दिल्ली में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार चौथे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, विपक्ष के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है और उन्हें मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा है।
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को अपनी बात बताई। राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनसे सबूत देने के लिए कहा। राहुल ने कहा कि हम सभी सबूतों को लेकर राष्ट्रपति के पास जाएंगे।
शनिवार से कॉकरोच जनता पार्टी ने भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सीजेपी के प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई है जबकि सीजेपी के अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर युवाओं से डरते हैं तो पूरा देश ही बंद कर दीजिए। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल है, वहां प्रदर्शन के लिए पुलिस की अनुमति जरूरी नहीं।
इस मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई। मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें कैंसिल करने पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि हर किसी के पास कार नहीं होती; लोग सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं और इसे पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सीएपीएफ की 221 कंपनियां उपलब्ध कराई हैं। इनमें लगभग 23000 जवान शामिल हैं। इसके अलावा राजधानी के अलग-अलग जिलों में लगभग 10 डिटेंशन सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस, राजधानी की सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ा चुकी है। कहा ये भी जा रहा है कि कल और परसों बड़ी संख्या में मेट्रो स्टेशनों को भी बंद किया जा सकता है और दिल्ली आने वाले कई ट्रेनों को कैंसिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद? । कौन से सी ट्रेनें कैंसिल?
75 मेल/एक्सप्रेस और 170 पैसेंजर ट्रेनें रद्द
दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के कारण कुल 75 मेल/एक्सप्रेस और 170 पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें से ज्यादातर ट्रेन एनसीआर इलाके की हैं।
https://twitter.com/dheerajmishra04/status/2108618292059631701?s=20
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू
गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2026 तक पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 लागू कर दी है।
https://twitter.com/ians_india/status/2108611293024567769?s=20
हरियाणा-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई
10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर बहादुरगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर है और हरियाणा-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
केंद्र सरकार पर इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक करवाने का आरोप
कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख श्रीनिवास बी.वी. ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार के निर्देश पर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक किया गया है। सेवा दल के प्रमुख ने कहा कि संगठन इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करेगा।
सीईसी के इस्तीफे तक करेंगे प्रदर्शन
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, "...यह अहम मुद्दा है। विपक्ष तब तक सरकार पर दबाव बनाता रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।"
चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग- मल्लिकार्जुन खड़गे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम राष्ट्रपति को उस आंदोलन के बारे में बताने गए थे जो हमने चार दिन पहले वोटों की चोरी के खिलाफ शुरू किया था और हमने अपना पक्ष पूरी तरह से उनके सामने रखा… हमने मांग की कि EVM का इस्तेमाल बंद किया जाए और चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं।"
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी
विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और विपक्ष के अन्य नेताओं समेत INDIA गठबंधन के सांसदों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए।
सिर्फ। 10 सांसद राष्ट्रपति भवन जाएंगे
विपक्षी सांसद राष्ट्रपति से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन जा रहे हैं। इससे पहले वह संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर रहे हैं।
नई दिल्ली में 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद
नई दिल्ली में 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने इंटरनेट सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद करने की मंज़ूरी दे दी है। जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आस-पास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। ये सेवाएं 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगी। सभी तरह की मोबाइल इंटरनेट टेक्नोलॉजी को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जो आदमी डरता है, वो आज नहीं तो कल मरता है- मल्लिकार्जुन खड़गे
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेन सेवाएं कैंसिल किए जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- वो डरे हुए हैं। एक आदमी जो डरता है वो आज या कल मरता है।
उन्होंने आगे कहा- हम राष्ट्रपति से इसलिए मिलने जा रहे हैं क्योंकि ज्ञानेश कुमार ने गलतियां की हैं। उन्होंने पूरे देश में ऐसी स्थिति बना दी है जिससे लोकतंत्र ही खतरे में पड़ गया है। हम इन सभी मामलों को समझाने जा रहे हैं।
देश पर आपातकाल थोपा गया है- सौरव दास
न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सौरव दास ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में सीजेपी कार्यकर्ताओं को डिटेन किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश में आपातकाल थोपा गया है और दिल्ली को किले में बदल दिया गया है।
रेपिड मेट्रो के दो स्टेशन रहेंगे बंद
कल दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।
15 छात्रों को इटारसी में ट्रेन से उतारा गया
CJP के 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के करीब 15 छात्रों को इटारसी रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से कथित तौर पर उतार दिया गया।
ममता बनर्जी संसद पहुंची
ममता बनर्जी ने संसद पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर बैठेंगे और फिर आपको आगे की कार्रवाई के बारे में बताएंगे। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कोलकाता से भी ट्रेनें रद्द हुई हैं, जिनमें राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है। छात्र और युवा सचमुच संकट का सामना कर रहे हैं...
