प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक और निजी, दोनों तरह की बैठकों में अपनी बात साफ-साफ रखी। उन्होंने कहा, “यह संदेश देना ज़रूरी है कि युद्ध के समय, कमर्शियल जहाजों पर मौजूद आम नाविकों को हमले का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वे सैनिक नहीं होते और यही संदेश मोदी ने दिया। एक और चिंता की बात यह है कि हमारे भारतीय नाविक भारतीय झंडे वाले जहाजों पर या उनके बिना भी काम करते हैं। अगर वे आपकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उन्हें रोकने का कोई और तरीका अपनाएं, लेकिन लोगों की जान न लें।”
शिवसेना की स्थापान के आज 60 साल पूरे हो गए हैं। शिवसेना (UBT) ने पार्टी की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि पिछले छह दशकों में शिवसेना को तोड़ने और कमजोर करने के कई बार कोशिशें की गईं। पार्टी का दावा है कि विरोधियों के मन में शिवसेना के प्रति भय के कारण समय-समय पर कई समानांतर ‘सेनाओं’ का गठन हुआ और वे खत्म भी हो गईं, लेकिन बालासाहेब ठाकरे द्वारा रखी गई नींव और स्थापित की गई विचारधारा अडिग रही।
ट्रंप-पीएम मोदी की बैठक पर शशि थरूर का बयान
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के साथ सार्वजनिक और निजी, दोनों तरह की बैठकों में अपनी बात साफ-साफ रखी। यह संदेश देना ज़रूरी है कि युद्ध के समय, कमर्शियल जहाजों पर मौजूद आम नाविकों को हमले का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वे सैनिक नहीं होते और यही संदेश मोदी ने दिया। एक और चिंता की बात यह है कि हमारे भारतीय नाविक भारतीय झंडे वाले जहाजों पर या उनके बिना भी काम करते हैं। अगर वे आपकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उन्हें रोकने का कोई और तरीका अपनाएं, लेकिन लोगों की जान न लें।"
शिवसेना विधायक दीपक वसंत केसकर का बड़ा बयान
शिवसेना विधायक दीपक वसंत केसकर ने कहा, "जो भी बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का अनुसरण करता है, वही एकनाथ शिंदे हैं, इसीलिए उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त है। एकनाथ शिंदे बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का पालन करते हैं, इसलिए असली शिवसेना एकनाथ शिंदे के साथ है, महाराष्ट्र की जनता उनके साथ है। वे 6 निर्वाचित सांसद हैं, उन पर भी कुछ बाध्यताएं हैं, वे निश्चित रूप से शिवसेना में शामिल होंगे क्योंकि वे सच्चे शिवसैनिक हैं जो बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा में विश्वास रखते हैं।"
हम सिर्फ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सुनना चाहते हैं- शिवसेना नेता शायना एनसी
पार्टी के 60वें स्थापना दिवस पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, "शिवसेना को 60 साल हो गए हैं और हर कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से प्रेरणा ले रहा है। हमारा एकमात्र लक्ष्य महाराष्ट्र के लिए सक्रिय रूप से काम करना और संगठन को मजबूत करना है। हम सिर्फ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सुनना चाहते हैं, हम उनसे प्रेरणा लेना चाहते हैं।"
TMC के लोकसभा नेता के तौर पर मैंने अयोग्यता की 20 अलग-अलग याचिकाएं सौंपी हैं- अभिषेक बनर्जी
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने के बाद TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "TMC के 20 सांसदों ने 3-4 दिन पहले स्पीकर से मुलाकात की और अपना अलग गुट बनाने का दावा किया। मीडिया के अनुसार उन्होंने एक अलग गुट के तौर पर माने जाने का दावा किया है। फिर कुछ घंटों बाद उनमें से 2-4 लोगों ने NCPI में विलय का दावा किया, जिसके बारे में हमने कभी नहीं सुना था। TMC के लोकसभा नेता के तौर पर मैंने अयोग्यता की 20 अलग-अलग याचिकाएं सौंपी हैं। 10वीं अनुसूची उनके खिलाफ है, उन लोगों के खिलाफ जो अलग गुट बनाने का दावा करते हैं। अगर उनमें थोड़ी भी ईमानदारी है, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।"
