमार से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है? हम मांग करते हैं कि हमें अंदर जाकर उनसे बात करने की इजाजत दी जाए। हम मांग करते हैं कि उन्हें (ज्ञानेश कुमार को) बर्खास्त किया जाए।"
गठबंधन की पार्टियों की आदत है वे चुनाव जीतती हैं तो शिकायत नहीं होती- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने कहा, "INDI गठबंधन की पार्टियों की यह आदत है कि अगर वे चुनाव जीतती हैं, तो उन्हें चुनाव आयोग से कोई शिकायत नहीं होती, लेकिन जब वे हारती हैं, तो वे EVM और SIR प्रक्रिया पर दोष मढ़ने लगती हैं। SIR प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ लागू की गई थी। सभी को अपनी बात रखने के कई मौके दिए गए। ये पार्टियां वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों का फायदा उठाती थीं, लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगी। विपक्षी पार्टियां इसी बात से परेशान हैं।"
आकाशवाणी में कांग्रेस का प्रर्दशन जारी
आकाशवाणी केंद्र किसी के पिता का नहीं - अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा - आकाशवाणी किसी के बाप की जागीर नहीं है, यह इस देश की संपत्ति है - यह हमारी संपत्ति है, जनता की संपत्ति है। हमने न तो आकाशवाणी का घेराव किया और न ही किसी को बंधक बनाया। वे हमें आगे नहीं जाने दे रहे थे, इसलिए हम अंदर बैठ गए। यह जगह जनता की भी है। ऐसा नहीं है कि हमने आकाशवाणी में लूटपाट की। कुछ भी नहीं लूटा गया है।
आकाशवाणी परिसर में अभी भी धरने पर बैठे हैं राहुल गांधी
नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव संपन्न
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है। दोनों जगह शाम छह बजे मतदान केंद्र के गेट बंद कर दिए गए। हालांकि लाइन में लगे लोगों को वोट डालने दिया जाएगा।
पुलिसकर्मियों से बात करती नजर आईं प्रियंका गांधी
किसी भी पार्टी से बैठक का कोई अनुरोध नहीं मिला- चुनाव आयोग के अधिकारी
चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को कहा कि उसे किसी भी राजनीतिक पार्टी से बैठक के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है, जबकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य लोगों ने चुनाव आयुक्तों से मिलने की मांग को लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर के पास विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए- शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह ने कहा कि सत्ता में रहते हुए जिसने देश को लगातार चोरी की बात कर रहे हैं, वो आज चोरी की बात कर रहे हैं। उन्हें चिंतन करना चाहिए।
संविधान हमें विरोध करने की इजाज़त देता है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा- हमें यहां विरोध-प्रदर्शन करने में कोई दिक्कत नहीं है... हम यहां अपना विरोध जारी रखेंगे... अगर उन्हें (दिल्ली पुलिस को) हमारे यहां विरोध करने से परेशानी है, तो वे हमें विरोध करने के लिए कोई दूसरी जगह दे सकते हैं... संविधान हमें विरोध करने की इजाज़त देता है।
चुनाव आयुक्तों ने वोटों की चोरी की है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है... सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलेंगे, उन्हें हमसे मिलना ही होगा... हम सब यहां बहुत आराम से हैं... उन्होंने सांसदों का अपमान करके देश की आवाज़ का अपमान किया है; हम बस चुनाव आयुक्तों से मिलकर सवाल पूछना चाहते हैं और उन्हें बताना चाहते हैं कि उन्होंने वोटों की चोरी की है।
आकाशवाणी भवन से कांग्रेस के कई कार्यकर्ता डिटेन
आकाशवाणी भवन के बाहर के कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता डिटेन किए गए हैं। राहुल गाँधी - प्रियंका गांधी और कई नेता आकाशवाणी परिसर में बैठे हैं।
कृपया मुझे बताएं कि मैं कहां बैठ सकता हूं - राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मीडिया से कहा - मैंने पुलिस से कहा, 'मैं पहले वहां बैठा था। आपने मुझे वहां से हटा दिया। अब मैं यहां आया हूँं, और आप मुझे यहां से भी हटाना चाहते हैं।' मैं बस पुलिस से यह पूछ रहा हूं - ठीक है, अगर आप मुझे यहाँ से हटाना चाहते हैं, तो हटा दें - लेकिन बस मुझे यह बता दें: इस देश में मैं कहां बैठ सकता हूं? मैं बस कहीं बैठना चाहता हूं। मैंने पुलिस से विनम्रता से पूछा: कृपया मुझे बताएं कि मैं कहां बैठ सकता हूं। क्या मैं इंडिया गेट पर बैठ सकता हूं? क्या मैं जंतर-मंतर पर बैठ सकता हूं? क्या मैं सड़क पर बैठ सकता हूं? मैं कहां बैठ सकता हूं? बस कोई जगह बता दें, और मैं वहीं बैठ जाऊंगा।"
दिल्ली की कोर्ट ने 17 प्रदर्शनकारियों को जमानत दी
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को गिरफ़्तार किए गए दो प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए "हिरासत में टॉर्चर" के आरोपों पर दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
अदालत ने गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने और सार्वजनिक जगह पर रुकावट डालने के आरोपी 17 लोगों को ज़मानत दे दी
अदालत ने कहा कि वे युवा हैं और उनका पूरा करियर अभी बाकी है।
हम देखेंगे कि कोर्ट में इस मामले पर क्या कार्रवाई करती है- सीएम उमर अब्दुल्ला
INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध प्रदर्शन पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में हुई INDIA गठबंधन की बैठक में एक कार्यक्रम तय किया गया था। इसकी शुरुआत सांसदों के चुनाव आयोग तक मार्च से हुई और यह सिलसिला जारी रहेगा... पहले भी इस बारे में बात की गई थी, लेकिन बहुत कम लोगों ने ध्यान दिया। अब सुप्रीम कोर्ट वोट हटाने के मामले पर सवाल उठा रहा है... हम देखेंगे कि कोर्ट में इस मामले पर क्या कार्रवाई होती है।"
पुलिस कर्मी मीडिया को हटा रहे हैं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा- मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि पुलिसवाले मीडिया को यहां से हटा रहे हैं।
कोई देशद्रोही बच नहीं पाएगा- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा- हमारे देश के साथ जो किया गया है, उसे देशद्रोह कहा जाता है, कोई भी बच नहीं पाएगा।
राहुल गाँधी - हम उन्हें खत्म कर देंगे।
राहुल गाँधी ने कहा कि हम उन्हें खत्म कर देंगे। मैं देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़ा हुआ हूं। बीजेपी क्या बोले- उससे मुझे फर्क नहीं
अमित शाह, नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।
वोट चोरी करके मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत ने देश को हाईजैक किया है। ज्ञानेश कुमार ने इनकी मदद की है।
इन सबके खिलाफ कार्रवाई होगी।
कोई भी बच नहीं पाएगा।