क्यों सारी फोर्स दिल्ली में लगाई जा रही है- अभिजीत दीपके
अभिजीत दिपके ने कहा- इस देश के अधिकारियों को खुद से पूछना चाहिए कि मेट्रो सेवाएँ क्यों बंद की जा रही हैं, रेलवे सेवाएँ क्यों रोकी जा रही हैं, सड़कें क्यों बंद की जा रही हैं, और कश्मीर व नक्सल-प्रभावित इलाकों से सुरक्षा बलों को हटाकर दिल्ली क्यों लाया जा रहा है। ये इस देश के छात्र और युवा हैं जो अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहते हैं और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करना चाहते हैं। आप उनके साथ पाकिस्तानियों या देश के दुश्मनों जैसा बर्ताव क्यों कर रहे हैं?
सीजेपी कार्यकर्ताओं को डिटेन किया जा रहा- सौरभ दास
सौरभ दास का दावा- बीजेपी शासित राज्यों में सीजेपी कार्यकर्ताओं को डिटेन किया जा रहा है
7 दिन में 27 FIR दर्ज
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर पिछले सात दिनों में 27 FIR दर्ज की गई है।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में चल रही हाई लेवल मीटिंग
दिल्ली पुलिस के अधिकारी दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक हाई-लेवल मीटिंग कर रहे हैं। सीनियर अधिकारी विरोध प्रदर्शन से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणियों पर भी चर्चा और विचार-विमर्श करेगी।
ट्रेन कैंसिल, यात्रियों को हो रही परेशानी
कानपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने कहा- मैं दिल्ली जा रहा था लेकिन कानपुर से दिल्ली के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है। अब मुझे टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ेगी।
कोर्ट ने कहा - लोग सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर
कोर्ट ने कहा कि हर किसी के पास कार नहीं होती; लोग सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं और इसे पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता।
हर दिन मेट्रो का इस्तेमाल करने वालों के लिए कोर्ट चिंतित
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली मेट्रो बंद करने के संबंध में कहा- हमारी चिंता प्रदर्शनकारियों को लेकर नहीं, बल्कि NCR के विभिन्न स्थानों से रोजी-रोटी कमाने दिल्ली आने वाले लोगों को लेकर है
सुधारात्मक कदम उठाएं- सुप्रीम कोर्ट
मेट्रो स्टेशन बंद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नागरिकों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सुधारात्मक कदम उठाएं।
CJP के शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने के प्रस्ताव पर उच्चतम न्यायालय ने चिंता जताई
मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद करूंगा- यूपी सरकार के मंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने कहा, "मैं इस मामले पर विचार करने और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करूंगा।"
जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया- केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का यह निर्णय दूरगामी और ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा गया है।"
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सबके लिए काम करते हैं- सीएम शुभेंदु अधिकारी
रेजीनगर उपचुनाव पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "यह कोई नया चलन नहीं है, यह पुराना है। लोगों ने बंगाली भाषी मुसलमानों से कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो सभी को बांग्लादेश भेज दिया जाएगा और उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा। यह दावा झूठा साबित हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सबके लिए काम करते हैं; हम राष्ट्रवाद और 'वंदे मातरम' की भावना को मजबूत करने के लिए काम करते हैं।"
नंदीग्राम में भाजपा की जीत होगी- बीजेपी नेता
उपचुनाव परिणामों पर भाजपा नेता कीया घोष ने कहा, "हम शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि नंदीग्राम में भाजपा की जीत होगी; रेजिनगर की बात करें तो वहां के लोगों ने तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों से मुंह मोड़ लिया है। जनता को यह एहसास हो गया है कि भाजपा ही उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराती है। भाजपा किसी के नाम या धर्म के आधार पर योजनाओं का आवंटन नहीं करती। इसीलिए रेजिनगर के लोगों ने हमें वोट दिया है।"
विदेश से भी चुनाव जीत सकते हैं सीएम योगी- दयाशंकर सिंह
दयाशंकर सिंह ने योगी को अखिलेश के चैलेंज पर कहा कि सीएम योगी इतने पॉप्युलर हैं कि वो विदेश से भी चुनाव जीत सकते हैं। अखिलेश बताएं की वो करहल के अलावा किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।
अगर युवाओं से डरते हैं तो पूरा देश ही बंद कर दीजिए - अभिजीत दीपके
दिल्ली में लागू की गई पाबंदियों पर सीजेपी के अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर युवाओं से डरते हैं तो पूरा देश ही बंद कर दीजिए। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल है, वहां प्रदर्शन के लिए पुलिस की अनुमति जरूरी नहीं।
नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जाएगा जेवर एयरपोर्ट
योगी कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी के नाम पर करने का फैसला किया है।