CPI के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा का बयान
दिल्ली में आज अभिषेक बनर्जी की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से हुई मुलाकात पर CPI के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने कहा, "पूरे देश को पता है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) गहरे संकट में है। यह सिर्फ़ राजनीतिक संकट नहीं है, बल्कि संगठनात्मक संकट भी है। रिपोर्ट साफ़ बता रही हैं कि पार्टी में फूट पड़ गई है, और किस गुट को मान्यता मिलेगी या नहीं, यह तय करना होगा। इन सभी सवालों का फ़ैसला संसदीय परंपराओं और दलबदल विरोधी कानून के आधार पर किया जाना चाहिए। इसलिए हमें इंतज़ार करना होगा और देखना होगा। लेकिन चुनावों और हार के बाद, TMC जैसी पार्टियां बहुत गहरे संकट का सामना कर रही हैं।'
छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार नाथ कश्यप का भूपेश बघेल पर निशाना
एनडीए समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत पर छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार नाथ कश्यप ने कहा, "हमारे नेतृत्व ने विजय शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया और कांग्रेस ने भूपेश बघेल को और पार्टी को यहां भी हारना ही था। भूपेश बघेल ने साबित कर दिया कि वह जहां भी जाते हैं, पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करते हैं।"
टीएमसी सांसद सौगता रॉय का बयान
टीएमसी सांसद सौगता रॉय ने कहा, "अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर को पत्र दिया था। हम कह रहे हैं कि टीएमसी एक है और अगर कोई टीएमसी छोड़ता है, तो उसे टीएमसी का हिस्सा नहीं माना जाएगा। पार्टी का यह विभाजन संविधान के अनुसार नहीं है।"
वहां ऑपरेशन लोटस नहीं ऑपरेशन टाइगर चल रहा है- कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ऑपरेशन टाइगर पर कहा, "वहां ऑपरेशन लोटस नहीं ऑपरेशन टाइगर चल रहा है। हम इस बारे में क्या कह सकते हैं? यह पूरे देश में हो रहा है। इसके साथ ही राजनीतिक नैतिकता, उसूल खत्म होने की कगार पर हैं।"
मेरी पार्टी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गई है - मेरी पार्टी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गई है
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने NDA पर छोटी क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने की कोशिश करने के आरोपों पर कहा, "मेरा मानना है कि इस आरोप में कोई तथ्य नहीं है। मेरी पार्टी एक छोटी पार्टी है लेकिन इसके बावजूद NDA में शामिल होने के बाद, मेरी पार्टी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गई है और नागालैंड और मणिपुर में भी इसे पहचान मिली है...इस आरोप में कोई दम नहीं है।"
उद्धव ठाकरे ने महायुति को छोड़कर गलती की थी- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शिवसेना (UBT) में फूट पर कहा, "मुझे लगता है कि उनके 6 सांसद इसलिए आएं क्योंकि उन्हें उनके साथ नहीं रहना था। उद्धव ठाकरे ने महायुति को छोड़कर गलती की थी। वे MVA में चल गए थे। एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायक आए और 6 सांसद आए हैं। मुझे लगता है कि और भी विधायक आ सकते हैं। उद्धव ठाकरे जी ने जो कांग्रेस के साथ जाने की गलती की है ये उसी का परिणाम है। बाला साहब ठाकरे के विचारधारा के खिलाफ उन्होंने निर्णय लिया था। इसलिए सच्चे शिवसैनिक उद्धव ठाकरे को छोड़ रहे हैं।"
महाराष्ट्र की संस्कृति सभ्यता नहीं बोलती है कि आप कानून व्यवस्था अपने हाथ में लें- शिवसेना नेता शायना एनसी
ऑपरेशन तुड़वा मुद्दे पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, "महाराष्ट्र की संस्कृति सभ्यता नहीं बोलती है कि आप कानून व्यवस्था अपने हाथ में लें। तोड़-फोड़ करें जब आपके सांसद विधायक नगर सेवक आपसे ना खुश हैं तो आप गलत अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, गाली देते हैं, फिर बोलते हैं वादा करें ऐसे दबाव की राजनीति से नेतृत्व नहीं बढ़ता है..."

